छत्तीसगढ़ /

प्रीति सोनी को डॉक्टरेट की उपाधि

बिश्रामपुर,13 नवंबर। पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग रिसर्च एंड मैनेजमेंट बी.एड. कॉलेज, मदनपुर, सिलफिली, जिला सूरजपुर की सहायक प्राध्यापिका प्रीति सोनी ने शैक्षणिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए डॉक्टरेट (पीएचडी) की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर छत्तीसगढ़ के मनोविज्ञान अध्ययनशाला द्वारा यह उपाधि प्रदान की गई है। डॉ. प्रीति सोनी ने सोशल मीडिया के उपयोग का किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण पर प्रभाव का अध्ययन विषय पर अपना शोध कार्य पूर्ण किया। उन्होंने यह शोध कार्य डॉ. मीता झा (सेवानिवृत्त प्राध्यापक, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर) के निर्देशन में किया। शोध विषय वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक है। क्योंकि सोशल मीडिया का किशोरों के जीवन, व्यवहार, मानसिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण पर लगातार प्रभाव बढ़ रहा है। इस विषय पर उनके शोध से किशोरों पर सोशल मीडिया के प्रभावों को समझने में शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है। 2 नवंबर को उनका फाइनल वाइवा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके पश्चात विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद द्वारा उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। डॉ. प्रीति सोनी की इस उपलब्धि पर पार्वती इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेनिंग रिसर्च एंड मैनेजमेंट कॉलेज प्रबंधन अशोक नाथ तिवारी, नरेंद्र सिंह टूटेजा, प्रमेन्द्र तिवारी, राकेश तिवारी, डॉ. छवि रानी मंडल आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि संस्थान के लिए गौरव का विषय है और अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image