रायपुर शहर महिला कांग्रेस द्वारा निशुल्क श्रम कार्ड शिविर आयोजन किया गया
छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष ( कबिनेट मंत्री दर्जा)आदरणीय सुशील सन्नी अग्रवाल जी की उपस्थिति में रायपुर शहर महिला कांग्रेस के द्वारा श्रम विभाग ने जनहित में दिनांक 29मई सोमवार 2023 को सुबह 10 बजे से श्याम 5 बजे तक श्रमिक कार्ड शिविर का आयोजन गोवर्धन चौक स्थित यादव समाज के सामुदायिक भवन में किया गया जिसमें महन्त लक्ष्मीनारायण दास वार्ड 43 के सेकड़ो महिला एवं पुरुष भाइयो ने अपना श्रमिक कार्ड बनवाया साथ ही इस विभाग के शासन द्वारा दी जाने वाली श्रमिक योजना में 28प्रमुख योजनाओ की जानकारी कार्ड बनाने आये हुये लोगो को दी गई तथा उनसे कहा गया की आपके लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा ये योजना बनाई गई है |
इसका लाभ आप सब श्रमिक भाई ले व अपने परिवार को भी इन योजनाओं का लाभ दिलाये शिविर के माध्यम से सेकड़ो कार्ड विभाग द्वारा शिविर में बनाये गये इससे श्रमिक भाइयो व बहनो में काफी उत्साह रहा क्योकि जनसामान्य ने भी इस शिविर की तारीफ की व मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद किया और कहा कि गरीबो के लिये वार्डो में शिविर लगवाने से हमारा समय बच जाता है कहि इधर उधर भटकना नही पड़ा और हमे आपने वार्ड में ही हमे कार्ड उपलब्ध हो जायेगे |
इस अवसर पर वार्ड के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल जी महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता शर्मा ,कमलेश नथवाणी सचिन शर्मा ,नीलिमा मिश्रा, भोजकुमारी यदु,रेखा जोशी,सिद्धि ठाकुर,संगीता तिवारी,मलिका प्रजापति, विजय सोनकर प्रीति सारथी,दुर्गा सिसोदिया,एकता जटाशंकर,मुकुल भाई,संतोषी भैना, मंजू चौबे,वर्षा पंसारी सागर वागडे आदि ने शिविर में अपनी सेवाये दी |
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha