छत्तीसगढ़ /

4 स्थायी समेत 10 वारंटी बंदी

छत्तीसगढ़संवाददाता भिलाई नगर, 13 नवंबर। लंबित वारंटों की तामिली और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए सुपेला पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार पतासाजी के बाद 6 गिरफ्तारी वारंटियों और 4 स्थायी वारंटियों सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी को न्यायालय, जिला दुर्ग में पेश किया गया है। ठिकानों पर दबिश देकर घेराबंदी पुलिस के अनुसार, सुपेला थाना क्षेत्र में लंबे समय से लंबित वारंटों की तामिली के लिए 11 नवंबर से विशेष अभियान शुरू किया गया था। टीम द्वारा न्यायालय से प्राप्त पतों और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। 12 नवंबर को मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर सभी 10 वारंटियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गिरफ्तारी वारंटी चंद्रा मौर्या टॉकीज निवासी आशराम परमार (41), मिनीमाता चौक निवासी राजीव साव (22), विक्की साव (18), आकाश साव (19), कृष्णा नगर निवासी विक्की गायकवाड़ (28) और सुपेला निवासी अभय गजभिये (23) शामिल हैं जबकि स्थायी वारंटी न्यू कृष्णा नगर निवासी नंदकिशोर चौहान, कृष्णा नगर निवासी भोला गायकवाड़ (28), लक्ष्मी मार्केट निवासी भूपेन्द्र देवांगन (38) और एक नाबालिग शामिल है।

Leave Your Comment

Click to reload image