छत्तीसगढ़ / रायपुर

"स्वतंत्रता दिवस पर कृषि महाविद्यालय रायपुर में तिरंगा फहराने का आयोजन, छात्रों को सम्मानित किया गया"


आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माननीय डॉ गिरीश चंदेल कुलपति इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा कृषि महाविद्यालय रायपुर प्रांगण में तिरंगा फहराया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी तथा कर्मचारी तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, जिनमें राष्ट्रीय सेवा योजना कृषि महाविद्यालय, रायपुर इकाई की 200 छात्र -छात्राएं उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना कृषि महाविद्यालय, रायपुर छात्र इकाई की 17 छात्राओं को सी सर्टिफिकेट तथा 23 छात्राओं को बी सर्टिफिकेट माननीय कुलपति द्वारा प्रदान की गई।

आज आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय रायपुर के 200 स्वयंसेवकों ने अमृत काल के पंचप्राण की शपथ भी ली तथा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर डॉ जी के दास, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय रायपुर, डॉ संजय शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर,डॉ पी के सांगोडे, कार्यक्रम समन्वयक इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा डॉ सुबुही निषाद, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई उपस्थित थे। 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image