प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना
एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर- मध्य मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
एक द्रोणिका उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
प्रदेश में कल दिनांक 30 जून को एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
प्रदेश में कल से अधिकतम तापमान में वृद्धि संभावित है।
प्रदेश में वर्षा होने की गतिविधि में कमी होने की भी संभावना है।