छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में 10 फरवरी को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन सरदार पटेल मैदान कवर्धा में किया गया है। मंगलवार के शुभ मुहूर्त में जिले के 251 नवयुगल वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर नव विवाहितों को आशीर्वाद देंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, सांसद श्री संतोष पाण्डेय और पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिशेसर पटेल, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, श्री मोतिराम चंद्रवंशी, श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी विवाह में शामिल होंगे और नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कार्यक्रम की समस्त तैयारियों की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। वर-वधू और उनके परिजनों के लिए पृथक-पृथक आवास एवं भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। साथ ही उनके निवास स्थान से विवाह स्थल तक लाने-ले जाने की समुचित व्यवस्था भी की गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाला यह भव्य आयोजन न केवल सामाजिक समानता को बढ़ावा देगा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी ने बताया कि सुबह से पटेल मैदान में विवाह कार्यक्रम प्रारंभ होगा। सुबह 8 बजे पुरानी मंडी से दूल्हों की भव्य बारात निकलकर सिग्नल चौक होते हुए गांधी मैदान के पास स्वागत कार्यक्रम के उपरांत गांधी मैदान पहुंचेगी। समारोह में नवयुगलों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री राम कुमार भट्ट, श्री अनिल ठाकुर, श्री नितेश अग्रवाल, श्री मुकेश ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री संतोष पटेल, श्री विदेशी राम धुर्वे, सभापति श्रीमती सुमित्रा पटेल, जनपद अध्यक्ष कवर्धा श्रीमती सुषमा बघेल, बोड़ला श्रीमती बालका वर्मा, पडरिया श्रीमती नंदनी साहू, सहसपुर लोहारा श्रीमती दुर्गा सिंह, जिला पंचायत सदस्य डॉ वीरेंद्र साहू, सभापति श्री राज कुमार मरावी, श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्रीमती दीपा धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गंगा साहू, सदस्य जिला पंचायत श्री रोशन दुबे, श्रीमती राजकुमारी साहू, श्रीमती ललिता धुर्वे, श्रीमती राजेश्वरी घृतलहरे, , श्रीमती अन्नपूर्णा चंद्राकर, श्रीमती सतविंदर पाहुजा नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
अरपा महोत्सव 2026 में CM साय होंगे शामिल… 6,412 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे… दूरदर्शन पर आज से ‘साहित्य पर्व’ का प्रसारण… आप का सीएम हाउस घेराव आज… दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्षों का आज विशेष प्रशिक्षण शिविर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दोपहर 12 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे. अरपा महोत्सव 2026 कार्यक्रम में पेंड्रा के मल्टीपरपस स्कूल ग्राउंड में दोपहर 3 बजे शिरकत करेंगे. मुख्यमंत्री साय शाम 5 बजे नेवसा एकलव्य आवासीय विद्यालय जाएंगे. वह सर्किट हाउस गौरेला में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
राजिम कुंभ कल्प मेला में 09 फरवरी को गूंजेगा दिलीप षड़ंगी का जस
गीतिका चक्रधर कथक एवं ईश्वर देवांगन लोकमंच के माध्यम से बिखेरेंगे छटा
गरियाबंद । राजिम कुंभ कल्प मेला के नौवें दिवस सोमवार 09 फरवरी को सांस्कृतिक संध्या खास रहेगी। मुख्य मंच पर शाम 7 बजे से प्रदेश के प्रसिद्ध जस सम्राट एवं लोक गायक दिलीप षड़ंगी अपनी झमाझम प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।
वहीं रायपुर की गीतिका चक्रधर द्वारा कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। दुर्ग से ईश्वर देवांगन एवं उनकी टीम लोकमंच की प्रस्तुति देंगे। इसी क्रम में स्थानीय नदी मंच पर नवाडीह राजिम की शांति बाई साहू द्वारा मानस गान प्रस्तुत देंगी। बोडरा के लक्ष्मी नारायण निषाद द्वारा सत्संग भजन, राजिम के शौर्य पटेल द्वारा बाल जस गीत, तौरेंगा के भेवन साहू द्वारा रामायण पाठ, चंद्रसुर के अमरनाथ निषाद द्वारा बालिका मानस भजन प्रस्तुत किया जाएगा।
नवीन मेला स्थल स्थित स्थानीय मंच पर भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यहां बिलासपुर की विशाखा साहू द्वारा पंडवानी गायन, पारागांव के सुरेश सोनकर द्वारा जगराता, गरियाबंद की गीता यादव द्वारा सुआ नृत्य, पोंड़ तोरला की साक्षी द्वारा लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा रायपुर की अनीता द्वारा सुगम गायन, सिंगारभाटा के हरिराम द्वारा सतनाम भजन, दुर्ग के अभिषेक वर्मा द्वारा नाचा गम्मत, धौराभाटा के रामकृष्ण सेन लोक कला मंच, बेमेतरा की खिलेश्वरी साहू द्वारा जस गीत तथा रायपुर के अयान द्वारा पियानो वादन की प्रस्तुति दी जाएगी।
Bastar Pandum 2026 : बस्तर पंडुम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
रायपुर। बस्तर की जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का समापन समारोह 9 फरवरी को एक ऐतिहासिक और भव्य आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
CM साय आज लेंगे विभागीय बैठक… राज्य के पहले अंतरिक्ष केंद्र का होगा शुभारंभ… अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आएंगे छत्तीसगढ़… 25वें भारत रंग महोत्सव आज से शुरू…
रायपुर. सीएम विष्णु देव साय आज कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे “प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी” का शुभारंभ करेंगे. इसके बाद मंत्रालय में विभागीय बैठक भी लेंगे. इसके अलावा सीएम साय 37वीं फेडरेशन कप बॉलीवॉल चैंपियनशिप 2026 का भी उद्घाटन करेंगे.
