छत्तीसगढ़
लापरवाही पड़ी भारी: स्कूलों से नदारद रहने वाले 5 शिक्षक बर्खास्त, करीब दर्जनभर शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की गई सिफारिश
बिलासपुर। स्कूलों में लंबे समय से अनुपस्थित 5 शिक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. वहीं जिला शिक्षा कार्यालय से इतर नियोक्ता वाले 11 शिक्षकों के विरूद्ध सेवा समाप्ति की अनुशंसा की गई है. शिक्षकों समेत 9 कर्मचारियों के विरूद्ध विभागीय जांच भी की जायेगी। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने बर्खास्तगी के आदेश जारी किए है. वहीं अन्य नियोक्ता वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है..
CG NEWS: शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट, नाबालिग समेत 7 आरोपी गिरफ्तार…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में देसी शराब दुकान के मैनेजर से मारपीट और दुकान में तोड़फोड़ करने वाले 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किये गए आरोपियों में एक नाबालिग समेत पांच महिला, और दो युवक शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147 148, 149, 327, 294, 506, 427 के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है.
सुपेबेड़ा के किडनी पीड़ितों के लिए गरियाबंद में खुला क्रिटिकल केयर सेंटर, यहां अनुसंधान केंद्र भी खुलेगा, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने दिया आश्वासन
गरियाबंद. जिलेवासियों को स्वास्थ्य मंत्री ने आज बड़ी सौगात दी. सुपेबेड़ा जाने से पहले मंत्री श्यामबिहारी जयसवाल ने गरियाबंद में क्रिटिकल केयर सेंटर का शुभारंभ किया. यहां 24 घंटे नेफ्रेलोजिस्ट, डॉक्टर तैनात रहेंगे. एंबुलेंस की सुविधा भी मिलेगी. इस मौके पर मंत्री जयसवाल ने कहा, गरियाबंद में भविष्य में अनुसंधान केंद्र भी खोला जाएगा.
मंत्री जायसवाल को भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, रात्रिकालीन मेडिकल सेवा शुरू करने की रखी मांग
गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल आज बुधवार को पहली बार एक दिवसीय दौर पर गरियाबंद पहुंचे. इस मौके पर स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान मंत्री जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओ से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं सुनी और साथ ही निराकरण का आश्वासन भी दिया. वहीं इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को जिला मुख्यालय गरियाबंद में रात के समय में भी मेडिकल सुविधा और सोनोग्राफी की व्यवस्था शुरू करने को लेकर ज्ञापन सौंपा है.
छत्तीसगढ़ की इन नामचीन स्टील कंपनियों को गुणवत्ताहीन मटेरियल सप्लाई पर मिला नोटिस, NHAI ने मांगा जवाब
रायपुर। छत्तीसगढ़ की चार बड़ी स्टील कंपनियों श्री बजरंग पॉवर एंड इस्पात, हीरा स्टील, श्री नाकोड़ा और एमएसपी स्टील एंड पॉवर को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने नोटिस जारी किया है. इन कंपनियों ने एनएचएआई के अलग-अलग प्रोजेक्ट में स्टील मटेरियल सप्लाई किया था. जो गुणवत्ता मानकों में खरे नहीं उतरे, जिसके बाद कंपनियों को शोकाज नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है.
CG CRIME : भाई के सामने युवक ने छात्रा पर चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, दिनदहाड़े वारदात से दहशत
गौरेला पेंड्रा मरवाही. जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्टेट बैंक के सामने दिनदहाड़े एक युवक ने कॉलेज छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.
27 % वेतन वृद्धि नहीं मिलने से संविदा स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश, स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने कहा – जल्द मिलेगी खुशखबरी
रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अमृत राव भोंसले के नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित मिरी व कौशलेश तिवारी के मार्गदर्शन में प्रतिनिधिमंडल ने आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात की. इस दौरान मंत्री को एक बार फिर 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि एवं ग्रेड पे सहित 18 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया. इस दौरान मंत्री श्यामबिहारी ने कहा, एनएचएम वालों को बहुत जल्द 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिलेगी और हड़ताल की जरूरत नहीं पड़ेगी.
खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का बदला नाम : पूर्व मंत्री सिंहदेव ने कहा – योजना का नाम बदलना लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं
रायपुर. छत्तीसगढ़ में डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का नाम बदलकर शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना रखा गया है. इसका आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया है. योजना का नाम बदलने को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, यह लोकतंत्र के लिए स्वस्थ परंपरा नहीं है. नाम बदलने का फैसला खूबचंद बघेल का अनादर है.
बस्तर में 5 करोड़ की लागत से बनेगा ग्लास ब्रिज, पर्यटक करीब से निहार पाएंगे तीरथगढ़ जल प्रपात
जगदलपुर। बस्तर के कांगेर वैली नेशनल पार्क में पर्यटन की दृष्टि से बनाये जाने वाले ग्लास ब्रिज का सर्वे पूरा हो गया है. करीबन 5 करोड़ की लागत से तीरथगढ़ जल प्रपात के सामने बनाए जाने वाले ग्लास ब्रिज की बदौलत पर्यटक सुरक्षित तरीके से जल प्रपात की पूरी खूबसूरती को निहार पाएंगे
छत्तीसगढ़ में लागू होगी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 : अब सेमेस्टर सिस्टम से होगी पढ़ाई, सिलेबस में भी बदलाव, जानिए क्या है पूरा प्रावधान
रायपुर. छत्तीसगढ़ में जुलाई से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू हो जाएगी. प्रेस कांफ्रेंस में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव आर प्रसन्ना ने बताया, अब वार्षिक पढ़ाई की जगह सेमेस्टर सिस्टम से पढ़ाई होगी. सिलेबस में भी बदलाव किया गया है. अतिथि व्याख्याता नीति भी लागू की गई है. नई नीति से उच्च शिक्षा विभाग में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है.
सीएम निवास में मनाया गया आपातकाल स्मृति दिवस, मुख्यमंत्री साय ने कहा- संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने लगाया था आपातकाल…
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में बुधवार को आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने आपातकाल लगाया था. आपातकाल को देश पर थोपकर लोकतंत्र को कुचला गया था.
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून
अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून को मनाया जाएगा। नशापान करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण तथा समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित किया जाना हैं। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले में नशापान करने की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए समुदाय में जागरूकता सृजन करने की अनिवार्यता के दृष्टिगत सभी स्तरों पर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। समुदाय की सहभागिता से नशापान के विरूद्ध व्यापक जनमत विकसित करने के लिए 26 जून 2024 अन्तर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत, आबकारी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को नशामुक्ति के लिए कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
बाढ़ आपदा नियंत्रण के लिए कक्ष की गई है स्थापना
कोरबा । मानसून सीजन के दौरान प्राकृतिक आपदा से बचाव, राहत व्यवस्था करने तथा अतिवर्षा एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु जिला कार्यालय कोरबा में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07759-228548 है।
परीक्षार्थियों के लिए मार्गदर्शन केंद्र बनाए गए
कोरबा । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित प्री बीड एवं प्री डीएलएड 2024 परीक्षा 30 जून को संपन्न होगी। कोरबा जिले में प्रथम पाली में 34 परीक्षा केंद्रों पर 11,981 एवं द्वितीय पाली 43 परीक्षा केंद्रों में 14,884 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत की निर्देश पर शासकीय ईवीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड को मार्गदर्शन केंद्र बनाया गया है।
वन विभाग के कार्यों की समीक्षा, कलेक्टर ने की
कोंडागांव । कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में मंगलवार को वन विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर केशकाल वन मंडलाधिकारी एन गुरुनाथन, कोंडागांव वन मंडलाधिकारी आरके जांगड़े, भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी नवीन कुमार सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
चोरी करने घर में घुसे चोर ने पति-पत्नी का बनाया अश्लील वीडियो
भिलाई । चोरी करने के लिए घर में घुसे एक बदमाश ने एक दंपती के अश्लील वीडियो रिकार्डिंग कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के 2 शाखा प्रबंधकों समेत 5 कर्मी बर्खास्त
बिलासपुर । अनियमितता बरतने वाले जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के दो शाखा प्रबंधकों समेत पांच कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रकरण की जांच करवा बर्खास्तगी के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बर्खास्तगी हुईं। एक का डिमोशन भी किया गया है।