छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा जीती, जानिए कौन सा प्रत्याशी कितने वोटों से जीता, सराफा एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है. कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आई है. इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा से रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख 75 हजार 285 वोटों से मात दी है. दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने 438226 वाेटों से बड़ी जीत दर्ज की है. वहीं कांग्रेस ने कोरबा लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. ज्योत्सना महंत ने बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय को 40 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

जानिए कहां कितने वोट से जीते प्रत्याशी
रायपुर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 575285 वोटों से जीते
दुर्ग लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 438226 वोटों से जीते
सरगुजा लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज 64822 वोटों से जीते
राजनांदगांव लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 44 हजार वोटों से जीते
बिलासपुर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते
जांजगीर चांपा लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 60000 वोटों से जीतीं
बस्तर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप 55245 वोटों से जीते
कांकेर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 1974 वोटों से जीते
महासमुंद लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 1,45,456 वोटों से जीतीं
रायगढ़ लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 2,40,391 वोट से जीते
कोरबा लोकसभा – कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 40 हजार से ज्यादा वोट से जीते
 
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन आज से शुरू
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का चुनाव 23 जून को रायपुर के पुजारी पार्क (मानस भवन) में होगा. वहीं नामांकन प्रक्रिया आज यानी 5 जून से शुरू होगी. 5 से 7 जून दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र लिए जा सकते हैं. साथ ही नामांकन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख पांच से आठ जून है. 10 जून को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद नामांकन पत्र वापसी के लिए 11 जून शाम पांच बजे तक का समय 1 अंतिम सूची 12 जून को दोपहर 12 बजे प्रकाशित होगी. इसके बाद 13 जून को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया जाएगा.

Leave Your Comment

Click to reload image