छत्तीसगढ़
कोंडागांव पुलिस ने चलाया अभियान, गुम 230 स्मार्टफोन ढूंढ निकाले
कोंडागांव। कोंडागांव पुलिस ने गुम हुए 230 स्मार्ट फोन ढूंढ निकाले हैं। इन 230 फोन की कीमत करीब 45 लाख रुपए है। 20 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को यह सफलता मिली है। गुरुवार को फोन मालिकों को उनके फोन लौटा दिए गए हैं। पुलिस अफसरों ने 6 महीने में 400 मोबाइल खोजे गए हैं। दरअसल, जिले के अलग-अलग थानों में पिछले कुछ दिनों से मोबाइल गुम होने की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस अफसरों ने सभी पुलिस थानों और चौकी से इसका डाटा मंगवाया। जिसके बाद कोंडागांव की साइबर सेल की टीम को मोबाइल ढूंढने निर्देशित किया गया। साइबर सेल लगातार मोबाइल ढूंढने प्रयास करती रही। लगभग 20 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद कोंडागांव और उसके आस-पास के जिले समेत पड़ोसी राज्यों के कुछ जगहों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद आज गुरुवार को पुलिस ने मोबाइल मालिकों को एसपी कार्यालय बुलाया। फिर ढूंढे गए 230 मोबाइल को उनके मालिकों को लौटा दिया है। मोबाइल मालिकों ने कहा कि हमने फोन मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। लेकिन पुलिस ने मोबाइल ढूंढ निकाला। पुलिस अफसरों ने कहा कि अलग-अलग कंपनियों के ये सारे फोन हैं। इन सभी फोन की कुल कीमत 45 लाख रुपए है।
प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीती, जानिए कौन सा प्रत्याशी कितने वोटों से जीता, सराफा एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू
रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आई है. इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 वोटों से मात दी है. दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने 438226 वाेटों से बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. ज्योत्सना महंत ने बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.
रास्ता रोककर लोगों से लूटपाट, एक युवती समेत चार आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। लोगों का रास्ता रोककर लूट करने वाले 4 आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में 2 नाबालिग भी शामिल हैं. सुनसान सड़क पर राहगीरों का रास्ता रोककर लूटपाट करने वाले आरोपियों के पास से मोबाइल, सोने का लॉकेट और नगदी जब्त की गई है.
जानकारी के मुताबिक, बिरकोना रोड सरकंडा में रहने वाले मनोज कुमार साहू ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट लिखाई कि बीते 2 जून को वह अपने रिश्तेदार के घर नारियल कोठी दयालबंद गया था. वहां से 3 जून की तड़के 3.45 बजे अपने घर बिरकोना जाने के लिए निकला था. करीब 4 बजे वह बिरकोना रोड पानी टंकी अशोक नगर पहुंचा था. तभी अशोक नगर निवासी मार्टिन ठाकुर अपने अन्य साथियों के साथ उसे बीच रस्ते में रोक लिया और मोबाइल, 3835 रुपये नगदी और गले में पहने सोने का लॉकेट को लूट लिया. मामले में सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की. इस दौरान नारियल कोठी दयालबंद में घेराबंदी कर आरोपी मार्टिन उर्फ सूरज सिंह ठाकुर, अप्सा खान और उनके 2 अन्य नाबालिग सहयोगियों को पकड़ा. सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
"स्वस्थ जीवन के लिए योग " कार्यशाला का अंतिम दिवस।
"स्वस्थ जीवन के लिए योग" कार्यशाला का अंतिम दिवस
इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर योगिक साइंसेज (यूजीसी का एक स्वायत्त केंद्र) और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, छ.ग .के संयुक्त तत्वावधान में "स्वस्थ जीवन के लिए योग" पर कार्यशाला 01 जून से 04 जून 2024 तक आयोजित किया गया जिसमें आज अंतिम दिन में महत्वपूर्ण प्राणायाम, आसनों को अभ्यास करानें के साथ-साथ शरीर में आसन से होने वाली लाभकारी कों बताये ।
