छत्तीसगढ़
नवरंग 2024: रायपुर के महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में हुआ शानदार वार्षिक उत्सव
एनुअल फंक्शन में मॉडर्न और वेस्टर्न का चला जादू
असमिया पंजाबी छत्तीसगढ़ी बंगाली नृत्य पर छात्र-छात्राओं ने दी परफॉर्मेंस
रायपुर: शहर के गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय का वार्षिक उत्सव नवरंग 2024 का शानदार आयोजन रविंद्र मंच कालीबाड़ी में आयोजित हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि सांसद रायपुर लोकसभा क्षेत्र सुनील सोनी थे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी ने की आयोजन में विशेष रूप से प्रबंध समिति सचिव अनिल तिवारी प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी और प्रबंध समिति के सभी सदस्यों की विशेष उपस्थिति रही
आयोजन में नवरंग की थीम पर छात्र- छात्राओं ने शानदार परफॉर्मेंस दी शुरुआत खुशी त्रिपाठी के गणेश वंदना से हुई कार्यक्रम में बारहमासी डांस और रामायण डांस ने जमकर माहौल बनाया धीरे-धीरे उत्साह में छात्र-छात्राएं माहौल के अनुरूप अपनी जगह पर खड़े होकर नृत्य में शामिल होकर मनोरंजन किया वहीं समय की पगडंडी बढ़ती चली गई और गुंजा दीप के महिषासुर डांस के बाद थर्ड जेंडर थीम पर विषय की गंभीरता को भी नृत्य की जरिए प्रस्तुत किया गया
जिसे उपस्थित दर्शकों की भरपूर प्रशंसा और तारीफ मिली बाद में पंजाबी और बंगाली डांस में खूब माहौल बनाया रविंदर मंच कालीबाड़ी के सभागार में योग नृत्य ने भी तालियां जमकर तालियां बजी वही विष्णु जगत के निर्देशन में संबलपुरी डांस और मनीष कौशल के मणिकर्णिका डांस दक्षिण भारत की झलक पेश कर दी जबकि द्रौपदी डांस सोनाली ग्रुप के द्वारा पेश किया गया तो ऊपर बैठी छात्राओं ने तालिया से अभिनंदन किया
अंतिम प्रस्तुति में लेजी बॉयज राष्ट्रीय सेवा योजना समूह के समूह के द्वारा ओ मानसू के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया जिसे भरपूर सराहना मिली कार्यक्रम के बीच में अतिथियों के द्वारा अभिनंदन और छात्र-छात्राओं के उत्साह में संबोधन के जरिए परिचय और शुभकामनाएं रखी गई
इसी से छात्र-छात्राएं काफी प्रोत्साहित हुए और अतिथियों का अभिवादन स्वीकार कर सैफ और सोहेल म्यूजिक आर्केस्ट्रा ग्रुप के परफॉर्मेंस को भी बढ़ती हुई धड़कन के साथ तारीफ और सराहना मिली आयोजन में अनुशासन बनाए रखने के लिए महाविद्यालय समिति के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने व्यवस्था में जाकर छात्रों को नियंत्रित किया इस तरह पूरा आयोजन एक विशेष परिपाटी के साथ देर शाम 6:00 बजे समाप्त हो गया
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव: "अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समारोह और राजनीतिक प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कांग्रेस पर तंज"
रायपुर: डिप्टी सीएम अरुण साव ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह और छत्तीसगढ़ में इसकी तैयारियों को लेकर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि, 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक दिन होने वाला है. क्योंकि उस दिन अयोध्या में भव्य और दिव्य रामलला के मंदिर के लोकार्पण का कार्यक्रम होगा. दुनिया के राम भक्त इस दिन को उत्सव के रूप में मनाकर इस ऐतिहासिक पल को और यादगार बनाने की तैयारी कर रहे है. उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में विशेष तैयारी की जा रही. शहर-शहर, गांव-गांव, अलग-अलग धार्मिक संगठनों द्वारा विविध आयोजन की तैयारी है. हमारी सरकार भी तैयारी में जुटी है. छत्तीसगढ़ के लोगों में इसे लेकर दोगुना उत्साह है. हर एक व्यक्ति इस दिन को यादगार बनाने की तैयारी में हैं.
