छत्तीसगढ़ / रायपुर

भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा.

प्रेस विज्ञप्ति-:

भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा

भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन ने बताया 10 अगस्त 2026 -14 अगस्त 2026 तक तिरंगा यात्रा पूरे प्रदेश में निकला जाएगा। 13-15 अगस्त 2026 से "हर घर तिरंगा" सभी घर में तिरंगा लगाया जायेगा।
पूरे प्रदेश में 5 लाख तिरंगा हर घर फैराने का लक्ष्य लिया गया छत्तीसगढ़ भाजपा ने ।
14 अगस्त 2026 को "देश विभाजन विभीषिका" रायपुर शहर में विमोचन किया जाएगा। 10 अगस्त 2026 को पद यात्रा तिरंगा यात्रा की शुरुवात रायपुर शहर से प्रारंभ होगा।

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी ने बताया आज एक बहुत महत्व्पूर्ण विषय के लिए यह बड़ी बैठक बुलाई गई है पार्टी की। देश की आजादी में जो सपने ले कर शहीदों ने अपना जीवन दिया है। त्याग तपस्या बलिदान के कारण यह देश आजाद हुआ है। देश के कितने माता बहनों अपने हाथ की चुड़िया इस देश के आजादी के लिए खोयी है।
हमारे पूर्वजों को याद करना और उनके सपनों के देश को आगे बढ़ाने का काम हमारा है। यदि उन्होंने भी सोचा होता कि यदि में बलिदान दे दूँगा देश आजाद होगा कि नहीं, कुछ नहीं सोचा पर अंग्रेजी से लड़े।
हर व्यक्ति सम्मान से जिये हर व्यक्ति को रोटी कपड़ा मकान हो ,हर एक व्यक्ति के अंदर इस देश के तिरंगा के लिए दिल में सम्मान हो । यह तिरंगा सम्मान से फैरे देश के कोने कोने में यही सोच थी हमारे बलिदानियों की।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमारे पूर्वजों के सपना पूरा करने के लिए आज लाल चौक कश्मीर में भी तीर शान से फैर रहा है।
10 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव से जयस्तंभ चौक पड़ यात्रा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा के हर जगह सामाजिक लोगो द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा, बड़ी संख्या में रायपुर की जनता इस तिरंग यात्रा में सहभागिता प्रदान करेगी।
हम सबको मंडल स्तर में बड़ी बैठक करना है इस तिरंगा यात्रा को ले कर के करना है। रायपुर महापौर सभी पार्षद , एल्डरमैन ,नगर पंचायत सभी इस तिरंगा यात्रा की चिंता करना है।
पूरे यात्रा में हमें कोशिश करना छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेश भूषा में रहे साथ ही साथ देश के विभिन्न प्रदेश के भी वेश भूषा में लोग रहे एक देश एक तिरंगा ही देश की पहचान होनी चाहिए।
आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी , नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू , विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, अशोक बजाज, जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पाटनी, जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग, निगम मंडल अध्यक्ष उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम बड़ी संख्या में रायपुर शहर व ग्रामीण के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे । 

Leave Your Comment

Click to reload image