CG CRIME : दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या, पति ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट
महासमुंद |
02-Jun-2024
जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम देवरी में बीते दिनों एक नवविवाहित महिला ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडलिस्ट की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मौत हो गई. इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. दहेज के लालच में नवविवाहिता की हत्या कर दी गई. आरोपी पति शादी के बाद से ही मृतिका उर्मिला से दहेज के लिए विवाद करता था. फिर एक दिन आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.