चिंतन शिविर के दूसरे दिन CM साय समेत सभी मंत्रियों को IIM के एक्सपर्ट देंगे टिप्स, 21 जिलों में लू के लिए येलो अलर्ट जारी, मैग्नेटो माल में मैंगो मेनिया का आयोजन
रायपुर |
01-Jun-2024
प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की नवा रायपुर स्थित आईआईएम (IIM) में मैनेजमेंट के गुर सीखने की क्लास लग रही है. इस क्लास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत सभी मंत्री शामिल हैं. नवा रायपुर के आईआईएम में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर की शुरुआत शुक्रवार को हुई. पहले दिन सभी मंत्रियों की क्लास सुबह 10 से पांच बजे तक लगी. वहीं आज फिर 10 बजे से मुख्यमंत्री और मंत्री मैनेजमेंट की पढ़ाई करेंगे.