कांग्रेस ने भगवान राम को कहा काल्पनिक
वहीं अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के शामिल नहीं होने पर डिप्टी अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस का रुख साफ है. यही कांग्रेस है जिन्होंने भगवान राम को काल्पनिक कहा था. उन्होंने राम मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाए. आज पूरा देश मंदिर के लोकार्पण को ऐतिहासिक बनाने में लगा हुआ हैं, कांग्रेसी सोंचे वे कहां हैं.
कांग्रेस के वादाखिलाफी की गैरंटी वाले बयान पर साव ने किया पलटवार
मोदी की गैरंटी को वादाखिलाफी की गैरंटी देने वाले कांग्रेस के बयान पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा कि, अब तो कांग्रेस के बातों पर ज्यादा भरोसा नहीं. 5 साल में छत्तीसगढ़ की जनता को जैसे ठगा, लूटा गया. आज जब मोदी की गारंटी लोगों तक जा रही. उनके पेट में दर्द हो रहा है. क्योंकि उनकी सोच नहीं है. जनहित और जनता के हित में काम हो. वह कभी करने की कल्पना नहीं कर सकते. आज हमारी सरकार काम कर रही है तो उनके पेट में दर्द हो रहा है.
राजनीतिक प्रकरणों की वापसी पर कमेटी करेगी समीक्षा – डिप्टी सीएम साव
कैबिनट में राजनीतिक प्रकरण वापस लेने के फैसले पर अरुण साव ने बताया कि, कैबिनेट में राजनीतिक प्रकरणों की वापसी पर कमिटी गठित की गई है. मामले की जानकारी मंगाई गई है. कमेटी प्रकरणों की समीक्षा करेगी. उसके बाद अनुसंशा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
निगम आयुक्त को स्पॉट पर जाने के निर्देश पर बोले साव
बीते दिनों मंत्रालय में हुई नगरीय प्रशासन विभाग की बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त को स्पॉट पर जाकर निर्माण कार्यों और साफ-सफाई का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे, जिसे लेकर उन्होंने बताया कि, हमारी सरकार की ये जवाब देही है कि, सरकार के अधिकारी कर्मचारी जनता के प्रति जिम्मेदारी का ठीक तरह से निर्वहन करें. जनता के इच्छा आकांक्षाओं के अनुरूप काम करें. इसके लिए लगातार हम प्रयत्न कर रहे हैं. सरकार का काम निष्पक्ष हो, इस दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है. पीडब्ल्यूडी का दृष्टि ऐप लॉन्च किया. अब हमारा एसडीओ स्पॉट पर जाकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे तो फोटो लेकर उसे एप में अपलोड करेंगे. इससे उच्च अधिकारियों को पता चलेगा काम की क्या स्थिति है. इसके बाद हम उन कार्यों का मूल्यांकन भी कर सकेंगे.
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, नगर निगम में स्वच्छता व्यवस्था के साथ ही निर्माण के काम को लेकर सरकार सजग है. सभी को ठीक प्रकार संचालित करने सुबह अधिकारियों का शहर में निकलना भ्रमण करना जरूरी. ताकि वे यह देखें कि उनके अधिकार क्षेत्रों में स्वच्छता के क्या हालात हैं? सफाई हो रहा है या नहीं? इससे काम में गति आएगी। इन सभी कार्यों को तत्काल प्रभाव से करने के लिए स्पष्ट रूप से सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, समय सीमा भी निर्धारित की गई है और उसी समय पर काम को करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है. इस दिशा में हम मजबूती से काम करेंगे. समय पर काम नहीं होने पर जरूरत पड़ी तो कार्रवाई करेंगे. अधिकारियों पर भी और ठेकेदार पर भी.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़: उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर निगमों के विकास कार्यों की समीक्षा की, 215 करोड़ रुपए की राशि जारी की
रायपुर: उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में शहरों में विकास और सुविधाएं बढ़ाने के काम में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए। उनकी समीक्षा बैठक के बाद विभाग ने आज ही नगरीय निकायों में विकास कार्यों के लिए 215 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। उप मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी नगर निगम आयुक्तों को अपनी टीम और जनप्रतिनिधियों के साथ सप्ताह में तीन दिन निर्माण और सफाई कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने इस पर गंभीरता से अमल करते हुए निरीक्षण के फोटो भी साझा करने को कहा। श्री साव ने सभी नगर निगमों में वार्डवार निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान वे खुद भी सवेरे किसी भी दिन किसी भी नगर निगम में पहुंच सकते हैं। उन्होंने 22 जनवरी को अयोध्या में राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर शहरों के सभी वार्डों में जन सहयोग से स्वच्छता अभियान संचालित करने को कहा। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस., विशेष सचिव श्री पी.