छत्तीसगढ़ / रायपुर

एक हफ्ते में तीसरी बार भाजपा में प्रवेश उत्सव अनुसूचित जाति समाज के 113 ने किया प्रवेश

भ्रष्ट कांग्रेस सरकार विदा होने जा रही है- नितिन नबीन


रायपुर:
भारतीय जनता पार्टी में एक सप्ताह में तीसरी बार प्रवेश उत्सव ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में धूम मचा दी है। आज जांजगीर लोकसभा क्षेत्र प्रवास में प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन ने बड़ी संख्या में भाजपा के नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया। लोकसभा सांसद गुहाराम अजगल्ले,लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल , ज़िला प्रभारी गिरधर गुप्त , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा श्रीमती कमला देवी पाटले की उपस्थिति में स्थानीय विधायक सौरभ सिंह के नेतृत्व में अकलतरा विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति वर्ग के 113 कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नीति रीति व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से प्रभावित हो कर भाजपा की सदस्यता ली।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रति जनता और सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं यह संकेत है कि भ्रष्ट कांग्रेस सरकार विदा हो रही है। विकास करने वाली भाजपा सत्ता में आ रही है। भाजपा प्रवेश का यह सिलसिला और तेज होगा। अब भाजपा को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता। 

Leave Your Comment

Click to reload image