छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ अत्यधिक वर्षा की भी संभावना

एक निम्न दाब क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर तटीय उड़ीसा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित है और इसके साथ उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।

एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है।

प्रदेश में कल, 26 जून, अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने और भारी से अत्यधिक वर्षा की भी संभावना है।

भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्य रूप से बिलासपुर और रायपुर संभाग के जिलों में होने की संभावना है। 







#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image