छत्तीसगढ़
आत्मसमर्पित नक्सल जोड़ों सहित कई जोड़ों की शादी
महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा की कार्रवाई देखी.
रायपुर महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राएं विभाग अध्यक्ष राम प्रसाद दुबे के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई देखने के लिए एकदिवसीय भ्रमण पर विधानसभा परिसर पहुंचे यहां पर पहुंचने के उपरांत छात्र-छात्राओं को बजट सत्र में 11 से 12 बजे के बीच प्रश्न काल की कार्रवाई दर्शक दीर्घा में व्यवस्था लेकर दिखलाया गया 60 मिनट तक छात्र-छात्राओं ने विस्तार से विधानसभा में विधायकों के सवाल जवाब को नजदीक से देखकर प्रभावित हुए तत्पश्चात छात्र-छात्राएं विधानसभा की पुस्तकालय पहुंचे यहां पर उपलब्ध साहित्य पुस्तक एवं जनरल समाचार पत्र आदि की जानकारी प्राप्त की तत्पश्चात छात्र-छात्राएं राज्य के रजत जयंती वर्ष के मौके पर विधानसभा परिसर में चल रही चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें राज्य स्थापना से प्रथम सत्र से लेकर छठवीं सत्र की जानकारी विस्तार से प्रदर्शित की गई है जिसे छात्र-छात्राओं ने अपनी पुस्तकों में दर्ज किया और विधानसभा लाइब्रेरी अध्यक्ष से भी बातचीत की यहां से फिर छात्र-छात्राएं विधानसभा के उद्यान में पहुंचे

इस उद्यान में राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात हुई जिसमें राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट तैयार करने से लेकर सदन में सवाल जवाब और अन्य पक्ष की जानकारी को छात्र-छात्राओं से अवगत कराया इसके बाद छात्र-छात्राएं छत्तीसगढ़ जनसंपर्क में जनसंपर्क अधिकारी गुरजीत सिंह सलूजा से कक्षा में मुलाकात की और जनसंपर्क अधिकारी के दायित्व और कर्तव्य के बारे में जानकारी प्राप्त की इस दौरान श्री सलूजा ने छात्र-छात्राओं को राज्य विधानसभा सत्र की कार्रवाई से लेकर जनसंपर्क अधिकारी के दायित्व और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी रखी यहां पर भी छात्र-छात्राओं ने श्री सलूजा से सवाल जवाब कर जानकारी प्राप्त की वहीं छात्र-छात्राओं की विधानसभा

परिषद में भ्रमण के दौरान रायपुर जिले के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील सोनी से मुलाकात हो गई इस दौरान छात्र-छात्राओं ने उनसे विधायक की भूमिका और सदन में सवाल जवाब को लेकर बातचीत की जिसमें विधायक सोनी ने अपने अनुभव को साझा करते हुए विस्तार से जानकारी रखी इस भ्रमण का मार्गदर्शन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ और संपादित हुआ है अध्ययन भ्रमण के दौरान दल में प्रमुख रूप से छात्र-छात्राएं में श्रीमती रेखा चौधरी श्रीमती दीपा मेश्राम जितेंद्र साहू महिपाल साहू तुषार शर्मा सुबीर सरकार कलावती छायांशी यादव कीर्ति सोनी आदर्श राज केवट सुशील जगत मीनाक्षी श्रुति चौहान सम्मेलन शाखा के शैलेंद्र पटवा इत्यादि शामिल हुए और लाभ प्राप्त किया भ्रमण के दौरान राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधायक सुनील सोनी से भी छात्र-छात्राएं रूबरू हुए और विधानसभा के बजट सत्र के संदर्भ में सवाल जवाब किया
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) रायपुर में आयोजित करेगा राष्ट्रीय आई पी (बौद्धिक संपदा अधिकार) यात्रा कार्यक्रम (2 दिवसीय कार्यशाला)
पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) रायपुर में आयोजित करेगा राष्ट्रीय आई पी (बौद्धिक संपदा अधिकार) यात्रा कार्यक्रम (2 दिवसीय कार्यशाला)
रायपुर, छत्तीसगढ़, 11 मार्च 2025 – पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा, भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय के सहयोग से, राष्ट्रीय आई पी यात्रा कार्यक्रम (2 दिवसीय कार्यशाला) का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 12 और 13 मार्च 2025 को होटल बैबिलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक आयोजित होगी। बौद्धिक संपदा (आईपी) केवल उत्पादों और प्रक्रियाओं में नवाचार को पहचानने और सुरक्षित करने में सहायक नहीं होती, बल्कि नवाचारों के ब्रांड निर्माण और विपणन में भी मदद करती है, जिससे बड़े पैमाने पर संपत्ति सृजन की संभावनाएँ उत्पन्न होती हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य देश में एक मजबूत आईपी पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना और छत्तीसगढ़ राज्य के एमएसएमई, स्टार्टअप्स तथा अन्य हितधारकों को अधिक आईपी आवेदन पंजीकृत करने और अपने नवाचारों व रचनात्मक विचारों की सुरक्षा के लिए प्रेरित करना है। इससे उन्हें अधिक व्यावसायिक अवसर मिलेंगे, ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा और वे अपने व्यवसाय को अगले स्तर तक ले जा सकेंगे। साथ ही, कार्यशाला प्रतिभागियों को बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) को समझने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल प्रदान करेगी।
इस कार्यशाला के दौरान बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी, और प्रतिभागियों को उनके आईपी पंजीकरण में सहायता हेतु नि:शुल्क परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय से प्रतिपूर्ति (रिइम्बर्समेंट) प्राप्त करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। यह कार्यशाला बौद्धिक संपदा क्षेत्र के प्रतिष्ठित पेशेवरों और शिक्षाविदों द्वारा संबोधित की जाएगी।
