सामान्य ज्ञान

सर्दी के सुहाने मौसम में फूलों से खिला-खिला दिखेगा आपका गार्डन, बिना देर किए लगा दीजिए 5 पौधों के बीज

 दिल्ली-यूपी में नवंबर का महीना आते ही ठंड का अहसान होने लगा है। सुबह और रात सर्द हवाएं चलती हैं, दिन में बहुत ज्यादा धूप भी नहीं रहती है। इस मौसम में अगर आप गार्डनिंग करने का सोच रहे हैं तो यह सबसे अच्छा समय है। इस समय पर बगीचे में फूल के पौधे लगा सकते हैं। जो दिसंबर और जनवरी के महीने तक खिलने लग जाएंगे।


सर्दियों के मौसम में वैसे भी कई फूलों की वैरायटी उपलब्ध रहती है, जो अपनी रंग-बिरंगी खूबसूती और खुशबू से लोगों को अट्रैक्ट करती है। इस बीच हम आपको गार्डन की सुंदरता बढ़ाने वाले कुछ पौधों के बारे में पता रहे हैं। नवंबर के महीने में इन पौधों को लगाने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। इनमें ज्यादा पौधे ऐसे हैं जिन्हें बिना खाद के भी उगा सकते हैं।


1.गेंदे का फूल

सर्दी के दिनों उगाए जाने वाले पौधों में गेंदे का फूल सबसे ज्यादा मशहूर है। देसी गेंदे के फूल छोटे साइज के होते हैं, अगर नर्सरी से हाइब्रिड पौधा लाते हैं, तो उसके फूल का साइज बड़ा होगा। गेंदे के पौधों को लगाने के दो तरीके हैं। आप इसे बीज या नर्सरी से पौधा खरीदकर लाकर लाग सकते हैं। इसके लिए 50 प्रतिशत सामान्य मिट्टी, 40 प्रतिशत गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट और 10 प्रतिशत रेत के साथ थोड़ी नीम या सरसों की खली मिलाकर पॉटिंग मिक्स करना होगी।

2.पेटूनिया फ्लावर

पेटूनिया के बड़े और रंग-बिरंगे फूल सर्दियों के मौसम में उगते हैं। इसे लगाने का सबसे अच्छा तरीका है कि किसी अच्छी नर्सरी से छोटे-छोटे पौधे खरीद लें। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की ज़रूरत नहीं होती। 50 प्रतिशत सामान्य मिट्टी, 40 प्रतिशत गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट के साथ 10 प्रतिशत रेत के साथ थोड़ी सी नीम या सरसों की खली मिलाकर पॉटिंग मिक्स कर सकते हैं। करीब 6 इंच के गमले में पॉटिंग मिक्स डालकर नर्सरी से लाए पौधे को लगा दें। हफ्ते में तीन दिन पानी दें और गमले को ऐसी जगह पर रखें जहां अच्छी धूप आती हो। 


3.सूरजमुखी का फूल

सर्दी के मौसम में सूरजमुखी का लगा सकते हैं, हालांकि गमले को ऐसी जगह पर रखना होगा जहां 5 से 6 घंटे की धूप आती हो। इसके बीज को अंकुरित होने में 7 से 10 दिन का समय लगता है कभी-कभी दो हफ्ते भी लग जाते हैं आपको धैर्य रखना होगा। पौधा उगने पर रोजाना पानी और खाद देना होगा। हालांकि ध्यान रहे कि पानी बहुत ज्यादा ना डालें, मिट्टी सूखने पर ही सिंचाई करें।



4.कैलेंडुला फ्लावर 
बीज से लगाए जाने वाला फूल कैलेंडुला को पॉट मैरीगोल्ड भी कहा जाता है। इसमें सुंदर, पीली और नांरगी कलर के फूल खिलते हैं। शुरुआती ठंड से वसंत में आखिरी ठंड तक कैलेंडुला के फूल खिलते हैं। पौधा लगाकर गमले को सीधी धूप में ही रखना चाहिए। ध्यान रहे इस पौधे को पानी की जरूरत कम होती है। कभी-कभी पानी देने पर पौधा अच्छी तरह पनपता है और फूल देता है।



5.सिनेरेरिया ​फ्लावर
सिनेरेरिया छाया में बढ़ने वाला पौधा है। इसके चमकीले फूल नीले, गुलाबी, बरगंडी, सफेद, बैंगनी और लाल रंगों में खिलते हैं। ठंडे तापमान में वृद्धि कर सकता है, जिसके छाया की जरूरत होती है। पौधे को पाला से बचाने के लिए पर्याप्त सिंचाई करते रहें। सिनेरेरिया जलभराव को सहन नहीं कर पाता है इसलिए जरूरत से ज्यादा पानी ना डालें।
 

Leave Your Comment

Click to reload image