छत्तीसगढ़
क्लीनिक और मेडिकल स्टोर पर पड़ा छापा, बिना अनुमति के संचालन पर किया गया सील
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश भर में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. इसी बीच तहसील मरवाही के निमधा में बिना अनुमति के संचालन करने पर वर्षा जायसवाल क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर्स निमधा को नर्सिंग होम एक्ट के तहत तत्काल सील कर दिया गया है. अनुविभागीय दण्डाधिकारी मरवाही, तहसीलदार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी और थाना प्रभारी मरवाही मरवाही की संयुक्त टीम ने छापेमारी कार्रवाई कर वर्षा जायसवाल के (डिग्री इन योगा एण्ड हेल्थ) क्लीनिक और वर्षा मेडिकल स्टोर को सील किया है.
रामलला दर्शन के लिए 28 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई बस
दंतेवाड़ा । राज्य शासन द्वारा श्रद्धालुओं हेतु संचालित रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत दंतेवाड़ा जिले के 28 राम भक्तों की टोली को दुर्ग रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने राम भक्तों को दंतेवाड़ा से दुर्ग स्टेशन तक ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं और नागरिकों से आग्रह किया कि वे शासन की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
सदन में विधायक अनिला भेड़िया ने उठाया महिलाओं-बच्चों की गुमशुदगी का मामला, गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया- चलाया जा रहा है ऑपरेशन मुस्कान…
रायपुर। विधानसभा में बालोद में महिलाओं और बच्चों की गुमशुदगी का मामला उठा. कांग्रेस विधायक अनिला भेड़िया ने मामला उठाते हुए कहा कि तस्करी के लिए कई ठेकेदार और दलाल भी सक्रिय हैं. उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि गुम लोगों की खोजबीन के लिए ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है.
आंगनबाड़ी से लापता तीन साल के मासूम की 3 किमी दूर नाले में मिली लाश, कलेक्टर ने गठित की जांच समिति
बालोद। ग्राम भेड़ी स्थित आंगनबाड़ी से मंगलवार दोपहर से लापता तीन साल के नैतिक सिन्हा का शव आज सुबह गांव से 3 किमी दूर नाले में मिला. घटनाक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर 4 सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस का विधानसभा घेराव : सचिन पायलट ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा रही है…
कांग्रेस का विधानसभा घेराव : सचिन पायलट ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा रही है, सरकार का ध्यान शासन में नहीं विरोधियों को टारगेट करने पर है…
रायपुर। प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा और बिजली की दर बढ़ाने समेत अनेक मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा घेराव करने जा रही है. कांग्रेस का यह बड़ा प्रदर्शन पीसीसी प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में होगा. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सचिन पायलट रायपुर पहुंच गए हैं. रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने मीडिया से चर्चा की. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. पायलट ने कहा कि राज्य का लॉ एंड ऑर्डर चरमरा रहा है. सरकार का ध्यान शासन में नहीं बल्कि विरोधियों को टारगेट करने पर है. कांग्रेस के लोगों को परेशान करने पर है. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय बजट को लेकर कहा कि इसमें छत्तीसगढ़ राज्य को क्या मिला यह ढूंढने से नहीं मिल रहा है.
CG Assembly Monsoon Session : विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस लाएगी स्थगन, सदन में हंगामे के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है. सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी. बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा आज सदन में गूंजेगा. इसके साथ ही प्रश्नकाल में गृह, स्वास्थ्य और पंचायत विभाग से भी प्रश्न पूछे जाएंगे. आज सदन में जमकर हंगामा होने के आसार हैं.
CG MORNING NEWS : कांग्रेस का विधानसभा घेराव आज, मुख्यमंत्री का गुरुवार को होने वाला जनदर्शन स्थगित, प्रदेश में अब तक 401.2 मिमी बारिश, उरकुरा और कुकदा रेलवे फाटक अस्थायी रूप से बंद … राजधानी में आज
रायपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा और बिजली की दर बढ़ाने समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा घेराव करने जा रही है. PCC प्रभारी सचिन पायलट की अगुवाई में यह प्रदर्शन होगा. कांग्रेस के इस प्रदर्शन में प्रदेशभर के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. वहीं लोधीपारा चौक में सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े बैरिकेड्स लगाए गए हैं. बैरिकेड्स से आम जनता को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विधानसभा रुट पर पड़ने वाले सभी कॉलेज और स्कूलों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए आदेश जारी किया है. इस रूट के पड़ने वाली शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन क्लासेस ली जाएगी.
कुएं में उतरकर खराब टिल्लू पंप निकाल रहे युवक को लगा करंट, बचाने उतरा दूसरा युवक भी आया चपेट में, दोनों की मौत
धमतरी। कुरूद के परखंदा गांव में बड़ा हादसा हो गया। यहां करंट की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई. सूचना मिलने पर कुरूद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
CG Assembly Monsoon Session : विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन, टीशर्ट-टोपी खरीदी और रेडी टू ईट के मुद्दे पर हंगामे के आसार
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है. सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी. उसके बाद प्रश्नकाल होगा. आज साय सरकार के पहले अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी. वहीं दो ध्यानाकर्षण बिंदु भी लगाए गए हैं. सदन में आज जमकर हंगामा हो सकता है.