एमएसएमई उद्यमी, संभावित स्टार्टअप संस्थापक, नवोन्मेषक, प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधि, आईपी पेशेवर, कानूनी अधिकारी, शिक्षाविद और प्रौद्योगिकी विकास तथा आईपी कानूनों में रुचि रखने वाले छात्र 12 और 13 मार्च 2025 को होटल बैबिलोन इंटरनेशनल, रायपुर में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित हैं। इस कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को आईपी विशेषज्ञों से चर्चा करने और अपने आईपी से जुड़े प्रश्नों के समाधान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यशाला में एक आईपी हेल्पडेस्क भी उपलब्ध रहेगा, जो बौद्धिक संपदा अधिकार से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापेमारी का विरोध, ED के खिलाफ प्रदेश भर में आज प्रदर्शन करेगी कांग्रेस…
रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं में भारी गुस्सा है. इस बात का इजहार आज कांग्रेस पूरे प्रदेश में ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर करेगी.
विष्णुदेव के सुशासन से छत्तीसगढ़ में आएगी ऊर्जा उत्पादन में क्रांति, देश के नामी उद्योग समूहों ने ऊर्जा उत्पादन के लिए दिया 3 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश प्रस्ताव
रायपुर। छत्तीसगढ़ को देश की ऊर्जा राजधानी के रूप में जाना जाता है. आज छत्तीसगढ़ एक नई ऊर्जा क्रांति की दहलीज पर खड़ा है. राज्य में ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न उद्योग समूहों ने तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव दिए हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव के कुशल नेतृत्व और सुशासन के परिणामस्वरूप निवेशकों का विश्वास राज्य पर बढ़ा है. इससे न केवल ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
फागुन मेला: लम्हा मार में जुटे ग्रामीण
लॉटरी ने तय किया जनपद पंचायत अध्यक्ष
एक-एक लाख के दो ईनामी नक्सलियों का समर्पण
देश व समाज की ताकत हैं मातृशक्ति- किरण देव
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, बीते 48 घंटों में तापमान में आई गिरावट, लेकिन अब चढ़ेगा पारा…
प्रदेश में उत्तर की हवाओं का प्रभाव कम हो रहा है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की वृद्धि होने का अनुमान है.
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन, राज्य सरकार महिलाओं को 13वीं किश्त करेगी जारी, सीएम साय रहेंगे बस्तर दौरे पर, राजधानी में इंटरनेशनल मास्टर लीग टूर्नामेंट…
रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. रायपुर में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन और राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय महिलाओं को सम्मानित करेंगे और महतारी वंदन की 13वीं किश्त जारी करेंगे. साथ ही, मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इसके अलावा, राजधानी रायपुर में इंटरनेशनल मास्टर लीग टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच भी होगा, जिसमें दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
बस्तर जिले को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग द्वारा 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार
जगदलपुर। बस्तर जिले ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने, नवीन शैक्षणिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन और शिक्षक-छात्र संबंधों को मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग ने बस्तर जिले को 3 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए कहा कि बस्तर जिले के विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और हमारी सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता ने जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पुरस्कार आकांक्षी जिलों में बुनियादी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और शिक्षा की समावेशी एवं नवाचारयुक्त नीति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सफलता का प्रमाण है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश में संपूर्ण शिक्षा तंत्र को और अधिक सशक्त बनाने तथा बस्तर में बौद्धिक और शैक्षणिक विकास को नया आयाम देने के लिए राज्य सरकार को और अधिक प्रेरित करेगी। शिक्षा के क्षेत्र में यह उपलब्धि न केवल बस्तर जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विधानसभा बजट सत्र का आठवां दिन आज, ध्यानाकर्षण में गूंजेगे कई मुद्दे… रायपुर पहुंचेंगे इंडिया और इंग्लैंड मास्टर्स के खिलाड़ी… रेलवे ने की होली स्पेशल 4 ट्रेनों की घोषणा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन की कार्यवाही आज महत्वपूर्ण रहने वाली है. सदन की शुरुआत अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य डॉ. देवचरण सिंह मधुकर को श्रद्धांजलि देने के साथ होगी. प्रश्नकाल के दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव और मंत्री लखन देवांगन विधायकों के सवालों के जवाब देंगे. इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी, जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप अनुदान मांगों पर चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे.
