छत्तीसगढ़ / बीजापुर

माओवादियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, उपचार जारी

 बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। यह घटना आज सुबह, 11 जनवरी 2025 को थाना बीजापुर क्षेत्र के महादेव घाट इलाके में हुई।
सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन की टीम सुबह के समय एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत जंगलों में गश्त पर निकली थी। इस दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image