कबीरधाम अंचल के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना में देश की 500 प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने का सुनहरा अवसर
केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के तहत कबीरधाम जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को देश की 500 प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्य करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। यह योजना 21 से 24 वर्ष के बेरोजगार युवाओं के लिए शुरू की गई है। कबीरधाम जिले में बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री इंटरशिप योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थी शासकीय पॉलीटेक्निक कबीरधाम ग्राम महराजपुर, विकासखंड बोडला में निःशुल्क पंजीकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।