उफ! ये जानलेवा गर्मी, गला सूखने से हुई युवक की मौत, मरने वालों का आंकड़ा छह तक पहुंचा…
कबीरधाम |
01-Jun-2024
जिले में इन दिनों सूरज आग उगल रहा है, जिसका जानलेवा असर नजर आ रहा है. कवर्धा में तेज धूप और भीषण गर्मी की वजह से गला सूखने से एक युवक की जान चली गई. इस तरह से प्रदेश में अब तक गर्मी-लू की वजह से छह लोगों की मौत हो चुकी है.