एस. ध्रुव, संचालक श्री कुंदन कुमार और सूडा (SUDA) के सीईओ श्री सौमिल रंजन चौबे भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगर निगमों में संपत्ति कर की वसूली के लिए अभियान चलाने को कहा। उन्होंने व्यावसायिक एवं आवासीय संपत्तियों से बकाया कर की राशि वसूलने के लिए हर बुधवार को अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपत्ति कर के बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर कड़ाई से इसकी वसूली करने को कहा। उन्होंने आयुक्तों को हर सप्ताह संपत्ति कर की प्राप्ति की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने संपत्ति कर का निर्धारित लक्ष्य हासिल करने और वसूली में तेजी लाने के लिए कई सालों से एक ही स्थान पर पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारियों (ARI) और राजस्व अधिकारियों (RI) के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार उन्हें बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने नवनिर्मित कॉलोनियों और व्यावसायिक परिसरों से भी प्राथमिकता से संपत्ति कर वसूलने को कहा।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने नगर निगम आयुक्तों को भविष्य की जरूरतों के अनुसार शहरों को विकसित करने और नागरिकों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए महापौर एवं पार्षदों के साथ समन्वय से काम करने को कहा। श्री साव ने राज्य प्रवर्तित तथा 14वें एवं 15वें वित्त आयोग की राशि से प्रगतिरत निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने मोबाइल वेन से निर्माण सामग्री और निर्माण की गुणवत्ता की नियमित जांच करने के साथ ही काम में देरी और लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
श्री साव ने शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को आगामी मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार दोनों की प्राथमिकता वाली योजना है। इनके निर्माण से गरीबों के आवास का सपना पूर्ण होने के साथ ही शहर व्यवस्थित भी होगा। उन्होंने गंदे नालों, तालाबों और उद्यानों की नियमित साफ-सफाई पर ध्यान देने को कहा। श्री साव ने अवैध प्लॉटिंग और अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर्स को केवल नोटिस जारी करने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही भी करें। उन्होंने सभी नगर निगमों में अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का तत्काल निपटारा करने को कहा। श्री साव ने पीएम स्वनिधि योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ ही सभी नगर निगमों के आय-व्यय की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. ने बैठक में लोगों को घर पर ही सूखा कचरा एवं गीला कचरा को अलग-अलग एकत्र करने के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए, ताकि इनके डिस्पोजल में आसानी हो। उन्होंने जमीन उपलब्ध होने के बाद ही निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने को कहा जिससे नए कार्यों को तुरंत प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम के साथ संपत्ति कर एवं अन्य करों की वसूली की प्रगति की हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक राजस्व अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों से संपत्ति कर के मूल्यांकन से छूटे नए मकानों और दुकानों का सर्वे कराने को कहा, ताकि इन जगहों से भी संपत्ति कर प्राप्त किया जा सके। सभी नगर निगमों के आयुक्तों के साथ ही अपर आयुक्त, लेखा अधिकारी एवं वरिष्ठ अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पिता के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री साय के साथ कई नेता सुकमा के लिए रवाना
रायपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुकमा के लिए रवाना हुए. उनके साथ कृषि मंत्री रामविचार नेताम और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप भी जा रहे हैं. सुकमा जाने से पहले सीएम साय ने पत्रकारों से चर्चा की. इस दौरान पूर्ववर्ती सरकार में राम वन गमन पथ में भी भ्रष्टाचार के सवाल पर सीएम ने कहा कि, कांग्रेस की सरकार में बहुत सारे भ्रष्टाचार हुए हैं, जो भी लगेगा कि जहां भ्रष्टाचार हुआ हैं, उस पर जांच कमेटी बैठाएंगे.
वहीं, मंत्री केदार कश्यप ने भी मीडिया से बाद की. इस दौरान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से कांग्रेस दूर नजर आ रही वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि, भाजपा ने कभी राम को लेकर राजनीति नहीं की. भगवान राम हमारे आस्था का केंद्र है. सबकी मंशा है कि भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए, लेकिन कुछ लोग और पार्टी है, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह खड़ा किया. मंत्री कश्यप ने कहा कि, आज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है तो तकलीफ उन्हीं को होगी जो अस्तित्व पर सवाल खड़ा करते हैं. हमारा उनसे आग्रह है कि वो खुले मन से आए. भगवान राम सबके हैं, किसी पार्टी विशेष के नहीं. भगवान राम सबको आशीर्वाद दें. कांग्रेस में जो हालात हैं, बोल कौन रहा है, कर कौन रहा है, यह समझ में नहीं आता. कांग्रेस में स्थिति बहुत गंभीर है.
कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर तय नहीं कर पा रही वाले सवाल पर केदार कश्यप ने कहा, इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष बता पाएंगे. भाजपा छोटे से छोटे कार्यकर्ता का ध्यान रखती है. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं. ये पहले उस आरोप से मुक्त तो हो.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़: श्रीराम जन्मभूमि से पावन ज्योति लेकर रायपुर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, रामभक्तों से मिलाया और राजधानी में रखा पवित्र ज्योति कलश।
रायपुर: श्रीराम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति गुरुवार को छत्तीसगढ़ पहुंची. सीएम विष्णुदेव साय को राज्य अतिथि गृह पहुना में श्रीराम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा. इस अवसर पर साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी. मुख्यमंत्री ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील भी की.
आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे रामभक्तों ने सीएम साय को बताया कि रामभक्तों का सात सदस्यीय दल रामजन्मभूमि से ज्योति कलश लाने गया था. उल्लेखनीय है कि दल में मुस्लिम सम्प्रदाय से भी भिलाई निवासी रज्जन अकील खान और शाहनवाज ने अपनी सहभागिता दी है.
इस दल में प्रग्नेश महेंद्र भाई पटेल, राजू साहू, अरविंद पटेल, आकाश पाल आदि शामिल रहे. मुख्यमंत्री को रामभक्तों द्वारा आयोध्याधाम का प्रसाद भी भेंट किया. इस अवसर रोहित कौशिक, प्रकाश शर्मा, पंडित विकास शास्त्री, टीका राम साहू, राजेश तिवारी, महेश सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
सरगुजा, छत्तीसगढ़: दहेज के मामले में नवविवाहिता को मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप, पुलिस ने मामले की जांच में की कदमबद्ध
सरगुजा: जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोलड़िहा में नवविवाहिता के फांसी लगाने का मामला सामने आया है, जहां मृतिका के परिजनों ने मृतिका के पति, सास और ससुर पर दहेज को लेकर मारपीट कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुर के ग्राम बदौली में रहने वाली 22 वर्षीय यशोदा यादव की शादी 2 मई 2023 को ग्राम कोलड़िहा के विजय यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी. शादी के एक माह बाद ही ससुराल वालों द्वारा मृतिका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. दहेज में चारचक्का की मांग ससुराल पक्ष द्वारा की जा रही थी, जिसे लेकर आए दिन मारपीट भी की जा रही थी. वहीं महिला के परिजन 31 दिसंबर को यशोदा को अपने घर ले गए थे. इसके बाद यशोदा का पति और उसके बड़े पिता यशोदा के घर पहुंचे और बातचीत कर लड़ाई झगड़ा नहीं करने की बात कहकर उसे अपने साथ ले आए.
बीती शाम ग्राम के एक व्यक्ति ने यशोदा की फांसी लगाने की जानकारी उनके परिजनों को दी, जहां आज परिजन यशोदा के घर ग्राम कोलड़िहा पहुंचे. घर में ताला बंद था और यशोदा के पति, सास और ससुर घर से फरार थे. इसकी सूचना गांधीनगर पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही नगर सीएसपी गांधीनगर पुलिस सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मृतका के परिजनों का आरोप है कि दहेज को लेकर अक्सर यशोदा के साथ ससुराल वालों द्वारा मारपीट किया जाता था. बीती शाम भी यशोदा के साथ मारपीट की गई है. फिलहाल पुलिस शव को फंदे से उतार कर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
रायपुर: श्री बालाजी हॉस्पिटल में 27 और 28 जनवरी को निःशुल्क स्त्री रोग शिविर, सेलेब्रेटिंग स्त्रीहेल्थ आयोजित होगा
रायपुर: मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में 27 और 28 जनवरी को सीजी गाइनेई एंडोकॉन 2024 आयोजित है. इसमें देश-विदेश के मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे. इसमें महिलाओं की स्त्री रोग से जुड़ी तमाम प्रकार की बीमारियों की सर्जरी निःशुल्क की जाएगी.
