28 February 2026 Horoscope : इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी खास उपलब्धि, जानिए अपना राशिफल …
28-Feb-2026
28 February 2026 Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर राशि का स्वामी ग्रह उस पर सबसे ज्यादा प्रभाव डालता है. कुछ राशि के जातकों के लिए आज यानी 28 फरवरी का दिन काफी शुभ होने वाला है. तो वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अशुभ हो सकता है. गुरुवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा ये आप राशिफल पढ़कर ही जान सकते हैं.
मेष राशि – आज के दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए खासतौर पर उपलब्धियों से भरा रहेगा. घर से जुड़े कुछ अधूरे काम भी पूरे होंगे. बच्चों की पढ़ाई और स्कूल-कॉलेज से जुड़े कामों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन अंत में परिणाम आपके पक्ष में आएंगे. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास रंग लाएंगे और अपेक्षा से अधिक सफलता मिल सकती है.
वृषभ राशि – आज के दिन आर्थिक फैसलों में भावुकता नहीं, दिमाग से काम लेना जरूरी है. नौकरी या व्यवसाय में बदलाव मौका मिल सकता है. रिश्तेदारों से पैसों का लेन-देन करते समय बहुत सोच-समझकर फैसला लें, नहीं तो नुकसान संभव है. जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न रहेगा.
मिथुन राशि – आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है, नहीं तो बजट बिगड़ सकता है. लंबे समय से सोचा हुआ कोई काम पूरा होने से संतोष मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन मानसिक विकास और सफलता देने वाला रहेगा. मेहनत और किस्मत दोनों आपका साथ देंगे.
कर्क राशि – आज के दिन परिवार के साथ खुशियों का माहौल बनेगा. पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने के योग हैं. व्यवसाय की धीमी गति थोड़ी चिंता दे सकती है. काम से जुड़ी यात्रा भी संभव है. सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता से मान-सम्मान बढ़ेगा.
सिंह राशि – आज के दिन छात्रों के लिए शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कोई योजना सफल हो सकती है. परिवार की मदद से कोई पुरानी चिंता दूर होगी. जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक सुकून देगा.
कन्या राशि – आज के दिन रिश्तेदारों को उधार देने से बचें क्योंकि पैसा वापस मिलने में संदेह है. जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस बढ़ाना होगा. किस्मत आज आपका साथ दे रही है, जिस भी काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी.
तुला राशि – आज के दिन प्रेम जीवन में अच्छा समय मिलेगा और कोई अधूरी चाहत पूरी हो सकती है. शाम को किसी करीबी से मुलाकात होगी. पढ़ाई में भी रुचि बनी रहेगी. बच्चों के साथ संबंध मजबूत होंगे. काम पर पूरा ध्यान देना जरूरी है.
वृश्चिक राशि – आज के दिन शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. मनपसंद काम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है. मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा.
धनु राशि – आज के दिन शाम को कोई अच्छी खबर मिलेगी और कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखेगा. खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. लोन से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे.
मकर राशि – आज के दिन किसी भी काम में दोस्तों का सहयोग मिलेगा. छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं. कारोबार में लाभ होगा लेकिन जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. बिजनेस में नए मौके मिलेंगे. प्रेम जीवन में उपहार देने से रिश्ते मजबूत होंगे.
कुंभ राशि – आज के दिन व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें. भाइयों का सहयोग मिलेगा. पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है. बच्चों के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा. पुराने किए गए कामों का फल मिलेगा.
मीन राशि – आज के दिन प्रेम जीवन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे. विदेश से जुड़े मामलों में लाभ संभव है. मेहनत और अनुभव से सफलता मिलेगी. जीवनसाथी और बच्चों की उपलब्धियों से मन खुश रहेगा.