CG MORNING NEWS : 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा आज से, विधानसभा घेराव को लेकर कांग्रेस की बैठक, अगले 24 घंटे में फिर होगी अच्छी बारिश … राजधानी में आज
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा पहली बार आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की दूसरी मुख्य परीक्षा कल 23 जुलाई से प्रारंभ हो रही है. पहले दिन कक्षा 12वीं की परीक्षा होगी. 24 जुलाई से 10वीं की परीक्षा शुरू होगी. दूसरी मुख्य परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी. दूसरी परीक्षा के लिए 83,367 विद्यार्थियों ने फॉर्म भरे हैं. इनमें 10वीं के 45819 और बारहवीं के 37548 विद्यार्थी हैं. फॉर्म भरने वाले विद्यार्थियों में पहली परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थी भी हैं.
नेशनल हाइवे पर वाहन ने आठ मवेशियों को रौंदा, सात की मौत, एक गंभीर
गरियाबंद। मैनपुर-गरियाबंद नेशनल हाइवे 130 सी पर बीती रात अज्ञात वाहन ने आठ मवेशियों को बुरी तरह रौंद दिया. घटना की जानकारी लगते सुबह से मौके पर भीड़ लगी हुई है.
चेतावनी के बाद भी नहीं चेते, उफनते नाले में दौड़ दी ट्रैक्टर, डूबने पर कूदकर बचाई जान
कवर्धा। प्रदेश में झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. ऐसे में लोग बिना जान की परवाह किये नदियों को पार कर रहे हैं. ऐसी ही एक बड़ी लापरवाही कबीरधाम जिले से सामने आई है. यहां उफनते नाले को पार करते समय ट्रैक्टर ट्रॉली सहित बह गया. इस दौरान कुछ ट्रैक्टर सवार कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई और कुछ उसकी के साथ पानी में बह गए. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को सुरक्षित निकाला गया. यह मामला कुकदुर थाना क्षेत्र के ढोलढली सेंदुरखार गांव का है.
सर, हमारी किताबें कबाड़ में बेच दोगे तो पढ़ेंगे क्या?, ठाकुरटोला स्कूल के बच्चों का सवाल,
, खैरागढ़। जिले की बदहाल शिक्षा व्यवस्था की पोल एक बार फिर खुल गई है. पिछले साल मई 2023 में खैरागढ़ शहर के स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पर सरकारी पाठ्य पुस्तक को कबाड़ी को बेचने का आरोप लगा था. मामले की जांच और उसके बाद की कार्रवाई का तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन अब फिर जिले में वैसा ही खेल ठाकुरटोला स्थित हाई स्कूल में देखने को मिला है.
CG Assembly Monsoon Session: सावन के पहले सोमवार के साथ ही विधानसभा का मानसून सत्र भी आज से शुरू, इन मुद्दों पर हंगामे के आसार
रायपुर। सावन के पहले सोमवार के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. मानसून सत्र आज 22 जुलाई से शुरू हो रहा है जो 26 जुलाई तक चलेगा. सदन में विपक्ष में बैठी कांग्रेस जहां सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है, वहीं सत्ता पक्ष ने विपक्ष के सवालों का जवाब देने की रणनीति बनाई है. कांग्रेस प्रदेश में स्कूल, कानून, स्वास्थ्य व्यवस्था, नक्सल समस्या और आदिवासी हितों समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. इन सभी मुद्दों पर सदन में हंगामा होने की संभावना है.
जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में पार्षद और जनपद सदस्य समेत 22 आरोपी गिरफ्तार, लाखों नगदी और 7 कारें जब्त
बिलासपुर। पुलिस ने देर रात जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कोटा इलाके के कोरी डैम में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 22 नामचीन युवकों को जुआ खेलते पकड़ा है. आरोपियों में पार्षद और जनपद सदस्य भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.50 रुपये नगदी, 7 कार और 22 मोबाइल बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.
CG MORNING NEWS : सीएम साय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक समेत अनेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विधानसभा का मानसून सत्र आज से, स्कूलों में होगा इको क्लब गठन … राजधानी में आज
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा कार्यक्रम. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से शुरू हो रहे विधानसभा मानसून सत्र में शामिल होंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम साय विधानसभा 9:50 में पहुंचेंगे. 10:00 बजे विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे. उसके बाद 11:00 बजे विधानसभा सत्र में शामिल होंगे.
छत्तीसगढ़ : झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 45 क्लीनिक सील
बिलासपुर। जिले में मलेरिया, डायरिया का प्रकोप लगातार जारी है. इसके साथ ही झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई भी तेजी से हो रही है. जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 45 झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक सील किए गए हैं. जिसमें बिल्हा क्षेत्र में 17, कोटा में 12 तखतपुर और बिलासपुर में 8-8 फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई को गई है. इनमें दो लोग मेडिकल दुकान की आड़ में घर पर ही अस्पताल खोल मरीजों का इलाज कर रहे थे. यहां दो बेड और एलोपैथिक दवा का जखीरा मिला है. वहीं दो मरीज भी इलाज कराते मिले.