श्री बालाजी हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीरजा अग्रवाल ने बताया कि इसमें गर्भाशय, फाइब्रॉएड, ओवेरियन सिस्ट समेत अन्य की सर्जरी की जाएगी. इसके लिए 15 जनवरी से 20 जनवरी तक निशुल्क ओपीडी कैंप आयोजित है. जिसमें जांच में 50 प्रतिशत की छूट मरीजों को दी जाएगी.
मेडिकली फीट होने के बाद ही सर्जरी के लिए मरीजों का चयन किया जाएगा. इस दौरान अस्पताल में मरीजों से किसी भी प्रकार का कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा. बता दें कि श्री बालाजी हॉस्पिटल प्रदेश का एक मात्र ऐसा अस्पताल है, जहां नार्मल और सीजेरियन डिलीवरी का कोई भी शुल्क गर्भवती या उनके परिवार से नहीं लिया जाता है. अस्पताल में नार्मल डिलीवरी और ऑपरेशन डिलीवरी से के 5 दिन तक का पूरा इलाज निःशुल्क है, यहां तक कि उन्हें दवाई का भी कोई चार्ज नहीं लगता है.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
छत्तीसगढ़ में बारिश और कोहरे से मौसम में बदलाव, किसानों को हो सकता है नुकसान
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है. प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए हैं तो कहीं बारिश हुई है, जिससे ठिठुरन और बढ़ गई है. साथ ही घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है. जानकारी के अनुसार बिलासपुर, कोरबा और जशपुर जिले में देर रात जमकर बारिश हुई. बारिश से इलाकों में ठंड बढ़ गई है.
वहीं जशपुर जिला बारिश, कोहरा और ठिठुरन से ठहर गया है. बीती रात से जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में बारिश हो रही है. बेमौसम बारिश से लोग घरों में दुबके पड़े हैं, सड़कें सुनसान हैं.
लोगों से बात करने पर जानकारी मिल रही है कि सन्ना, पंडरापाठ में घने कोहरे में विजिबिलिटी 10 मीटर तक हो गई है. तापमान 12 डिग्री है. वहीं नीचे बगीचा, जशपुर में भी कोहरे ने आसमान और जमीन दोनों को ढंक लिया है. कुनकुरी शहर में रात डेढ़ बजे से रूक-रूककर तेज बारिश हो रही है. जिससे बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई है, बिजली बार-बार गुल हो रही है.
वहीं किसानों की बात करें तो अचानक बारिश से कई किसानों के धान भीग गए हैं. धान-मंडियों में भी नुकसान होने की खबरें हैं. खुले में धान रखे होने से कई मंडियों में उन्हें तिरपाल से नहीं ढंका गया था और देर रात बारिश होने से मंडी कर्मचारियों ने तिरपाल लगाने में देर कर दी. फसलों की बात करें तो दलहन में अरहर, मटर की फसल को नुकसान हो सकता है. टमाटर की फसल को काफी नुकसान होगा. सुबह से बारिश और कड़कड़ाती ठंड के कारण लोग अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का निर्णय लिया है. बहरहाल, मौसम के बारे में आज दिन भर आसमान में घने बादल छाए रहने और बारिश होने की सूचना है.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"छत्तीसगढ़: गृहमंत्री अमित शाह का चुनावी एक्शन प्लान, सीएम साय ने दी बड़ी बयानी, भाजपा को बनाएंगे विजयी"
रायपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में हुई क्लस्टर की बैठक में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का परफॉर्मेंस अच्छा है. वहां सिर्फ चुनाव को गति देनी है.” इसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट किया है.
सीएम साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यकर्ता साथियों, जिस अनुसार से हम सभी ने मिलकर प्रतिबद्धता एवं दृढ़ निश्चय से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत से विजयी दिलाने का अमूल्य प्रयास किया, जिससे आज प्रदेश में भाजपा की सरकार है. इसी तरह आगामी लोकसभा चुनाव में छ्त्तीसगढ़ के 11 सीटों पर भाजपा को विजय दिलाएंगे, ऐसा संकल्प लें, ताकि हम हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री के रूप में देखें.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: युवाओं के हित में कई अहम फैसलों पर मुहर, शिक्षित बेरोजगारों को मिलेगी 5 वर्ष की आयु में छूट,पूरी खबर पढ़े"
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में युवाओं के हित में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी. बता दें कि, कैबिनेट बैठक में दोनों डिप्टी सीएम के साथ सभी मंत्री शामिल हुए.
