छत्तीसगढ़
ग्राम बड़े साल्ही के जंगल में जुआरी चढ़े पुलिस के हत्थे, थाना खड़गवा की कार्यवाही..
मनेन्द्रगढ़| श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी.पी सिंह के निर्दश पर दिनांक 15.05.2022 को मुखबीर की सूचना पर खड़गवां पुलिस द्वारा टीम गठित कर रेड कार्यवाही की गई। जिसके तहत ग्राम बड़े साल्ही के जंगल में जुआड़ियों के द्वारा बैटरी से लाइट व्यवस्था कर जुआ खेल रहे थे जिन्हें पुलिस द्वारा घेर कर पकड़ा गया जिनमें जुआड़ी 01. जमिरूददीन पिता सलीमुददीन उम्र 50 वर्ष सा. वार्ड नं. 15 बैकुण्ठपुर, 02. राम विलास पिता चेतनारायण उम्र 43 वर्ष सा. कुडेली पटना, 03. जयराम सिंदे पिता कृष्णाराम उम्र 50 वर्ष सा कुसमुण्डा कोरबा को मौके से पकड़ लिया गया जिनके कब्जे से फड़ से जुआ का 7500/- रूपये, ताश का 52 पत्ता ताश तथा मौके पर चार 04 पहिया वाहन कार इको क्रमाक सी.जी. 12 ए. जेड. -2326 रेनाल्ड क्वीड क्रमांक सी.जी. 12- बी.ए.-5706, टवेरा कार क्रमाक सी.जी. 12-ए. एम 7522, एवं रेनाल्ड ट्रिबर सोल्ड एवं 02 पहिया मोटर सायकल हीरो स्पेलेण्डर क्र. सी.जी. 16 सीएम 4139 तथा मोटर सायकल हीरो स्पेलेण्डर क्र. सी. जी. 16 एफ 0669 जिसका कुल अनुमानित कीमत लगभग 2000000/- रूपये को मौके पर जप्त किया गया। एवं आरोपियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया तथा सभी जुआड़ियों एवं वाहन स्वामी नसीम खान पिता बाहिद खान निवासी बांकी मोगरा कोरबा के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के समय कुछ जुआड़ी पुलिग का आहट पाकर अंधेरे से भाग गये, गिरफ्तार किये गये आरोपी जुआ खेलने के आदतन अपराधी है जो स्थान बदल बदलकर अक्सर थानों के बार्डर क्षेत्रों में जुआ खेलते है। जुआ रेड की सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक विजय सिंह थाना प्रभारी खड़गवा, प्र.आर. सुखलाल खलखो, संजय पाण्डेय, आर रवि शर्मा, मो. आजाद, हरीश शर्मा, धनंजय कुमार, विनोद सिंह, जितेन्द्र मिश्रा, सुरेश तिग्गा, राजेश सिंह, अजय सिंह, राज कुमार सेन, जय कुमार निकुंज, भोलानाथ की विशेष भूमिका रही।
छत्तीसगढ़ में आज बीजेपी का आज जेल भरो आंदोलन रायपुर की ये 8 सड़के रहेगी बंद । धरना प्रदर्शन के आदेश को वापस लेंने की कर रहे है मांग ।
छत्तीसगढ़ रायपुर । भारतीय जनता पार्टी आज जेल भरो आंदोलन करने जा रही है जिससे शहर की 8 सड़के बंद रहेगी बता दे कि गृह विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया । इसमें तमाम धरना , निजी , सार्वजनिक कार्यक्रम , धार्मिक , राजनीतिक कार्यक्रमों , जुलूस , रैली , रैली , भूख हड़ताल जैसे कार्यक्रमों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है । इसमें प्रदेश के सभी कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया । यह कहा गया है कि सभी सार्वजनिक आंदोलन , धरना प्रदर्शन , राजनीतिक कार्यक्रम वगैरह अब जिला प्रशासन से बिना अनुमति के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे । सरकार के इसी फैसले का विरोध भाजपा कर रही है ।
ब्लड बैंक खुलने से पूरे कोरिया ही नही आस पास के कई जिले के लोग हो रहे लाभान्वित, अम्बिकापुर से लेकर शहडोल तक के मरीज ब्लड के लिए मनेन्द्रगढ़ आ रहे.. 8 महीने में 600 से ज्यादा लोगो को मिल चुका है ब्लड...
