मनोरंजन
क्राइम थ्रिलर फिल्म द बकिंघम मर्डर्स का टीजर रिलीज, डिक्टेटिव बनीं करीना, सुलझाएंगी मर्डर मिस्ट्री
करीना कूपर की आने वाली फिल्म द बकिंघम मर्डर्स का मंगलवार को टीजर रिलीज हुआ। हाल ही में फिल्म का पोस्टर सामने आया था और आज मेकर्स ने टीजर आउट करते हुए 13 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शन की बात कही है। क्राइम थ्रिलर फिल्म में करीना को एक बच्चे की हत्या की जांच करने वाली जासूस के रूप में दिखाया गया है।
फिल्म ‘छावा’ का टीजर जारी, विक्की कौशल का दिखा दमदार लुक, जानिए कब होगी रिलीज
फिल्म ‘छावा’ का टीजर जारी किया गया है। टीजर में अभिनेता विक्की कौशल का बेहद दमदार लुक नजर आया और वो योद्धा के रूप में दिखे। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। छावा 6 दिसंबर को रिलीज होगी।
साउथ स्टार थलापति विजय की फिल्म G.O.A.T का ट्रेलर रिलीज, इस दिन थियेटर में होगी प्रदर्शित…
अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (GOAT) का ट्रेलर रिलीज
मेलबर्न में ‘12वीं फेल’ ने जीता बेस्ट फिल्म का पुरस्कार, चंदू बनकर कार्तिक आर्यन बने चैंपियन
मेलबर्न/मुंबई । ऑस्ट्रेलिया में हर साल 15 अगस्त के आसपास ही होने वाले द इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2024 में अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है। अभिनेता कार्तिक आर्यन ने इस मेले में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और सबसे अनोखी फिल्म के रूप में यहां चमका निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ का नाम।
अब सिर्फ 29 रुपए में आप भी देख सकते हैं Stree 2, जानिए कैसे
एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) ने 15 अगस्त से सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. ये मूवी साल 2024 कि अब तक की सबसे बड़ी ओपनर मूवी साबित हुई है. ‘स्त्री 2’ (Stree 2) देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की खचाखच भीड़ दिख रही है. लेकिन टिकट काफी महंगे होने के कारण कई लोग इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन हम आपको एक एसी ट्रिक बताने वाले हैं जिससे आप भी सिर्फ 29 रुपये में फिल्म देख पाएंगे. ‘स्त्री 2’ (Stree 2) जल्द ही ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली है.
Bigg Boss 18 में दिखाई दे सकती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, मेकर्स की पुष्टि बांकी …
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Ott 3) हाल ही में खत्म हुआ है. शो की ट्रोफी सना मकबूल ने अपने नाम कर लिया है. वहीं अब शो के फैंस को ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) का बेसब्री से इंतजार हैं. मेकर्स शो को लेकर जोरो-शोरों से तैयारी में लग गए हैं. शो के लिए एक्सपेक्टेड कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी लगातार वायरल हो रही है. इसी कड़ी में एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर (Isha Kopikar) का नाम सामने आ रहा है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी किसी भी कंटेस्टेंट के नाम की पुष्टि नहीं की गई है.
Border 2 में हुई Varun Dhawan की एंट्री, Sunny Deol के साथ आएंगे नजर
निर्देशक जे.पी. दत्ता 28 साल बाद अपनी फिल्म बॉर्डर (Border) का दूसरा पार्ट बनाने जा रहे हैं. एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) की अपार सफलता के बाद जे.पी. दत्ता ने बॉर्डर 2 (Border 2) की आधिकारिक घोषणा की थी. बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर पिछली फिल्म से अभी तक सिर्फ सनी देओल (Sunny Deol) के होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है. पुराने कलाकार नजर आएंगे या नहीं इसकी कोई जानकारी अभी नहीं है.
Stree 2 का कलेक्शन देख हैरान हो गए Ram Gopal Varma, बॉलीवुड सितारों पर साधा निशाना !
अमर कौशिक (Amar Kaushik) द्वारा निर्देशित ‘स्त्री 2’ (Stree 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) समेत कई सितारे हैं. फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों द्वारा समान रूप से सराहा जा रहा है. फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बॉक्स ऑफिस पर कमाई से तहलका मचा दिया है.
