सामान्य ज्ञान

छोटे बच्चों के भी रेगुलर नाखून काटना है बेहद जरुरी, आइए जाने क्यों…

 अगर शरीर यानी तन स्वस्थ है तो मन स्वस्थ रहेगा. मन स्वस्थ है तो दिमाग तेज चलेगा. काम में मन लगेगा. आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. इसलिए तो कहते हैं कि शरीर का अंदर और बाहर दोनों का स्वस्थ होना जरुरी है. ऐसे में छोटे बच्चों के शरीर के हाइजीन को बेहतर रखना थोड़ा मुश्किल होता है, तब जब मिट्टी और हानिकारक बैक्टीरिया उनके नाखुनों में फंस जाते हैं. इसलिए नाखूनों की सफाई सबसे जरुरी है.


आखिर क्यों के नाखूनों को क्यों रेगुलर चेक करते रहना चाहिए? और क्यों इनकी कटिंग जरुरी है. जानते हैं.

नाखूनों से ही गंदगी पेट में जाती है (Cut Kids Nails Regularly)
बच्चे बार-बार मुंह में हाथ डालते हैं. नाखूनों को भी चबाते हैं. कई बार इनमें फंसे बैक्टीरिया पेट में जाते हैं और बच्चों को बीमार कर देते हैं. इसलिए कहा जाता है कि नियमित रूप से बच्चों के नाखुन काटें, गंदगी को पेट में जाने से रोकें. अगर, नाखूनों को समय पर नहीं काटा जाता है तो गंदगी पेट में जाती है और फिर पेट में दर्द और कीड़े होने की समस्या बढ़ सकती है. 

दस्त,पेटदर्द आम समस्या है
लंबे नाखूनों में बैक्टीरिया और वायरस जमा हो सकते हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन का कारण बनते हैं. बैक्टीरिया बच्चों के मुंह में चले जाते हैं, तो वे दस्त और पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान होते हैं. यह आम समस्या है. इसमें घबराएं नहीं. सही डॉक्टर की सलाह लें. बच्चों की देखभाल करें.

नाखूनों के कारण इंफेक्शन होने से कैसे रोकें?
फंगल इंफेक्शन को रोकने के लिए बच्चे के नाखूनों को ड्राई रखें. नाखूनों के कारण बच्चों में फैलने वाले इंफेक्शन के संकेतों पर नजर बनाकर रखें. 
बच्चों को वायरल इंफेक्शन से बचाने और पेट से जुड़ी समस्याएं होने के लिए नाखूनों के हाइजीन को बरकरार रखना और समय-समय पर काटना जरूरी है.
 

Leave Your Comment

Click to reload image