बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में भव्य जश्न, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कार्यकर्ताओं को झालमुरी बांटकर खुशी जाहिर कर दी बधाई....
विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल,असम एवं पुदुच्चेरी में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री निवास में भव्य जश्न का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में जीत का उल्लास छाया रहा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जयकारों के बीच कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुरी खिलाकर बधाई दी।इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएँ दीं और पारंपरिक अंदाज़ में झालमुरी बांटकर खुशी साझा की। इस अनोखे जश्न ने माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया।