छत्तीसगढ़ /

ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई नेहरू की जयंती

छत्तीसगढ़ संवाददाता नवापारा-राजिम, 15 नवंबर। गोबरा नवापारा में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व.पं.जवाहरलाल नेहरू की जयंती अवसर पर नेहरु घाट स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामा यादव ने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और देश की आजादी के बाद भारत को एक मजबूत, आधुनिक और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता, वैज्ञानिक सोच और सामाजिक न्याय को देश की प्रगति का आधार माना। उनकी जयंती पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुँचाना ही उनके सपनों के भारत की सच्ची दिशा है। इस अवसर पर पूर्व नपा.उपाध्यक्ष जीत सिंग, जिला कांग्रेस महामंत्री सौरभ शर्मा, नपा.नेता प्रतिपक्ष संध्या राव,मण्डल अध्यक्ष अजय कोचर, शिखर बाफना, चतुर जगत,पार्षद अर्जुन साहू, रामरतन निषाद, हेमंत साहनी,फागू देवांगन, दीपाली राजपूत, तरुण कंसारी, टिकेश्वर गिलहरे,अनूप खरे, वीरेंद्र राजपूत, शंकर साहू, बीरबल राजपूत,टीकम यादव,अहमद रिजवी, बीरबल राजपूत, विक्की साहू,मितेश आदि मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image