अंतिम दिवस दिनांक 04.06.2024 को *एम्स रायपुर (छग)* एआईआईएमएस - सी एम बी आई वाय के योग थेरेपिस्ट *श्री कुंदन कुमार जी* उपस्थित रहें। चतुर्थ दिवस में योग विशेषज्ञ ने सत्र के प्रारंभ सुख आसन में सभी प्रतिभागियों को बैठाकर "ओम" के मंत्रों के साथ-साथ ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्। ॐ शान्तिः शान्तिः शान्ति: ।। के प्रारम्भ किए तत्पश्चात सूक्ष्म व्यायाम, पतंजलि योग के 8 आसन बताये, योग के अष्टाङ्गों का परिचय यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान एवं समाधि फिर मंडूक आसन, सूर्य-नमस्कार- 12 चरणों में किया जाने वाला आसन हैं, जिसमें प्रणामासन, हस्त उत्तानासन, हस्तपादासन, अश्व संचलानासन, अधो मुख श्वानासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार , भुजंगासन, अधो मुख श्वानासन/ पर्वतासन, अश्व संचलानासन, हस्तपादासन शामिल हैं का अभ्यास कराए।
नाडी शोधक ,कपोल शक्ति, अंतिम भ्रामरी प्राणायाम , व शांति पठ के लिए गायत्री मंत्र के साथ अर्थ बताते हुए ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्। इसके बाद योग विशेषज्ञ
द्वारा सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर बताते हुए आसन के लाभ को बताये और कहा कि "योग कर्म कौशलम् " मुझे प्रतिभागियों से प्रेरणा मिलता है।
कार्यशाला समन्वयक प्रो. राजीव चौधरी नें अंतिम दिवस में योग के महत्व बताते हुए, सभी प्रतिभागियों को निरंतर दैनिक दिनचर्या में योग कों शामिल करने को कहा और जानकारी दिए कि *योगा केम्प दिनांक 05 जून से 12 जून 2024 तक निरंतर चलता रहेगा।*
अंतिम दिन 200 से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभागी के रूप मे प्रत्यक्ष माध्यम से शामिल हुए । सभी योग लाभार्थीयो ने पूरी ऊर्जा के साथ योग का अभ्यास किया।
भूपेश बघेल के दावे- ईवीएम बदल दिए गए हैं
इलेक्शन कमिशन ने बताया- सरासर झूठ
लोकसभा निर्वाचन 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्षाजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
खरीफ के लिए किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें: साय
शराब प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, कल प्रदेश भर में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, क्लब और बार में भी शराब परोसने पर पाबंदी
RAIPUR. छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुका है और कल यानी चार जून को मतगणना होगी। मतगणना शुरू होने के पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। चार जून को होने वाली मतगणना को देखते हुए छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित किया गया है। इसका मतलब ये है कि, कल छत्तीसगढ़ की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकाने बंद रहेंगी।
कल देश भर में होने वाले आम चुनाव की मतगणना को लेकर छत्तीसगढ़ में भी ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दौरान प्रदेश की सभी देसी और विदेशी मुद्रा दुकान बंद रखी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के सभी क्लब और बार में भी शराब परोसने पर पाबंदी रहेगी।
इसके पहले भी लोकसभा चुनाव में मतदान के समय भी शराब दुकानों को बंद रखा गया था। बता दें कि मतदान और मतगणना के समय शराब दुकानों को अक्सर बंद रखा जाता है जिससे कि अनैतिक गतिविधियों को नियंत्रित रखा जा सके।
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस दौरान 11 जिला मुख्यालयों में डाक मत पत्र की गिनती होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती रिटर्निंग ऑफिसर के समाने की जाएगी। हर लोकसभा सीट की काउंटिंग के लिए 14 टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना के लिए 4362 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मतगणना से पहले CEO रीना बाबा साहब कंगाले करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, भीषण गर्मी के बीच बारिश से लोगों को मिली राहत, 100 साल पुराने दस्तावेजों की प्रदर्शनी आज से …
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर तीन चरणों में हुए मतदान के नतीजे कल घोषित किये जायेंगे. मतगणना से पहले निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में है. आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले पत्रकार वार्ता लेंगी. मुख्य निर्वाचन कार्यालय शास्त्री चौक में दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता होगी. पत्रकार वार्ता में कल 4 जून को होने वाली मतगणना सम्बंधित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी.
