बच्चा बेड से गिरे तो कब है चिंता की बात, यहां जाने को सी स्थिति है गंभीर
पेरेंट्स बनना किसी भी महिला और पुरुष के जीवन का सबसे बड़ा सुख होता है. जब, बेटा या बेटी आपको मम्मी-पापा बुलाते हैं, लगता है मानो जीवन में सबकुछ मिल गया. पेरेंट्स बनने के बाद जीवन पूरी तरह से बदल जाता है. लाइफ खुशियों से भर जाती है। मगर, इस दौरान पेरेंटिंग की कई चुनौतियां आती हैं. जब बच्चा बैठना, घूटनों के बल चलना शुरू करता है। लगता है कहीं गिर न जाए। चोट न लग जाए। जब बच्चा बेड पर हो तो पूरा ध्यान इस बात की ओर होता है कहीं वो खेलते-खेलते नीचे गिर जाए। अगर आप भी अपने शिशु के बेड से गिरने पर इसी तरह परेशान हो जाते हैं और तुरंत उसे डॉक्टर के पास ले जाते हैं तो उससे पहले इस लेख को आखिर तक जरूर पढ़ें. बच्चे के बेड से गिरने पर कब डॉक्टर के पास जाएं?