छत्तीसगढ़ / रायपुर

CM साय आज सरगुजा विकास प्राधिकरण की लेंगे बैठक… कोरिया महोत्सव का होगा आगाज…भाठागांव सड़क निर्माण में देरी के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन…

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बैकुंठपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल. वह सुबह 11 बजे बैकुंठपुर के जिला पंचायत परिसर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे. इसके बाद दोपहर 12.30 बजे रामानुज हाईस्कूल ग्राउंड जाएंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री कोरिया महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. दोपहर 3.20 को रायपुर आयेंगे. बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद वह शाम 5.15 को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.




कोरिया महोत्सव का होगा आगाज
देश की लोककला, संस्कृति एवं मंचीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के उद्देश्य से 17 से 19 फरवरी तक शासकीय रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में भव्य “कोरिया महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है. महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा. इस अवसर पर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा.

भाठागांव सड़क निर्माण में देरी के विरोध में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
रायपुर में आज कांग्रेस का एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है. भाठागांव में सड़क निर्माण में हो रही देरी का कांग्रेस विरोध करेगी. इस दौरान कांग्रेसी निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए एक दिवसीय उपवास रखेंगे. सुबह 10 बजे भांठागांव में कांग्रेस कार्यकर्ता 15 दिन काम पूरा करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे. कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे.

बिजली की नई दर तय करने आज से सुनवाई
नए वित्तीय वर्ष में बिजली की नई दर तय करने के लिए छत्तीसगढ़ विद्युत नियामक आयोग 17 फरवरी से सुनवाई करने जा रहा है. पहले दो दिन क्षेत्रीय स्तर के उपभोक्ताओं की ऑनलाइन सुनवाई की जाएगी. 19 और 20 फरवरी को राजधानी स्थित आयोग दफ्तर के कोर्ट रूम में उपभोक्ता पावर कंपनियों द्वारा दिए गए टैरिफ प्रस्ताव पर ऑफलाइन सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराएंगे.

ऑनलाइन सुनवाई के लिए समय तय

17 फरवरी- प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक दुर्ग, दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक बिलासपुर और अपरान्ह 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक राजनांदगांव के उपभोक्ताओं की सुनवाई की जाएगी. इसी तरह 18 फरवरी को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंबिकापुर, दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक जगदलपुर और दोपहर 3 बजे से शाम 4.30 बजे तक रायगढ़ के उपभोक्ताओं की ऑनलाइन सुनवाई होगी.

एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह आज रायपुर में
रायपुर. सिक्ख पंथ की सर्वोच्च संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी कल मंगलवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचेंगे. वे विमान द्वारा सुबह अमृतसर से रायपुर पहुंचेंगे. उनके नगर आगमन पर दोपहर 1 बजे देवेंद्र नगर चौक पर पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, समाजसेवी जगजीत सिंघ खनुजा, जी.एस. भाम्बरा, रावांभाठा के नवीनीकृत गुरुद्वारे के प्रभारी अजीत सिंग समेत सिख समाज द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा. स्वागत उपरांत वे होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ की सभी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी, सामाजिक संस्थानों के पदाधिकारियों के साथ छत्तीसगढ़ में चल रही सिक्ख समाज की गतिविधियों पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वे बिलासपुर रोड पर रावांभाठा में निर्मित भव्य ऐतिहासिक गुरुद्वारे का उद्घाटन करेंगे. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर के मार्गदर्शन में भव्य गुरमत संगीत विद्यालय का भी यहां शुभारंभ होगा.

इस पूरे कार्यक्रम में अमृतसर से एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी के सचिव सरदार बलविंदर सिंह काहलवां और ओएसडी सतबीर सिंह, सिक्ख फोरम के अध्यक्ष बलदेव सिंग भाटिया, राज्य अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष अमरजीत सिंग छाबड़ा समेत सिक्ख समाज के गणमान्यजन व सभी गुरुद्वारों के प्रधान प्रमुख रूप से सम्मिलित होंगे. गुरुद्वारे के उद्घाटन उपरांत श्री धामी राज्य अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय भी पहुंचेंगे, जहां वे सिक्ख पंथ की गतिविधियों एवं विकासपरक योजनाओं पर चर्चा कर अपना मार्गदर्शन देंगे.

जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक
शासन द्वारा गठित जिला स्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक 17 फरवरी को समय-सीमा बैठक के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी. बैठक कलेक्टर विनय कुमार लंगेह अध्यक्षता में संपन्न होगी. बैठक में जन्म-मृत्यु पंजीयन योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का निराकरण एवं संबंधित एजेंसियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा. सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं.

रायपुर में आज के कार्यक्रम 
ऑडिशन

नाटक ‘जाणता राजा’ के लिए पात्रों का चयन

स्थान- महाराष्ट्र मंडल भवन चौबे कॉलोनी

समय- अपरान्ह 3 बजे से.

आध्यात्मिक प्रदर्शनी

संस्थान – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय

स्थान – विधानसभा मार्ग स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर व नवा रायपुर सेक्टर-20 स्थित एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड-शांति शिखर. समय- महाशिवरात्रि पर आध्यात्मिक प्रदर्शनी शाम 5 से रात्रि 10 बजे तक.

योग-क्लास

संस्था- सत्यदर्शन योगाश्रम

स्थान- सिविल लाइन स्थित योगाश्रम का भवन

समय- शाम 5 से 6 बजे तक. 

Leave Your Comment

Click to reload image