छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

लंबे समय से ड्यूटी से नदारद था कर्मचारी, कलेक्टर ने किया बर्खास्त

 बिलासपुर। लंबे समय से ड्यूटी से नदारद कर्मचारी को बर्खास्त कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक ने यह आदेश जारी किया है।



पशुधन विकास विभाग में परिचारक के पद पर कार्यरत संजय कुमार यादव को कलेक्टर के निर्देश के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्त कर्मचारी बिल्हा ब्लॉक के पशु औषधालय पासीद में पदस्थ था। परिचारक संजय कुमार यादव बिना अनुमति के 17 दिसंबर 2019 से कार्यालय से अनुपस्थित था। इस पर कार्रवाई करते हुए पशु चिकित्सा विभाग के संयुक्त संचालक ने कलेक्टर के निर्देश पर बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।
 

Leave Your Comment

Click to reload image