छत्तीसगढ़ /

पहले स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक जानकारी लेनी चाहिए, ताकि अफवाह न फैले-यादव

बलौदाबाजार, 29 अक्टूबर। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में ग्राम पंचायत अमेरा के गौठान में 150 गायों की मौत का दावा किए जाने के बाद, भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने इस दावे का खंडन किया है। श्री यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत अमेरा के गौठान में चारा, पानी और दवाई की पर्याप्त व्यवस्था है तथा गौ सेवा के लिए कर्मियों की नियुक्ति भी की गई है। उन्होंने बताया कि फसल सुरक्षा के दृष्टिगत कुछ दिनों के लिए गायों को वहीं रोका गया है और उनकी देखभाल की जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष को किसी भी बयान से पहले स्थल निरीक्षण कर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त करनी चाहिए, ताकि गलतफहमी या अफवाह न फैले। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा गौठानों की स्थिति सुधारने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image