छत्तीसगढ़ / रायपुर

रोजगार छीनने वालों को पच नहीं रही ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजनाएं

भाजपा के गौठानो पर सवाल उठाने पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का बयान

धरसीवा : छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरबा गरबा घुरुआ अउ बारी इसे जमीनी स्तर पर साकार करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नीत भूपेश सरकार ने गौठानो का निर्माण कराया गौधन न्याय योजना शुरू की जल स्रोतों का संरक्षण संवर्धन किया जिसके माध्यम से पशु पालक किसान और ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भता की तरफ तेजी से कदम बढ़ा रही हैं स्वयं के रोजगार से लग रही हैं लेकिन जो केंद्र की भाजपा नीत मोदी सरकार है वह ग्रामीणो को आत्मनिर्भर बनने की योजनाओं को पचा नहीं पा रही क्योकि देशवासियों से उनके रोजगार छीनकर उन्हें बेरोजगार बनाने वालों के पेट मे भूपेश बघेल की योजनाओं से दर्द होने लगा है।

यह कहना है मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा का , भाजपा के गौठान चलो अभियान पर प्रतिक्रिया देते हुए हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि गौठान ओर गौशालाओं में बहुत अंतर होता है लेकिन भाजपाई उस अंतर को भी नहीं जानते जो भजपाई आज गौठानो पर सवाल उठा रहे उन भाजपाइयों की सरकार में अनुदान प्राप्त गौशालाओं में भूख प्यास से सैंकड़ो गायों की मौतें हुई थी जबकि प्रदेश में कांग्रेस नीत भूपेश सरकार ने आते ही किसानो की आर्थिक रीढ़ मजबूत करने उनकी कर्ज माफी की धान का समर्थन मूल्य 2500 किया पशुपालकों को अपने पशुपालन में समस्या न आये इसके लिए प्रदेशभर में गोबर खरीदी शुरू की उसी गोबर से गौठानो में वर्मी कंपोस्ट का निर्माण कराया ताकि वर्मी कंपोस्ट से अनाज का उत्पादन बढ़े और किसान बीमारियां फैलाने वाले जमीन की उर्वरा शक्ति क्षीण करने वाले अंग्रेजी रासायनिक खाद की गुलामी से मुक्त हो सके और हमारी प्राचीन भारतीय कृषि पद्धति अनुसार स्वास्थ्य वर्धक अनाज की पैदावार करे लेकिन किसान विरोधी तीन काले कानून बनाने वाली भाजपा को यह किसान हितैषी नीतियां बनाने वाली भूपेश सरकार की योजनाएं पच नहीं रही।

भाजपा रोजगार छीनती है कांग्रेस आत्मनिर्भर बनाती है

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि मोदीजी ने कहा था हम दो करोड़ रोजगार सालाना देंगे उन्होंने किसी को रोजगार तो दिए नहीं उल्टा अपनी कुनीतियाँ से देशभर में बेरोजगारी अत्यधिक बढ़ा दी और जो रोजगार से लगे थे उन्हें भी बेरोजगार कर दिया जबकि कांग्रेस नीत भूपेश सरकार गांव गांव में गौठानो के माध्यम से भी ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही उन्हके रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है गौठानो में समूह से जुड़ी महिलाएं किस् तरह आत्मनिर्भर बनती जा रही हैं यह कोई भी जाकर चरोदा सोंडरा पंडर भट्टा आदि गौठानो में जाकर देख सकता है इन गौठानो मे वर्मी कंपोस्ट के साथ ही सब्जियों उगाकर एवं अन्य कामकाज कर महिकाये आर्थिक रूप से सुदृण हो रही हैं। 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image