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री साय
रायपुर में भाजपा सहयोग केंद्र फिर होगा शुरू, चार दिन चार मंत्री करेंगे समस्या निराकरण
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुआ दूरस्थ अंचलों का सफर
राजिम छत्तीसगढ़ की आस्था का प्रतीक - राज्यपाल डेका
त्रिवेणी संगम राजिम के पावन तट पर राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प मेला के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्यपाल श्री डेका, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित अतिथियों एवं संत-महात्माओं ने भगवान श्री राजीवलोचन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कोरबा और अंबिकापुर दौरे पर रहेंगे CM साय… विश्व वेटलैंड दिवस पर होंगे विशेष कार्यक्रम… आज छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 121 रन बनाने होंगे… केंद्र सरकार का बजट शेखचिल्ली का शोरबा : भूपेश…
सीएम साय आज कोरबा और सरगुजा का दौरा करेंगे. वे दोपहर 12 बजे कोरबा रवाना होंगे. ग्राम रिस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 2.25 बजे सीएम साय अंबिकापुर पहुंचेंगे, जहां वे माता राजमोहिनी देवी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद शाम 5.30 बजे रायपुर लौटेंगे.
CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… सिरपुर महोत्सव 2026 का होगा आगाज… राजिम कुंभ कल्प 2026 का आज होगा शुभारंभ… दीपक बैज ने की केंद्रीय बजट में बस्तर के लिए विशेष पैकेज की मांग…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे सुबह 10.45 को मुख्यमंत्री निवास से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना होंगे. इसके बाद सीएम सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में केंद्रीय बजट पर मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण को सुनेंगे. पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से दोपहर 1.45 से दामाखेड़ा के लिए रवाना होंगे. बलौदाबाजार के दामाखेड़ा में संत समागम समारोह में शामिल होंगे. दोपहर 3.25 से बलौदाबाजार से रायपुर लौटेंगे. सीएम साय 4.30 बजे सिरपुर में सिरपुर महोत्सव 2026 कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. शाम 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.
पश्चिमी विक्षोभ लगातार दिखा रहा असर, 3 फरवरी को बारिश की संभावना
रायपुर. ठंड का प्रभाव खत्म होने के साथ प्रदेश में गर्मी धीमे-धीमे अपना प्रभाव दिखाने लगी है. पिछले चौबीस घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 11.9 तक पहुंच गया, वहीं रायपुर का पारा 18.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. अभी पश्चिमी विक्षोभ भी लगातार असर दिखा रहा है, जिसके प्रभाव से 3 फरवरी को बारिश भी होने की संभावना है.
CM साय करेंगे सिरपुर महोत्सव का शुभारंभ, लगभग 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात
रायपुर. ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित होने वाले सिरपुर महोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय जिले को विकास की बड़ी सौगात देंगे. वे जिले में कुल 199 करोड़ 28 लाख 59 हजार रुपए की लागत की 99 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. इनमें 40 करोड़ 88 लाख 2 हजार रुपए की लागत के 64 विकास कार्यों का लोकार्पण और 158 करोड़ 40 लाख 57 हजार रुपए की लागत के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है.
केंद्रीय मंत्री शिवराज का आज छत्तीसगढ़ दौरा… CM साय के नारायणपुर दौरे के दूसरा दिन… मनरेगा में बदलाव के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस ने किया चक्काजाम…
रायपुर. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे. दोपहर 12:30 बजे दुर्ग जिले के कुम्हारी में किसान मेला में शामिल होंगे. राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे. केंद्रीय मंत्री ग्राम गिरहोला और खपरी में कृषि फार्म भ्रमण व पौधरोपण करेंगे. इसके बाद वह दोपहर 3 बजे नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में कृषि व ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे. सीएम विष्णु देव साय, कृषि मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री बैठक में शामिल रहेंगे.
गांधीजी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खोलने पर जताया अहिंसक विरोध… टीईटी की परीक्षा के लिए दो घंटा पहले पहुंचना होगा परीक्षा केन्द्र… ‘आयुष्मान भारत’ के बकाए का भुगतान करने डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन… रेल यात्रियों से अवैध वसूली करने वाले चार किन्नर गिरफ्तार… जिले में 124095 किसानों से खरीदा गया 62.53 लाख क्विंटल धान…
राजनांदगांव। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानों को खुले रखने के निर्णय को कांग्रेस के युवा नेताओं ने राष्ट्रपिता के सिद्धांतों और आदर्शों का खुला अपमान बताया है.
राजिम कुंभ कल्प 2026 की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ली समीक्षा बैठक, 30 जनवरी तक सभी कार्य पूर्ण करने सख्त निर्देश
नारायणपुर दौरे पर रहेंगे CM साय… महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त होगी जारी… शहीद दिवस पर शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि… धान खरीदी को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज से दो दिवसीय नारायणपुर दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे जिले में 361 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. मुख्यमंत्री का फोकस अबूझमाड़ सहित दूरस्थ इलाकों तक विकास पहुंचाने पर रहेगा. दौरे में वे पद्मश्री हेमचंद मांझी और पंडीराम मंडावी से संवाद करेंगे. साथ ही आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने गढ़बेंगाल घोटूल पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री पीडीएस दुकान का निरीक्षण करेंगे, स्कूल में बच्चों से संवाद करेंगे और महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे. साथ ही शांत सरोवर में बोटिंग और कायाकिंग का शुभारंभ भी करेंगे.