मनेंद्रगढ़ केंद्रीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक खुलने से आसपास के कई जिलों के लोगों को फायदा मिल रहा है । आज दिलप्रीत कौर (हनी) एवं दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक के संचालक मनोज भैया ने AB+ ब्लड डोनेट किया और सुयश गुप्ता ने B+ एवं आशीष भारती ने O+ ब्लड डोनेट कर जरूरत मंदो की यहायता की । इस द्वरान मेडिकल स्टाफ और समाज सेवी अंकुर जैन उपस्थित रहे । अंकुर जैन ने बताया कि प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को भी ब्लड बैंक से ब्लड दिया जा रहा है उसके लिए डॉक्टर से लिखवा कर लाना एवं क्रॉस मैच के लिए 2ml मरीज का खून लाना जरूरी है । ब्लड बैंक खुलने से एक ओर जहा मरीजों की जान बच रही है वहीं दूसरी ओर आर्थिक बोझ भी कम पड़ रहा है। केंद्रीय चिकित्सालय में ब्लड मात्र 1050 रुपये में दिया जा रहा है । जो कि सरकार द्वारा तय दर है , उसमें लोगो को उपलब्ध कराया जा रहा है । मरीज अब कोई भी ब्लड ग्रुप डोनेट करके अपनी जरूरत के अनुसार ब्लड प्राप्त कर सकते हैं मात्र 1050 राशि देकर ।
रायपुर 12 वी कक्षा में फेल हुआ तो दे दी जान...मध्यमिक शिक्षा मंडल जारी किया था हेल्पलाइन नम्बर तनाव में है तो कर सकते है संपर्क..
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 10 वी और 12 वी का रिजल्ट जारी की जिसके बाद रायपुर में 12 वीं के एक स्टूडेंट ने खुदुकशी कर ली । शनिवार की दोपहर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से नतीजे जारी किए गए । मंडल की वेबसाइट पर रिजल्ट देखकर एक स्टूडेंट फेल हो जाने की वजह से स्टूडेंट ने ये कदम उठाया । मामला रायपुर के डंगनिया इलाके का है ।
जिले में बेटियों ने मारी बाजी, दिशा और अंजली बने टॉपर, सामान्य परिवार की बेटियों ने बढ़ाया मान
मनेन्द्रगढ़| हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में कोरिया जिले में बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में बेटियों ने बाजी मारी है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से समूचे कोरिया जिले में हर्ष की लहर है। सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि जहां बेटियां पढ़ेंगी वहां विकास भी बढ़ेगा।
बड़ी खबर रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हेलिकॉप्टर हुआ क्रेश एक कि हुई मौत....
राजधानी रायपुर एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया है रायपुर स्टेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह घटना लैंडिंग के दौरान घटित हुई।
रायपुर धरना स्थल की जगह हुई चेंज पुराने धरना स्थल इतने लोगो को ही मिलेगी अनुमति.......
रायपुर शहर के बूढा तालाब के सामने के धरना स्थल पर अब केवल एक सौ की संख्या में ही प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण आंदोलन कर सकेंगे।इसके लिए भी प्रशासन से विधिवत अनुमति लेनी होगी। बूढा तालाब के सामने के वर्तमान धरना स्थल पर केवल शांतिपूर्ण आंदोलन की ही अनुमति रहेगी । यहाँ किसी भी प्रकार की रैली या जुलूस की अनुमति नही होगी। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सराफा एसोसिएशन और स्थानीय पार्षद सहित आमजनो ने भी इस स्थल को जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की थी।
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : वित्त विभाग ने जारी किया 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य के शासकीय कर्मचारियों को 5 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते की घोषणा पर त्वरित अमल हो गया है। राज्य के वित्त विभाग द्वारा आज मुख्यमंत्री की घोषणा के 24 घंटे के भीतर 5 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ते का आदेश जारी कर दिया है। इससे प्रदेश के 4 लाख से अधिक शासकीय कर्मचारियों और लगभग एक लाख पेंशनर्स को लाभ होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने एक मई श्रम दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा की थी।
पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षा के तारीखों में किया बदलाव..
