छत्तीसगढ़ / रायपुर

एग्जिट पोल पर विपक्ष के सवाल पर बीजेपी अध्यक्ष किरण देव का पलटवार, कहा- इन्होंने बहुत भ्रम फैलाने की कोशिश की, लेकिन देश की जनता ने दिया तगड़ा जवाब

  रायपुर। देश में 7 चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजे घोषित हो गए हैं. नतीजे आते ही राजनीतिक दलों की तरफ से बयान आने शुरू हो गए हैं. इंडी गठबंधन के आए बयान पर बीजेपी जमकर कांग्रेस पर निशाना साध रही है. वहीं छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बयान देते हुए कहा कि इंडी गठबंधन की न तो कोई नीति थी और ना ही नेता. इनका एक ही लक्ष्य था मोदी जी को नहीं आने देना है. इन्होंने बहुत भ्रम फैलाने का कोशिश की. लेकिन देश की जनता ने तगड़ा जवाब दिया है.

Leave Your Comment

Click to reload image