छत्तीसगढ़ / रायपुर

"स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ सकती है समस्याएँ"


स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता के निर्देशन में छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के बैनर तले 21 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल में जाने की तैयारी कर ली है ,विगत दिनों 11 अगस्त को हेल्थ फेडरेशन के 12 संगठन सांकेतिक हड़ताल के लिए 40000अधिकारी कर्मचारी तूता धरना स्थल में जुटे थे जिसके बाद से ही अनिश्चित कालीन आंदोलन की तैयारी संगठन के अधिकारियों द्वारा तैयार कर ली गई थी , अनिश्चित कालीन हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण कैडर के साथ भेदभाव के कारण ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (ए एन एम/एमपीडब्ल्यू) ,डॉक्टर , नर्सिंग कैडर एनएचएम, वाहन चालक एवम् विभिन्न कैडर बेमुद्द हड़ताल के लिए बाध्य है ,ज्ञात हो कि ग्रामीण क्षेत्रो में 5200 उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्य करने वाले ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको की मुख्य मांगो में ग्रेड पे संशोधन है जिसके लिए पूर्व में 2018 में 47 दिन 2022 में 11 दिन का अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जा चुका है.

जिस पर वर्तमान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी के ठोस आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित किया गया था लेकिन मांगे पूरी नही होने पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने विधानसभा के मानसून सत्र से पूर्व सभी 90 विधायकों से मुख्यमंत्री के नाम समर्थन पत्र प्राप्त किया था ,26 जून को बस्तर में संघ का अधिवेशन हुआ था जिसमे प्रदेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा जी द्वारा मुख्यमंत्री से चर्चा कर अनुपूरक बजट में हमारी मांगो को पूरा करवाने की सहमति दी थी ,लेकिन अनुपूरक बजट में भी मांगे नही पूरी होने से प्रदेश के 18000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको में भारी आक्रोश है जिसके लिए 21 अगस्त से अनिश्चित कालीन आंदोलन में जाने का फैसला किया है| इस पर बात करने पर प्रदेश स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश आईटी सेल प्रभारी एवम् sah प्रभारी सुरेश पटेल और संतलाल साहू ने कहा कि 21 अगस्त के अनिश्चित कालीन हड़ताल की योजना तैयार हो चुकी है इसमें प्रदेश भर के 12 संगठन के कुल 40000 अधिकारी कर्मचारी जिसमे डॉक्टर ,ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (ANM/mpw), नर्सिंग कैडर ,एनएचएम, वाहन चालक संघ शामिल होंगे जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में इमरजेंसी जैसी स्थिति बन सकती है ,इमरजेंसी सेवा , पोस्टमार्टम, टीकाकरण ,ओपीडी सेवाएं , बाधित होगी जिसकी जवाबदेही शासन प्रशासन की होंगी|

 




#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image