रायपुर| पं. रविशंकर विश्वविद्यालय ने सोमवार को वार्षिक परीक्षा के तारीखों में बदलाव किया है। अब तीन मई को आयोजित होने वाली परीक्षा 13 मई को करवाई जाएगी। यानी जिन कक्षाओं की परीक्षा 3 मई को होने वाली थी, वह अब 13 मई को आयोजित होगी। मिली जानकारी के अनुसार बीए और बीएससी की तीनों वर्ष की परीक्षा 3 मई को होने को आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब विश्वविद्यालय ने उसमें संसोधन करते हुए 13 मई को आयोजित होगी। जानकारी के मुताबिक तीन मई को देश भर में ईद मनाया जाएगा। इस दिन देश में अवकाश रहेगा। लिहाजा विश्वविद्यालय ने अपने परीक्षा कार्यक्रमों में बदलाव करते हुए 3 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित करते हुए 13 मई को करवाने का फैसला किया है।
DA ब्रेकिंग : सीएम भूपेश बघेल का श्रम दिवस पर शासकीय कर्मचारियों को तोहफा: 5 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा..
रायपुर| सीएम भूपेश बघेल ने बीते दिन श्रम दिवस के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों को 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता का तोहफा दिया है। उन्होंने कर्मचारियों के हित में लिए गए इस फैसले की जानकारी ट्वीट कर दी है। शासकीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की यह दर एक मई से ही लागू होगी। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य के कर्मचारियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है, जो अब बढ़कर 22 प्रतिशत हो जाएगा।
छत्तीसगढ़ का ‘बोरे-बासी’ छाया सोशल मीडिया पर, ट्वीटर में कर रहा ट्रेंड़..
रायपुर| सोशल मीडिया ट्विटर पर छत्तीसगढ़ का borebaasi नंबर-1 पर ट्रेंड कर रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ियों से मजदूर दिवस पर बोरे-बासी खाकर अपनी छत्तीसगढ़िया संस्कृति और श्रमिकों को सम्मान देने की अपील पर देश-विदेश में बसे छत्तीसगढ़वासियों द्वारा बोरे-बासी खाकर अपनी फोटो-वीडियो रोचक कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर हैश टैग borebaasi के साथ शेयर की जा रही है। बोरे-बासी छत्तीसगढ़ का पारंपरिक भोजन है, पोषक तत्वों से भरपूर इस व्यंजन का छत्तीसगढ़ में किसान, मजदूर, अमीर-गरीब सहित सभी लोग, हमेशा से सभी बड़े चाव से खाते हैं। आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अपील पर कोने-कोने में बसे छत्तीसगढ़वासियों ने बोरे-बासी खाकर अपनी गौरवशाली परंपरा के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए एकजुटता का प्रदर्शन किया है। बोरे-बासी छत्तीसगढ़ का ऐसा भोजन है जो बचे हुए चावल को पानी में भिगोकर रात भर रख कर बनाया जाता है। फिर सुबह उसमें हल्का नमक डालकर, भाजी, टमाटर की चटनी, अचार, कच्चे प्याज और बिजौरी के साथ खाया जाता है। छत्तीसगढ़ के लोग प्रायः सुबह बासी का ही नाश्ता करते हैं। बोरे बासी खाने से न सिर्फ गर्मी और लू से राहत मिलती है, बल्कि बीपी कंट्रोल रहता है डि-हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है।
पंचायत में भर्ती, चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों का प्रमोशन, टूरिज्म के होटलों के बियर बार की अनुमति, 34 फैसले पढ़िए कैबिनेट के विस्तृत फैसले...
रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:-
कलेक्टर ने बिटिया और एसपी सहित आम वृक्ष की छाया में लिया बोरे बासी का आनंद..
मनेन्द्रगढ़| प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ के पारम्परिक भोजन बोरे बासी खाने का आव्हान किया। जिले के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी-कर्मचारियों और आम नागरिकों ने बोरे बासी खाकर श्रमवीरों और छत्तीसगढ़ी आहार व संस्कृति को सम्मान दिया।
अबूझमाड़ में तैनात जवानों ने कहा : धन्यवाद सीएम सर, आपने बचपन और घर की याद दिला दी...पर्वत, पहाड़ी और झरने के पास बैठकर नारायणपुर में तैनात जवानों ने खाया बोरे बासी..