अगले 2 दिनों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून, जमकर होगी बारिश, छत्तीसगढ़ और एमपी में इस दिन से होगी झमाझम बारिश
Monsoon: भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) ने मानसून को लेकर नया अपडेट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और मध्य प्रदेश में 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद इन राज्यों में झमाझम बारिश होगी। IMD ने कहा कि मध्य अरब सागर, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितयां अनुकूल है। इसके बाद इन राज्यों में जमकर बारिश होगी।
कमाई का जरिया बना स्कूल… बच्चों की सुरक्षा पर खतरा, अधिकारी कर रहे बड़े हादसे का इंतजार
बिलासपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कोटा के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित प्राथमिक शाला धरमपुरा अधिकारी और ठेकेदार के लिए कमाई का जरिया बन गया है. स्कूल का शेड उड़ जाने पर इसे बनाने के लिए रकम निकाली जाती है. लेकिन कुछ महीनों में ही वह शेड फिर तेज हवा उड़ जाता है. ऐसा कई बार हुआ लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे. इस तरह की नजरअंदाजगी ने स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है
रिटायर्ड बैंक कर्मी से 1.58 करोड़ रुपए की ठगी
भिलाईनगर. रिटायर्ड बीएसपी अफसर के बाद इस बार बैंक ऑफ बड़ोदा बैंक के रिटायर्ड कर्मी को झांसे में लेकर शेयर ट्रेडिंग के लिए अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर 15 बार में 1 करोड़ 58 लाख रुपए की ठगी कर ली. रिपोर्ट पर भिलाईनगर पुलिस ने मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज करभिलाईनगर पुलिस ने बताया कि आमदी नगर हुडको सेक्टर निवासी सुरेश चिदंबरम (60 वर्ष) बैंक ऑफ बड़ोदा से रिटायर्ड हैं. दो महीने पहले 25 मार्च को उनके वाट्सएप एक अनजान नंबर से लिंक आया, जिसे ओपन करने पर उनका नंबर एक वाट्सप ग्रुप में जुड़ गया. उस ग्रुप के माध्यम से उनकी पहचान बावा सिंह नाम के व्यक्ति से हुई. बावा सिंह ने उन्हें एप के माध्यम से आनलाइन ट्रेडिंग स्कूल ज्वाइन करने के लिए कहा, जहां जॉन पीटर हस्मन नाम के दूसरे व्यक्ति ने शेयर मार्केट से संबंधित जानकारी दी. साथ ही खुद को सेबी से रजिस्टर्ड बताया. विवेचना कर रही है
.तब जानकारी लगी कि ठगी हो गई है
गर्मी बनी आफत… इंसानों के साथ बेजुबान जानवरों की भी जा रही जान, 100 से अधिक चमगादड़ों की मौत, हरकत में आए वन विभाग के अफसर
कटघोरा। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से हर कोई हलकान है. गर्मी में मरने वालों की संख्या 12 हो गई है. वहीं बेजुबान जानवरों की जान पर भी खतरा मंडराने लगा है. कोरबा जिले के पाली विकासखंड के ग्राम परसदा स्थित हनुमान तालाब किनारे पीपल पेड़ के नीचे लू लगने से प्रतिदिन 10 से 15 चमगादड़ मर रहे हैं. सप्ताह भर के भीतर 100 से अधिक चमगादड़ों की मौत हो गई है. सफाई के लिए तालाब से पानी निकालने की वजह से संकट और अधिक गहरी हो गई है.
छत्तीसगढ़ के इस जिले मे यात्रियों से भरी बस में लगी आग, सड़क पर धूं, धूं कर जली बस,यात्रियों मे मचा हड़कंप
अभनपुर, नेशनल हाईवे रायपुर, धमतरी मार्ग में अभनपुर के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां चलती यात्री बस में अचानक आग लग गई, हालांकि राहत की बात ये है कि बस चालक ने बस में आग फैलने से पहले समय रहते बस को रोका जिससे बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकले
रेलवे-टेलीकाम की छूट में होगी कटौती
रायपुर । बिजली की नई दरों में जनहित की योजनाओं में छूट जारी रखी गई है, वहीं उद्योगों पर सालाना 850 करोड़ रुपये का भार आने की संभावना है। साथ ही रेलवे, टेलीकाम आदि सेक्टरों को दी जा रही छूट में कटौती की गई है। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने लोड फैक्टर में छूट आदि को समाप्त करने को लेकर इसे उद्योगों पर भार बताया है, वहीं रेलवे, टेलीकाम सेक्टर पर भी बढ़ी हुई दरों का असर आएगा। जनहित की योजनाओं पर आयोग ने छूट जारी रखने का सुझाव दिया है। उच्च दाब स्टील उपभोक्ताओं की विद्युत दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है साथ ही लागू लोड फैक्टर रिबेट में परिवर्तन करते हुए लोड फैक्टर रिबेट की अधिकतम सीमा 10 प्रतिशत निर्धारित की गई है।
आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, 28 अस्पतालों को नोटिस जारी
रायपुर। स्वास्थ्य विभाग की नोडल एजेंसी ने प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में अनियमितता बरतने पर प्रदेश के 30 अस्पतालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। योजना में पंजीकृत दो अस्पतालों पर अर्थदंड और तीन माह के निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही 28 अस्पतालों को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर अस्पतालों को छह माह के लिए योजना से बाहर किया जाएगा। प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों के अलावा 553 निजी चिकित्सालय योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं।
नोडल एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि आयुष्मान योजना के अंतर्गत इलाज के लिए भर्ती मरीजों से 104 आरोग्य सेवा के माध्यम से फीडबैक लिया जा रहा है। मरीजों से अतिरिक्त राशि लिए जाने, इलाज में कोई शिकायत, अस्पताल में साफ-सफाई के साथ चिकित्सक तथा कर्मचारियों के व्यवहार आदि की जानकारी ली जा रही है। फीडबैक में सामने आया है कि कुछ अस्पतालों ने मरीज को जनरल वार्ड में भर्ती कर आइसीयू के पैकेज रेट के अनुसार राशि ली है। ऐसे अस्पतालों पर जुर्माना तथा निलंबन की कार्रवाई हुई है। कुछ अस्पतालों ने हेल्थ पैकेज कोड के विपरीत क्लेम बुक किया है, जिसे निरस्त किया गया है।