मनोरंजन
Bigg Boss 18 Contestants List: विवियन डिसेना से गुरुचरण सिंह तक, मिलिए सारे घरवालों से, जो होने जा रहे हैं कैद
Bigg Boss 18,टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' रविवार 6 अक्टूबर 2024 यानी आज दस्तक दे रहा है। रात को 9 बजे ग्रैंड प्रीमियर होगा और इस सीजन के 18 सदस्यों के चेहरों से पर्दा हटेगा। लेकिन हम आपके लिए पहले ही इन 18 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लेकर आ गए हैं। आइये आपको इन सभी से मिलवाते हैं, जो तकरीबन 3 महीने तक बिग बॉस के घर के अंदर कैद रहेंगे और दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश करेंगे।तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए एक्टर गुरुचरण सिंह का नाम, सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के लिए कंफर्म है। कुछ महीनों पहले वो अचानक गायब हो गए थे, जिसके बाद काफी हो-हल्ला हुआ था। करीब 25 दिन बाद वो वापस लौटे थे। कई खुलासे किए थे कि उनके ऊपर करोड़ों रुपये का कर्ज है। उन्हें काम नहीं मिल रहा है।शिल्पा शिरोडकर, साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की साली और नम्रता शिरोडकर की बहन हैं। वो 90 के दशक की सेंसेशनल एक्ट्रेस रह चुकी हैं। शाहरुख खान से लेकर गोविंदा तक के साथ काम कर चुकी हैं। 13 साल के लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने टीवी सीरियल 'एक मुट्ठी आसमान' (2013) से कमबैक किया।करण वीर मेहरा ने हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' जीता है। वो टीवी एक्टर हैं। 'रागिनी एमएमएस 2, 'मेरे डैड की मारुती', 'ब्लड मनी', 'बदमाशियां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।विवियन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्हें 'प्यार की एक कहानी' सीरियल से पहचान मिली थी। 'मधुबाला', 'शक्ति' जैसे सुपरहिट शोज का हिस्सा रहे हैं। 'झलक दिखला जा 8' और 'खतरों के खिलाड़ी 7' में भी हिस्सा ले चुके है। उज्जैन, मध्य प्रदेश में पले-बढ़े हैं। 10 साल की उम्र तक वो अपने पिता की तरह फुटबॉलर बना चाहते थे। उन्होंने 2013 में वाहबिज दोराबजी से शादी की थी, लेकिन 2016 में इनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद 2022 में विवियन ने Egyptian जर्नलिस्ट Nouran Aly का हाथ थामा। इनकी एक बेटी भी है।
Stree 2 Box Office Day 50: नहीं मान रही है 'स्त्री', 'देवरा' का आधा कलेक्शन खाकर मचाया हड़कंप
Stree 2 Box Office Day 50: नहीं मान रही है 'स्त्री', 'देवरा' का आधा कलेक्शन .. मचाया हड़कंप
500 करोड़ के Fraud का भंडाफोड़: एल्विश यादव, भारती सिंह समेत इन लोगों से दिल्ली पुलिस करेगी पूछताछ, इस एप से जुड़ा है मामला
दुनियाभर में जब से सोशल मीडिया का दौर शुरू हुआ है तब से यह सेलेब्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के लिए पैसा कमाने का अच्छा जरिया बन गया है. यह सेलेब्स और इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर विभिन्न ब्रांड्स का प्रचार कर मोटी रकम छापते है, लेकिन कई बार फ्रॉड करने वाले लोगों के चंगुल में फंसकर मुश्किल में पड़ जाते है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हाल ही में 500 करोड़ रुपये के ऐप-आधारित घोटाले का भंडाफोड़ किया है, जिसमें पूछताछ के लिए यूट्यूबर एल्विश यादव और कॉमेडियन भारती सिंह समेत 5 सेलेब्स को समन किया है.
Singham Again के ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इस दिन आने वाली है फिल्म …
एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ये फिल्म दिवाली के मौके पर रिलीज होने के लिए तैयार है. अभी तक फिल्म से सभी सितारों के फर्स्ट पोस्टर सामने आ चुका हैं. अजय देवगन (Ajay Devgan) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म के ट्रेलर बेसब्री से इंतजार कर रहे है. वहीं अब सिंघम अगेन (Singham Again) के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है.