डोंगरगढ़ को बजट में बड़ी सौगात: Y शेप ओवरब्रिज, परिक्रमा पथ और भव्य मोटल का होगा निर्माण…
डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ सरकार ने डोंगरगढ़ को मध्य भारत का एक बड़ा धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिहाज से बजट 2025 में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं. इन घोषणाओं के अमलीजामा पहनने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
सरकारी कर्मचारियों महंगाई भत्ता बढ़ा, अप्रैल से मिलेगा लाभ...
रायपुर । बजट 2025 में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने यह घोषणा की है कि सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी हुई है, अप्रैल से लाभ मिलेगा। अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। वित्त मंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना का सरलीकरण किया गया है। अब दोपहिया वाहन, ढाई एकड़ सिंचित जमीन, 5 एकड़ असिचिंत जमीन के साथ-साथ 15000 रुपए प्रतिमाह आय वाले हितग्राही भी योजना का लाभ पाने के लिए पात्र होंगे।।
बजट : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, राजस्व, वनांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए दी बड़ी सौगात
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गांरटी में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में पहली बार हस्तलिखित बजट में कबीरधाम जिले के विकास के लिए बड़ी सौगात दी है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सब हेल्थ सेंटर के लिए भवन का निर्माण सहित नशा के रोकथाम करने एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। बजट प्रावधानों के तहत नगर पंचायत पिपरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और कोदवागोड़ान में सब हेल्थ सेंटर के लिए भवन निर्माण का प्रावधान, राजानवागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना, तरेंगांव जंगल में सीएससी का उन्नयन कार्य के लिए स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही मत्स्यिकी महाविद्यालय में विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 10 करोड़ का प्रावधान दिया गया है। कबीरधाम जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वित्तमंत्री श्री ओपी चौधरी के प्रति आभार जताया है।
यह बजट प्रावधान जिले के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए सुधार और विकास कार्यों से जिले के दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को भी समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण से उन क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता बढ़ेगी, जहाँ पहले चिकित्सा सुविधाओं का अभाव था। इसके साथ ही, नशे के खतरे को देखते हुए ‘एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स’ का गठन जिले में नशे के बढ़ते प्रभाव को रोकने में सहायक होगा। इस पहल से जहां युवाओं को नशे से मुक्ति मिलेगी, वहीं समाज में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। मत्स्यिकी महाविद्यालय के लिए दिए गए 10 करोड़ रुपये के बजट से जिले में शिक्षा के स्तर में भी वृद्धि होगी। महाविद्यालय में निर्माण कार्यों से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी और इसे एक प्रमुख शैक्षिक संस्थान बनाने में मदद मिलेगी।
कबीरधाम जिले के नागरिकों ने इन योजनाओं का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के इस कदम से जिले का समग्र विकास होगा और लोगों की जीवनशैली में सुधार आएगा। इस बजट के माध्यम से राज्य सरकार जनहित में ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है, जो आने वाले समय में कबीरधाम जिले के सामाजिक और आर्थिक उन्नयन में सहायक सिद्ध होगा। जिलेवासियों का कहना है कि यह बजट जिले के हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सही दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य सरकार द्वारा किए गए इन ऐतिहासिक प्रावधानों से कबीरधाम जिले का समग्र विकास होगा, जो भविष्य में जिले को छत्तीसगढ़ के सबसे विकसित और प्रगतिशील जिलों में शुमार करेगा। इसके साथ ही, यह योजना मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की विकास की दृष्टि और सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को और स्पष्ट करती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट में प्रदेश सहित कबीरधाम जिले के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, राजस्व, वनांचल सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए बड़ी सौगात दी है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा व पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री श्री साय से आम नागरिकों की सुविधा और जिले के समुचित विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास कार्यो की स्वीकृति के लिए अनुरोध किया था। आज प्रस्तुत किए गए बजट में इसका प्रावधान किया है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने आज सर्वजनों के लिए हस्तलिखित बजट प्रस्तुत किया है।
CG Budget 2025 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का ‘डिजिटल’ बजट
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार आज वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधानसभा में दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे. यह उनका दूसरा बजट होगा और पिछले साल की तरह इस बार भी डिजिटल माध्यम से टैबलेट के जरिए वह बजट पेश करेंगे.