छत्तीसगढ़ / रायपुर

श्री टी.एस. सिंह देव होंगे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री

 

Breaking News

टी एस सिंह देव होंगे छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री

आलाकमान का धमाकेदार आदेश, टीएस बाबा बने उप मुख्यमंत्री

आईसीसी ने लगाई मोहर


रायपुर:
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव अब छत्तीसगढ़ के नए उप-मुख्यमंत्री बनाए जाने की घोषणा की गई है। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा बदलाव तेजी से सामने आ गया है इसमें छत्तीसगढ़ शासन में परिवर्तन की खबरें सामने आई है जिसमें स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव को छत्तीसगढ़ प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है इस तरह से पिछले काफी समय से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री के बीच चल रहा गतिरोध को ब्रेक लगाने की कोशिश ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने की है आने वाले दिनों में इसका असर साफ तौर पर राजनीति में दिखाई देगा जबकि इस वर्ष राज्य विधानसभा चुनाव होने वाले हैं एक तरह से से यह चुनावी तैयारी का नजारा है|

माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने श्री टी.एस. सिंह देव को छत्तीसगढ़ सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में साल 2019 से जब से कांग्रेस की सरकार बनी थी तब से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के बीच काफी मतभेद देखने मिले थे। और आज दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच भी इस मुद्दे पर कई घंटे तक चर्चा चली। इस बार टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उप मुख्यमंत्री बना दिया गया है। राजनीतिक गलियारों में अब छत्तीसगढ़ की राजनीति को लेकर शांति का वातावरण बनाने हेतु आलाकमान ने टीएस बाबा को उप मुख्यमंत्री बनाकर एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है।

इसी क्रम में कुमारी शैलेजा छत्तसीगढ़ कांग्रेस प्रभारी ने सभी पक्षों को एक करने के लिए जो अभियान चलाया था उसमें सफलता पा ली है और उन्होंने कहा है कि सभी लोग मिलकर आराम से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने टीएस बाबा को उप मुख्यमंत्री बनाकर राजनीती का बहुत बड़ा दांव मास्टर स्ट्रोक के रूप में खेला है।


छ्त्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव प्रदेश के डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार देर शाम इसकी घोषणा की। इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के साथ बैठक के बाद टीएस सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा था कि प्रदेश में मुख्यमंत्री बदलने का अभी कोई सवाल नहीं है। दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के साथ छत्तीसगढ़ के नेताओं की बैठक में विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव काे लेकर मंथन किया गया।


 

 

 

#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image