विष्णु देव साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये अहम फैसले –
- मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के शिक्षित बेेरोजगारों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट की अवधि को पांच साल के लिए और बढ़ा दिया गया है. अभ्यर्थियों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट का लाभ 31 दिसम्बर 2028 तक मिलेगा.
- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में दी गई, पांच वर्ष की छूट अवधि को 1 जनवरी 2024 से 31 दिसम्बर 2028 तक अर्थात् पांच वर्ष तक बढ़ाए जाने एवं अन्य विशेष वर्गाें के लिए अधिकतम आयु सीमा में देय छूट को यथावत रखते हुए सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष यथावत निर्धारित रहेगी. यह छूट गृह (पुलिस) विभाग के लिए लागू नहीं होगी.
- छत्तीसगढ़ पुलिस के जिला पुलिस आरक्षण संवर्ग में भर्ती के लिए वर्ष 2018 में 2259 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इसके लगभग 5 साल बाद 4 अक्टुबर को 2023 को जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के 5967 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था. इस भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है. अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए मंत्रिपरिषद ने पुरूष अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया है.
- मंत्रिपरिषद की बैठक में विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से संबंधित प्रकरणों की माननीय न्यायालयों से वापसी के लिए नवीन मंत्रिपरिषद की उपसमिति गठित करने का निर्णय लिया गया है.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"चंदखुरी, रायपुर: माता कौशल्या मंदिर में 21 हजार दीपों से होगा भगवान श्री राम का ननिहाल, 108 थाली आरती से महा आरती की तैयारी"
रायपुर: उत्तर प्रदेश की धर्म नगरी अयोध्या में भगवान श्री रामचंद्र की मूर्ति की स्थापना को लेकर अभूतपूर्व उत्साह का माहौल पूरे देश में दिखाई पड़ रहा है वही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चंदखुरी ग्राम में माता कौशल्या के के मंदिर और भगवान श्री रामचंद्र की ननिहाल में उत्सव का माहौल है और तैयारी जोरदार तरीके से की गई है 22 जनवरी को पूरा चंदखुरी का माता कौशल्या का मंदिर 21000 दीपक से जगमगा उठेगा पूरा माहौल राम मय हो जाएगा वही 108 थाली आरती के साथ महा आरती की तैयारी की गई है
इस आरती में चंदखुरी के अलावा आसपास के हजारों संख्या में भक्तजन उपस्थित होंगे और उत्सव में शामिल होंगे इस संबंध में जानकारी देते हुए कौशल्या माता मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह वर्मा ने बताया की 22 जनवरी की प्रातः 9:00 बजे मंदिर प्रांगण से विशाल शोभायात्रा प्रारंभ होगी जो गांव का भ्रमण कर वापस मंदिर में समाप्त होगी तत्पश्चात प्रातः 10:00 बजे से सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा उसके बाद प्रातः 11:30 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है उनका कहना था कि शाम 3 से 6 बजे तक रामायण और भजन के साथ प्रस्तुत होंगे इसे स्थानीय भजन मंडली के द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा
जबकि संध्या 6:00 बजे से ₹21000 की दीपोत्सव की तैयारी की गई है और पूरा चंदखुरी दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा उन्होंने बताया कि आरती के साथ थाली आरती के माध्यम से भी महा आरती की तैयारी की गई है जो विशेष आकर्षण का केंद्र होगी माता बहने विशेष पोशाक में इस थाली महा आरती में शामिल होंगी उनका कहना था कि मंदिर को फूलों से विशेष आकार के प्रकार से सजाया जा रहा है दूधिया रोशनी वाली लाइटों से मंदिर की विशेष साथ सजावट की जा रही है और शाम को संस्कृति विभाग की माध्यम से मुंबई की एक विश्व विख्यात भजन गायक का कार्यक्रम भी होगा जो देर रात तक जारी रहेगा देवेंद्र सिंह का कहना था की कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति होने की संख्या को देखते हुए
सुरक्षा की भी चौक बंद व्यवस्था की गई है इस आयोजन में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के भी वरिष्ठ मंत्री और मुख्यमंत्री तक के आयोजन में शामिल होने की उम्मीद है चंदखुरी में अभी से उत्साह का माहौल है हर तरफ भगवान राम के जयकारा लगा रहे हैं प्रभात फेरिया निकल जा रही हैं और जगह-जगह स्वागत द्वार तोरण और अन्य केसरिया पताका से सजा दिया गया है जो राजधानी के अलावा प्रदेश के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"विकसित भारत संकल्प यात्रा: चारामा के ग्राम माहुद में हुआ वृहत आयोजन, जिले के नोडल अधिकारी संयुक्त सचिव आर.पी. सिंह ने दिलाई शपथ"
