खेल

IND vs SA Final : फाइनल पर भी बारिश का साया, अगर धुल गया मैच तो क्या होगा, कौन बनेगा चैंपियन

 T20 World Cup 2024 :  टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों को भिड़ना है. यह दोनों ही इस सीजन की सबसे सफल टीम हैं, जो अब तक अजेय हैं, लेकिन खिताबी मैच पर बारिश का साया है. ऐसे में जानिए अगर मैच नहीं हुआ तो क्या होगा.


टी20 विश्व कप 2024 का रोमांच चरम पर है. इस सीजन का आखिरी यानी खिताबी मुकाबला 29 जून को खेला जाना है, जिसमें अब तक अजेय भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच बारबाडोस में ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा, जिसे पूरी दुनिया देखने को बेताब है. टीम इंडिया जहां अपना दूसरा खिताब जीतने से एक कदम दूर है तो वहीं साउथ अफ्रीका इस मेगा टूर्नामेंट में खिताब का खाता खोलने के लिए बेकरार दिख रही है. हालांकि बारिश इस महामुकाबले का मजा किरकिरा कर सकती है.

टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है, रिपोर्ट दावा कर रही हैं कि बारिश की वजह से मैच धुल भी सकता है, क्योंकि बारबाडोस में शनिवार और रविवार को बारिश के एक जैसे आसार हैं. शनिवार को जहां बारिश के 78 फीसदी चांस हैं तो वहीं 30 जून यानी रिजर्व डे के लिए 61 प्रतिशत बारिश की आशंका है. अब आपको यह जानना जरूरी है कि अगर इन दोनों ही दिन बारिश होती रही और मैच नहीं हुआ तो क्या होगा..


रिजल्ट के लिए दोनों तरफ से 10-10 ओवर जरूरी (IND vs SA Final)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर यह खिताबी जंग होनी है. इस मैच के लिए आईसीसी ने रिजर्व डे रखा है. यानी अगर 29 को मैच नहीं हुआ तो 30 को इसे पूरा करने की कोशिश होगी. इसके साथ ही 90 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया है. मैच होने के लिए दोनों साइड से कम से कम 10-10 ओवर होना जरूरी है.

मैच नहीं हुआ तो कौन बनेगा चैंपियन?
मान लीजिए अगर 29 और 30 जून को बारिश होती रही और मैच नहीं हो पाया तो फिर क्या होगा? ऐसी कंडीशन में नियमों के हिसाब से दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा. क्योंकि इस सीजन दोनों टीमों ने बढ़िया प्रदर्शन किया है. ना तो अफ्रीका एक भी मैच हारी और ना ही टीम इंडिया ने कोई मैच गंवाया.

Leave Your Comment

Click to reload image