छत्तीसगढ़ी फिल्म 'चंदा मामा' 4 को होगी रिलीज़, दिलेश साहू दिखेंगे नए अंदाज़ में
रायपुर। एन. माही फ़िल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म 'चंदा मामा' 4 अक्टूबर को सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म मामा और भांजे के भावनात्मक लगाव पर आधारित एक दिल छू लेने वाली कहानी है। फिल्म में एक्शन स्टार दिलेश साहू मामा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि बाल कलाकार अंश भांजे के रोल में नजर आएंगे।
Mithun Chakraborty को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार… अब तक जीत चुके 4 नेशनल अवॉर्ड, पहली फिल्म में ही कर दिया था कमाल
Mithun Chakraborty को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार… अब तक जीत चुके 4 नेशनल अवॉर्ड, पहली फिल्म में ही कर दिया था कमाल
टॉम ऑल्टर : नाम और शक्ल से विदेशी लेकिन सच्चा हिन्दुस्तानी था ये एक्टर
माएं जानती हैं कि बच्चों के लिए क्या बेहतर है, इसके लिए कोई नियम पुस्तिका नहीं हैः ऐश्वर्या राय
भूल भुलैया 3 का टीजर रिलीज
एक्टर कार्तिक आर्यन स्टारर मूवी 'भूल भुलैया 3' का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के दोनों पार्ट सुपरहिट गए थे। ऐसे में फैंस को तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस विद्या बालन इस फ्रेंचाइजी में वापस नजर आएंगी। मेकर्स ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए टीजर रिलीज कर दिया है।
KKK14 Grand Finale: कब और कहां लाइव देखें खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रैंड फिनाले? जानिए प्राइज मनी डिटेल्स
छोटे पर्दे के मशहूर रियलिटी शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें खतरों के खिलाड़ी का नाम जरूर शामिल होगा। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के खतरों के खिलाड़ीसीजन 14 के ग्रैंड फिनाले में अब बहुत दिनों का समय बाकी नहीं रह गया है। शो की तरफ से टॉप-5 फाइनलिस्ट का एलान भी कर दिया गया है, जिनकी किस्मत पर जल्द ही फैसला होगा। ऐसे में हम आपको खतरों के खिलाड़ी 14 के ग्रैंड फिनाले (KKK 14 Grand Finale) की सारी डिटेल्स बताने जा रहे हैं कि आप इसे कब और कहां लाइव देख सकते हैं। साथ ही जीतने वाले को क्या प्राइज मनी मिलेगी।
Lata Mangeshkar Birth Anniversary: इंदौर शहर के दिल में आज भी बसी हैं लता मंगेशकर की यादें
लता मंगेशकर बेशक इस शहर में कम रहीं पर इस शहर से उनका जुड़ाव कितना था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे यहां के खानपान,
थिएटर्स में सैफ अली खान-जूनियर NTR की 'देवरा' देखने लायक है या नहीं! आ गया जनता का फैसला
एक्शन थ्रिलर देवरा पार्ट 1 (Devara Part 1) सिनेमाघरों में आज यानी 27 सितंबर को रिलीज हो गई है। 6 साल बाद बतौर सोलो हीरो बनकर जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने दमदार वापसी की है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने भी देवरा से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू किया है।
Oscar Award 2025 में Laapataa Ladies की हुई ऑफिशियल एंट्री, Kiran Rao का सपना हुआ पूरा …
ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award) जैसे अवॉर्ड शो में भारतीय फिल्मों का शामिल होना काफी गर्व की बात होती है. इस बार ऑस्कर अवॉर्ड 2025 (Oscar Award 2025) के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री का एलान कर दिया गया है. इसमें आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शन्स में बनी ‘लापता लेडीज’ (Laapataa Ladies) भी शामिल हो गई है.
Pushpa The Rule: फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ का रोमांचक पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज
Pushpa The Rule: साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ (Pushpa The Rule) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन का एक रोमांचक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वे पुष्पराज के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसमें उनका सिग्नेचर स्वैग साफ झलक रहा है। उन्होंने आगे कैप्शन लिखा है कि 75 दिन में दुनिया को पुष्पा और उनकी बेमिसाल आभा को बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा।।
31 साल बाद थिएटर्स में रिलीज हो रही 'रामायण', भारत में क्यों हुई थी बैन?
नई दिल्ली। पौराणिक कथा रामायण से प्रेरित कई फिल्में और शोज बने हैं, जो दर्शकों के दिल में एक खास जगह रखते हैं, लेकिन एक फिल्म ऐसी थी जो भारत में बैन हो गई थी। इस फिल्म का निर्माण जापान में हुआ था। हम बात कर रहे हैं रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम (Ramayana The Legend of Prince Rama) की।
Gurdas Maan ने सिख समुदाय से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- मैं कान पकड़कर अपनी गलती के लिए माफी मांगता हूं …
मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान (Gurdas Maan) ने हमेशा अपनी आवाज से फैंस का दिल जीता है. उनके गानों में एक अलग तरह की शांति है. हालांकि, गायक कई बार अपने बयानों के कारण विवादों में भी आ चुकी हैं. जल्द ही अपने अमेरिकी दौरे के लिए गुरदास मान (Gurdas Maan) जाने वाले हैं, लेकिन अक्टूबर में अपने दौरे से पहले, गायक ने सिख समुदाय के लोगों को पीड़ा पहुंचाने के लिए हाथ मिलाया है और माफी मांगी है.
Salman Khan की एक झलक पाने के लिए पागल हुए फैंस, दुबई मॉल से निकलने में सिक्योरिटी ने की मदद …
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों दुबई में हैं. हाल ही में घूमने के लिए दुबई मॉल में पहुंचे एक्टर को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी. अपने फेवरेट स्टार को दुबई मॉल में देखकर फैंस पागल हो गए. फैंस के बीच सलमान की एक झलक पाने के लिए काफी ज्यादा दीवानगी देखने को मिली है.