सामान्य ज्ञान

मानसून में अपनाएं कपूर के ये नुस्खे: नमी, बदबू, कीड़े और स्किन प्रॉब्लम से पाएं छुटकारा

 Camphor Remedies: कपूर (Camphor) सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक प्रभावशाली घरेलू औषधि और प्राकृतिक उपचारों का अहम हिस्सा भी है. विशेषकर मानसून के मौसम में, जब नमी, बदबू, कीड़े-मकोड़े और त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं, तब कपूर के कुछ घरेलू उपाय काफी कारगर साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं कपूर के कुछ बेहतरीन उपयोग, जो आपके घर और सेहत – दोनों के लिए फायदेमंद हैं.



1. घर में सीलन और बदबू हटाने के लिए (Camphor Remedies)
कपूर में प्राकृतिक एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं. कुछ कपूर की गोलियां कपड़े या पेपर में लपेटकर अलमारी, बाथरूम या कोनों में रखें. इससे सीलन और फफूंदी की बदबू दूर होती है.


2. कीड़े-मकोड़ों और मच्छरों से बचाव (Camphor Remedies)
कपूर की गंध से मच्छर और कीड़े-मकोड़े दूर भागते हैं. कपूर को सरसों के तेल में मिलाकर कमरे में रखें या दीपक में जलाएं. आप इसे पानी में मिलाकर फ्लोर क्लीनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. स्किन इंफेक्शन और खुजली के लिए (Camphor Remedies)
कपूर का तेल त्वचा पर लगाने से फंगल इन्फेक्शन, खुजली, डैंड्रफ आदि में राहत मिलती है. नारियल तेल में कपूर मिलाकर त्वचा पर लगाएं. यह संक्रमण कम करने और ठंडक पहुंचाने में मदद करता है.

4. नींद न आने पर उपयोगी (Camphor Remedies)
कपूर की सुगंध मस्तिष्क को शांत करती है और नींद लाने में सहायक होती है. सोने से पहले कपूर को रूम फ्रेशनर की तरह जलाएं या कपूर युक्त हल्के तेल से सिर की मालिश करें.


5. कपड़ों में खुशबू और कीड़ों से सुरक्षा (Camphor Remedies)
कपूर की टिकिया अलमारी में रखने से कपड़े महकते रहते हैं और कीड़े नहीं लगते. कपूर को किसी सील्ड पैकेट में रखें, ताकि वह जल्दी उड़ न जाए.

6. बंद नाक और सर्दी-ज़ुकाम में राहत (Camphor Remedies)
कपूर की भाप लेने से सांस लेने में आसानी होती है. गर्म पानी में थोड़ा कपूर मिलाकर भाप लें, इससे बंद नाक और सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है.
 

Leave Your Comment

Click to reload image