छत्तीसगढ़ / रायपुर

देह व्यापार के विरूद्ध रायपुर पुलिस की छापामार कार्यवाही


छापेमार कार्यवाही के दौरान 02 स्पॉ सेंटरों में मारे गये छापे

थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित ब्लू मून एवं द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटरों में दी गई दबिश।

06 आरोपी एवं 01 थर्ड जेंडर सहित कुल 07 के विरूद्ध पीटा एक्ट की, की गई कार्यवाही।

देह व्यापार में संलिप्त कुल 13 महिलाओं को थाना लाकर किया जा रहा है उनका बयान दर्ज।

ब्लू मून स्पॉ सेंटर के मुख्य संचालक कुनाल राठी एवं द माइंड वेलनेस स्पॉ संेटर के मुख्य संचालक पिंटू जायसवाल है फरार, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के किये जा रहे है हर संभव प्रयास।

आरोपियों केे विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 310/23 एवं 311/23 धारा 370, 374 भादवि. एवं 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।

रायुपर पुलिस: विगत कुछ दिनों से सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित स्पा सेंटरों में देह व्यापार होने की लगातार शिकायते प्राप्त हो रही थी। शिकायत को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी को शिकायत की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आज दिनांक 24.06.2023 को उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन श्री मनोज धु्रव, उप पुलिस अधीक्षक आई.यू.सी.ए.डब्ल्यू सुश्री ललिता मेहर, थाना प्रभारी सिविल लाईन श्रीमती अर्चना धुरंधर सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा महिला रक्षा टीम रायपुर की संयुक्त टीम द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित ब्लू मून स्पॉ सेंटर में रेड कार्यवाही कर मकान मालिक अशोक बारत एवं मैनेजर आकाश साहू व सहायक मैनेजर विवेक साहू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 03 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। ब्लू मून स्पॉ सेंटर का संचालक कुनाल राठी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।


इसी प्रकार टीम के सदस्यों द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में रेड कार्यवाही कर स्पॉ की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) एवं सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 02 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।


गिरफ्तार आरोपियों से जप्त मोबाईल फोन को चेक करने पर आरोपियों द्वारा देह व्यापार संचालित करना पाया गया है, आरोपियान अपने मोबाईल फोन से विभिन्न ग्राहकों के मोबाईल फोन में अलग - अलग महिलाओं की फोटो भेजकर देह व्यापार संचालित कर रहे थे, इसके साथ ही मोबाईल फोन में अन्य कई ऐसे ग्रुप भी पाये गये है जिनमें संपूर्ण भारत में आरोपियों द्वारा देह व्यापार करने के संबंध में चेट है।

रेड कार्यवाही के दौरान दोनों स्पॉ सेंटर से आपत्तिजनक वस्तुयें प्राप्त हुई है तथा दोनों स्पॉ सेंटरों से देह व्यापार में संलिप्त कुल 13 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।


आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 310/23 एवं 311/23 धारा 370, 374 भादवि. तथा 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करने के साथ ही देह व्यापार में संलिप्त 13 महिलाओं को भी थाना लाकर उनका बयान दर्ज किया जा रहा है।

माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा हाल ही में जारी किये गये आदेश का पालन करते हुए महिलाओं के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई है तथा महिलाओं को साक्ष्य सूची में शामिल कर उनका बयान लिया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी


01. आकाश साहू पिता द्वारिका प्रसाद साहू उम्र 35 साल निवासी शिव मंदिर के पास राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।

02. विवेक साहू पिता डी पी साहू उम्र 30 साल निवासी सड्डू हाऊसिंग बोर्ड कालोनी विधानसभा रायपुर।

03. अशोक बारत पिता उदय कुमार उम्र 27 साल निवासी हाऊसिंग बोर्ड काम्पलेक्स फ्लैट नंबर 208 सिविल लाईन रायपुर।

04. आशियाना यादव पिता भन्दोराम यादव उम्र 30 साल निवासी काठाडीह बी.एस.यू.पी. कालोनी मुजगहन रायपुर (थर्ड जेंडर)।

05. राकेश महानंद पिता सिंहदेव महानंद उम्र 23 साल निवासी कचना रेलवे क्रासिंग के पास पार्वती नगर खम्हारडीह रायपुर।

फरार आरोपी

01. कुनाल राठी - संचालक ब्लू मून स्पॉ सेंटर।

02. पिंटू जायसवाल - संचालक द माइंड स्पॉ सेंटर।





#vyaparapp #giveaway #contest #guess #contestalert #fridayfun #blockbusterfriday #fridayfeeling #fridayvibes #giveawaycontest #contestgiveaway #movies #moviescenes #bollywood #bollywoodmovies #guessthemovie #trending #accounting #gst #bestmovies #hit #businessman #digitalkhata #trendingnow #ipl #sme #kirana #quizzes #riddles #riddle

 

Leave Your Comment

Click to reload image