रोचक तथ्य

डायबिटीज के खतरे को कम करता है तुलसी का पौधा

  तुलसी का सिर्फ धार्मिक महत्व ही नहीं है, आयुर्वेद में तो इसे सेहत के लिए वरदान तक माना गया है। माना जाता है कि तुलसी ऐसी औषधि है जो ज्यादातर बीमारियों को दूर करने की क्षमता रखती है। तुलसी का सेवन करने से न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट होती है बल्कि कई संक्रामक रोगों को भी ठीक करने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं तुलसी का रोजाना सेवन आपको किस-किस रोग से बचा सकता है।

 
डायबिटीज के खतरे को करे कम-
तुलसी में मौजूद यूजीनोल, मिथाइल यूजेनॉल और कैरियोफिलिन जैसे तत्वों की वजह से  पैन्क्रीऐटिक बीटा सेल्स सही तरीके से काम करते हैं। जिसकी वजह से शरीर में इन्सुलिन की मात्रा बनती है, ब्लड शुगर लेवल ठीक बना रहता है और डायबिटीज होने से बचाव होता है।
 
 
 
किडनी की पथरी-
किडनी की पथरी को हटाने के लिए सुबह सबसे पहले तुलसी के रस में शहद मिलाकर छह महीने तक पीने से ना सिर्फ किडनी की पथरी की समस्या दूर होगी बल्कि इससे होने वाले दर्द से भी राहत मिलेगी।
 
 
 
बुखार से राहत-
तुलसी की मदद से पुराने से पुराने बुखार को ठीक करने में मदद मिलती है। इसके लिए 20 तुलसी की पत्ती और 10 काली मिर्च मिलाकर काढ़ा बनाकर पिएं।
 
 

Leave Your Comment

Click to reload image