Blueberry/Jamun Kulfi Recipe: गर्मियों में घर पर आसानी से बनाएं ब्लूबेरी/जामुन कुल्फी, खाएंगे तो भूल जाएंगे दूसरा फ्लेवर…
18-Jun-2025
गर्मियों में ठंडी और स्वादिष्ट कुल्फी का स्वाद कुछ और ही होता है, और अगर उसमें सेहत का तड़का भी लग जाए, तो मज़ा दोगुना हो जाता है. ब्लूबेरी या जामुन कुल्फी एक यूनिक और हेल्दी विकल्प है – इसमें नैचुरल मिठास, ऐंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
सामग्री (Blueberry/Jamun Kulfi Recipe)
ब्लूबेरी या जामुन – 1 कप (अच्छी तरह धोकर बीज निकाल लें)
दूध – 2 कप (फुल क्रीम)
कंडेंस्ड मिल्क – 1/2 कप (स्वीटनिंग के लिए, वैकल्पिक)
शहद या गुड़ – 2-3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – 1/4 छोटा चम्मच (स्वाद के लिए)
काजू-बादाम (कटा हुआ) – 1-2 बड़े चम्मच
विधि (Blueberry/Jamun Kulfi Recipe)
सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को धीमी आंच पर उबालें और उसे आधा होने तक गाढ़ा करें.
ब्लूबेरी या जामुन को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें. चाहें तो इसे छान सकते हैं ताकि स्मूद टेक्सचर मिले.
गाढ़े दूध में कंडेंस्ड मिल्क या शहद/गुड़, इलायची पाउडर और फल की प्यूरी मिलाएँ. अच्छे से मिक्स करें.
इस मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. फिर इसे कुल्फी मोल्ड्स में डालें. चाहें तो ऊपर से कटे हुए ड्रायफ्रूट्स भी डाल सकते हैं.
मोल्ड्स को 6-8 घंटे या रातभर के लिए फ्रीज़र में जमने के लिए रखें.