छत्तीसगढ़ / रायपुर

निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग में नियम विरुद्ध नियुक्ति

छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग में डॉक्टर अंजना शर्मा की नियुक्ति पूर्णकालिक सदस्य (अकादमी) के पद पर राजभवन के आदेश क्रमांक एफ.4/2021/रा स/निजी/यू ,दिनांक 16 दिसंबर 2022 द्वारा हुई है ।

2/- इस संबंध में उल्लेख है कि छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) अधिनियम, 2005 की धारा 36 (3) (a) में विनियामक आयोग के गठन का प्रावधान है, जिसके अनुसार आयोग में एक अध्यक्ष और 2 पूर्णकालिक सदस्य और 2 से अनधिक अंशकालीन सदस्यों की नियुक्ति, निजी विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष के रूप में माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा की जावेगी।

3/- छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय(स्थापना एवम संचालन ) अधिनियम, 2005 की धारा 42 के प्रावधानानुसार राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) नियम,2005 निर्मित किया है ।

4/- नियम 2005 के नियम 14 (1) (c) में प्रावधान है कि छत्तीसगढ़ अथवा छत्तीसगढ़ के बाहर किसी अन्य राज्य के निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत अथवा पूर्व में पद धारण किए किसी व्यक्ति को विनियामक आयोग का सदस्य नहीं बनाया जा सकता।

5/- डॉक्टर अंजना शर्मा, पूर्व में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी, जयपुर में रेक्टर/उप कुलपति के पद पर कार्यरत रही है। उनके नियुक्ति आदेश में भी इस बात का स्पष्ट उल्लेख है । इस संबंध में ज्ञातव्य है कि जयपुर राजस्थान यूनिवर्सिटी, राजस्थान में स्थापित एक निजी विश्वविद्यालय है. वहां कार्यरत होने के कारण नियमानुसार वे इस पद को धारण करने के लिए अयोग्य हो जाती है।

6/- ऐसा प्रतीत होता है कि माननीय राज्यपाल महोदय को अंधेरे में रख कर रखकर डॉ. अंजना शर्मा की नियुक्ति कराई की गई है और माननीय मंत्री जी को भी सही तथ्यों से अवगत नहीं कराया गया है ।

7/- इस अयोग्यता के रहते हुए किस प्रकार से डॉ.अंजना शर्मा की नियुक्ति सदस्य (अकादमिक), छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय आयोग में हुई है, यह समझ से परे है।

अतः आपसे सादर अनुरोध है की प्रकरण की समीक्षा करा कर डॉक्टर अंजना शर्मा की नियम विरुद्ध उपरोक्त नियुक्ति को निरस्त कराने की कृपा करें ।
 



#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image