रायपुर| आज मजदूर दिवस के अवसर पर जिला नारायणपुर में तैनात जिला पुलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल और डीआरजी के जवानों ने बोरे बासी खाया। उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ शासन के आह्वान पर मजदूर दिवस के अवसर पर जवानों ने भी बोरे बासी खाया। बोरे बासी खाकर जवान आत्मविभोर हो गए और बोले धन्यवाद सीएम सर, आपने बचपन और घर की याद दिला दी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ...
रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मितान योजना का किया शुभारंभ. मितान योजना में घर तक पहुँचाई जायेगी नागरिक सेवाएं. पायलट प्रोजेक्ट के तहत 14 नगर निगमों में घर बैठे मिलेंगी नागरिक सेवाएं. जन्म प्रमाण पत्र , विवाह ,निवास , आय , मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य सेवाओं की मिलेगी घर पहुँच सुविधा. सेवाओं हेतु मितान टोल फ्री नम्बर 14545 पर करना होगा कॉल. सरकारी ऑफिस के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति.मितान योजना की सारी प्रक्रिया होगी डिजिटल. मितान योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस योजना के माध्यम से सभी नागरिकों विशेषत बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं निरक्षरों को घर बैठे आसानी से कई प्रकार की सेवाएं घर बैठे ही मिल सकेंगी. अभी वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवा उपलब्ध होगी, शीघ्र ही पूरे प्रदेश में इस योजना का विस्तार किया जाएगा और अन्य सेवाएं भी इस योजना के माध्यम से प्राप्त की जा सकेंगी. इस योजना के शुरू होने से सरकारी प्रक्रिया और आसान होगी.
CM भूपेश बघेल एक मई को ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ का करेंगे शुभारंभ, घर बैठे मिलेंगी ये सुविधाएं : मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति, आय, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, दुकान पंजीकरण जैसी अनेक नागरिक सेवाएं मिलेंगी..
रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को पूर्वान्ह 11 बजे वर्चुअल समारोह में ’मुख्यमंत्री मितान योजना’ का शुभारंभ करेंगें। प्रथम चरण में यह योजना प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में लागू की जा रही है। जिसके तहत नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाओं का लाभ उनके घर पर मितान के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण पारदर्शिता के साथ उनके डोर-स्टेप पर प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ के नकल के लिए अनुरोध, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, दुकान पंजीकरण, भूमि की जानकारी, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि नागरिक सेवाएं घर बैठे प्रदान की जाएंगी।
CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा, प्रदेश में नवीन शिक्षा सत्र में जून 2022 से ,50 नए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ किए जाएंगे...
रायपुर| स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के बढ़ते क्रेज के बीच एक अच्छी खबर है. राज्य में 50 नये इंग्लिश मीडियम स्कूल खुलेंगे. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस बात की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिेया है, कि नये सत्र से इन स्कूलों को संचालित करने के प्रर्याप्त व्यवस्था किया जाये. आपको बता दें कि सीएम भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रोजेक्ट ने शिक्षा जगत में क्रांति ला दी है. प्रदेश में इस वक्त 171 इंग्लिश मीडिया स्कूल संचालित हो रहे हैं, 50 नये इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालित होने के बाद अब स्कूलों की संख्या बढाकर 221 हो जायेगी. मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहां-जहां और भी जरूरत होगी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को खोला जायेगा.
देश-विदेश
संस्कृति
रोजगार
शिक्षा
खेल
व्यापार
रोचक तथ्य
छत्तीसगढ़ इतिहास
मनोरंजन
फोटो गैलरी
वीडियो गैलरी
Quick Links
Contact Us
Address : राम प्रसाद दुबे गर्ल्स होली क्रॉस स्कूल के पास पेंशन बाड़ा रायपुर छत्तीसगढ़
Mobile No. : +91 7000065332
Email : Rpdubey.ryp@gmail.com
Copyright © 2021-2026. Didi News | All Rights Reserved. Powered By : Softbit Solution