छत्तीसगढ़ / रायपुर

साय कैबिनेट की बैठक आज… CM विष्णु देव करेंगे पौधरोपण अभियान का शुभारंभ… राष्ट्रीय प्रभारी सचिन देंगे कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण… आदिम जाति विकास विभाग की होगी समीक्षा…

 रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुबह 11 बजे अपने निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे. सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इसके बाद दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक आर्थिक मामलों की मंत्रिपरिषद समिति की बैठक लेंगे. दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक मंत्रालय में शासकीय कार्यों में व्यस्थ रहेंगे. शाम 5 बजे मंत्रालय से ग्राम पलौद स्थित बीएसएफ कैंप के पास आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे और 5:10 बजे से 5:40 बजे तक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मुख्यमंत्री शाम 6:10 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.


आदिम जाति विकास विभाग की आज की समीक्षा
रायपुर. आदिमजाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में 23 जून को सुबह 11 बजे से मंत्रालय (महानदी भवन) में विभागीय समीक्षा बैठक होगी. बैठक में नए शिक्षण सत्र में आश्रम-छात्रावास की स्थिति के साथ ही विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

स्कूलों की व्यवस्थाओं पर बड़ी बैठक आज
रायपुर. प्रदेश के स्कूलों में व्यवस्थाओं और शैक्षणिक तैयारियों की समीक्षा के लिए आज शिक्षा मंत्री संभागीय और जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे. बैठक में किताब, यूनिफॉर्म और साइकिल वितरण की स्थिति पर चर्चा होगी. साथ ही वीएसके एप के माध्यम से शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति, स्कूलों की मरम्मत, सफाई और रंग-रोगन की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों का विश्लेषण करते हुए नए शिक्षा सत्र की रणनीति पर भी मंथन होगा. बैठक में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है और किसी भी प्रतिनिधि को मान्यता नहीं दी जाएगी.

भाजपा के सहयोग केंद्र में आज मंत्री लखनलाल सुनेंगे समस्याएं 
रायपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण के लिए करीब डेढ़ साल से बंद बोरियाकला स्थित भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में संचालित ‘सहयोग केंद्र’ सोमवार को बिना शोर शराबे के फिर प्रारंभ हो गया. पहले दिन पर्यटन मंत्री ने समस्याएं सुनी. सहयोग केंद्र में मंगलवार को प्रदेश के श्रम एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की ड्यूटी लगाई गई है. कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है कि पहले पहुंचकर पंजीयन करा लें, ताकि दोपहर 2 से शाम 5 बजे के बीच मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके.

राष्ट्रीय प्रभारी सचिन देंगे कांग्रेस के नए जिलाध्यक्षों को प्रशिक्षण
रायपुर. कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर का चौथा दिन आज अभनपुर में आयोजित होगा. शिविर में एआईसीसी प्रशिक्षण विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी सचिन राव जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक विषयों पर प्रशिक्षण देंगे. वहीं Deepak Baij भी जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा करेंगे. 29 जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में सकारात्मक राजनीति, संगठनात्मक एकता और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने की रणनीतियों पर विशेष जोर दिया जाएगा. 

narayana
रायपुर में आज के कार्यक्रम 
गायत्री जयंती व गंगा दशहरा

संस्थान- गायत्री शक्तिपीठ समता कॉलोनी

स्थान- समता कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ परिसर

समय- शाम को गोधूलि बेला में सामूहिक

गायत्री मंत्र पाठ

अखंड जप

संस्थान- गायत्री शक्तिपीठ दावड़ा कॉलोनी

स्थान- दावड़ा कॉलोनी स्थित शक्तिपीठ परिसर

समय- सुबह 7 बजे से.

अघोर महोत्सव व श्रीयज्ञ अनुष्ठान

संस्थान- अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरू मठ, औघड़नाथ दरबार

सानिध्य- अघोर पीठाधीश बाबा रुद्रानंद प्रचंड वेगनाथ

स्थान- मनसा तालाब के समीप प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बस्ती स्थित अघोर मठ परिसर में

समय- प्रातः 4 से रात्रि 2 बजे तक.

हेयर स्टाइल वर्कशॉप

संस्थान- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ऐलिगेंस

स्थान- वीएलसीसी स्कूल ऑफ ब्यूटी, शैलेंद्रनगर

समय- शाम 4 से 6 बजे तक.

Leave Your Comment

Click to reload image