70th National Film Awards : कांतारा फेम Rishab Shetty को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, अरिजीत सिंह और एआर रहमान को भी मिला ये सम्मान
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) को भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान में से एक माना जाता है, जिसकी शुरुआत 1954 में हुई थी. इस साल के पुरस्कारों को लेकर उत्साह काफी बढ़ा हुआ है. जो साल 2022 में रिलीज हुई फिल्मों को मिलने वाला है. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस समारोह को आयोजित करता है. इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं. वहीं अब 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों (National Film Awards) की घोषणा का सिलसिला शुरू हो चुका है.
पहले ही दिन 'स्त्री 2' ने कमाई का बनाया नया रेकॉर्ड
पहले ही दिन 'स्त्री 2' ने कमाई का बनाया नया रेकॉर्ड
Sushant Singh Rajput ड्रग्स केस से ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को कोर्ट ने किया बरी, सह-आरोपी के बयानों के आधार पर किया गया था गिरफ्तार …
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को चार साल से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है. ये पूरा मामला सीबीआई के पास है. ‘दिल बेचारा’ अभिनेता के प्रशंसक अक्सर सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत’ ट्रेंड करते हैं और उनके लिए न्याय की मांग करते हैं. वहीं उनके परिवार का भी दावा है कि अभिनेता ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनकी हत्या की गई है.
Independence Day के मौके पर Anupam Kher ने शेयर किया वीडियो, दिखाया जलियांवाला बाग हत्याकांड का दृश्य …
पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का जश्न मना रहा है. बॉलीवुड सेलेब्स भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) पर सोशल मीडिया में फैंस को बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने 15 अगस्त के मौके पर पोस्ट शेयर किया है.
एक्टिंग छोड़ने पर बोलीं Kangana Ranaut, कहा – प्लान नहीं है कि मैं इधर जाऊं …
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने साल 2024 से राजनीति में अपनी नई पारी की शुरूआत की है. वह बीजेपी में शामिल हुईं और फिर वह मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद बन गई हैं. इन दिनों वह अपने पॉलिटिकल करियर पर फोकस कर रही हैं, जिसकी वजह से ये कयास लगने लगे थे कि क्या अब वह बॉलीवुड में काम नहीं करेंगी. वहीं, इस पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपना प्लान साझा किया है.
दिल दिया है जान भी देंगे
मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू
Stree 2 Advance Booking : दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग में बिके फिल्म के लाखों टिकट, रिलीज के पहले ही हो गई बंपर कमाई …
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) रिलीज के लिए एकदम तैयार है. फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. बात करें दूसरे दिन की एडवांस बुकिंग की तो इसमें दोगुनी बढ़त दर्ज की गई है. ‘स्त्री 2’ (Stree 2) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.
Akshay Kumar का बड़ा बयान, कहा- Tom and Jerry कॉमेडी नहीं बल्कि हिंसक शो है …
वार्नर ब्रदर्स का कार्टून शो ‘टॉम एंड जेरी’ (Tom and Jerry) एक समय हर किसी का पसंदीदा था. इन कार्टूनों को बच्चे, युवा और यहां तक कि बूढ़े भी बैठकर टीवी पर देखते थे. टॉम और जेरी की लड़ाई देखकर रोने वाला शख्स भी पेट पकड़कर हंस रहा था. शो अब बंद हो गया है, लेकिन कई लोग अभी भी यूट्यूब पर कार्टून की छोटी क्लिप ढूंढकर देखते हैं. लोगों ने इसमें कॉमेडी देखी होगी, लेकिन अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को लगता है कि इस कार्टून फ्रेंचाइजी में हिंसा को दर्शाया गया है.
वायनाड पीड़ितों के लिए लगातार सामने आ रहे स्टार, Dhanush ने 25 लाख रुपए का दान दिया …
तमिल अभिनेता-निर्देशक धनुष (Dhanush) ने केरल के वायनाड में 30 जुलाई को हुए भूस्खलन के पीड़ितों की मदद के लिए केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है. इस आपदा से काफी क्षति हुई और जानमाल का नुकसान हुआ, जिससे मलयालम, तमिल और तेलुगु कलाकार काफी प्रभावित हुए.