कांकेर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम माहुद में विशाल शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिले के नोडल अधिकारी एवं केन्द्रीय संयुक्त सचिव आर. पी. सिंह शामिल हुए। संयुक्त सचिव ने कार्यक्रम स्थल में स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, आधार पंजीयन एवं अपडेशन, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को विकसित भारत के निर्माण में सहभागिता निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने इस दौरान स्टाल में प्रदर्शित उत्पादों और सामग्रियों की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से कहा कि आम नागरिकों को सभी योजनाओं की पूरी जानकारी देते हुए उनके लाभ के बारे में बताएं और अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करें।
शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने पर सरपंच हुए सम्मानित-
कार्यक्रम में सभी अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, नया एलपीजी कनेक्शन, बी-वन खसरा एवं जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्रियों का वितरण किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पौधा का भी वितरण किया गया। इसके अलावा ग्राम पंचायत माहुद को आयुष्मान भारत योजना के तहत ग्रामवासियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने पर अभिनंदन पत्र भी प्रदाय किया गया।
‘धरती कहे पुकार के’ की प्रस्तुति के माध्यम से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान
कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा ’धरती कहे पुकार के’ की प्रस्तुति देते हुए उपस्थित ग्रामीणजनों को बताया गया कि खेतों में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से प्रकृति पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। खेतों की उर्वरा शक्ति लगातार क्षीण हो रही है और धरती बंजर होती जा रही है। उनके द्वारा धरती को बंजर होने से रोकने के लिए सभी प्राकृतिक खेती को अपनाने और अपने खेतों में जैविक खाद का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान इस अवसर पर किया गया। साथ ही मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों ने उपस्थित लोगों को योजनाओं से हुए लाभ के बारे में बताया, साथ ही उपस्थित लोगों को भी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
ड्रोन के माध्यम से खेतों में दवाई का छिड़काव का हुआ प्रदर्शन
कार्यक्रम के अंत में कृषि विभाग द्वारा किसानों के सामने कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के माध्यम से खेती के पद्धति में बदलाव लाने के उद्देश्य से ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन किया गया, जिसे बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ देखा। कृषि विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि फसलों में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया, डी.ए.पी., कीटनाशक का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है। ड्रोन से पारंपरिक विधियों की तुलना में कम समय में अधिक क्षेत्र में खाद और दवा का छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह मृदा के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित है।
इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा मृदा परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के माध्यम से किसानों को उनके खेत की मिट्टी में उपलब्ध पोषक तत्वों की मात्रा के बारे में जानकारी मिलती है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर खेतों में उर्वरकों और दवाइयों का उपयोग कर किसान अपने फसल उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं। शिविर में जिला पंचायत के सी.ई.ओ. एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के नोडल अधिकारी सुमित अग्रवाल, प्रशिक्षु आईएएस प्रखर चंद्राकर, एसडीएम चारामा राकेश गोलछा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"17 जनवरी को 15 गांवों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन, चारामा के ग्राम माहुद में होगा वृहत आयोजन"
कांकेर: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 17 जनवरी को जिले के 15 गांव में आईईसी वैन के माध्यम से ग्रामवासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी अपने अनुभव भी साझा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 जनवरी को जिले के भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत भेजा एवं कुड़ाल, चारामा के माहुद एवं भर्रीटोला, दुर्गूकोंदल के कोड़ेकुर्से, चाउरगांव, परभेली एवं कोण्डरूज, कांकेर विकासखण्ड के अण्डी एवं बाबूदबेना, कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत चंदनपुर, सत्यनगर एवं कोयलीबेड़ा तथा नरहरपुर के ग्राम पंचायत रावस एवं बांसपत्तर में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर आयोजित की जाएगी।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव’ के अवसर पर जिले में भव्य आयोजन का आयोजन"
कांकेर: जनवरी को आयोजित होने वाले ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा-रामोत्सव‘ के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भव्य एवं वृहद रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शासन के निर्देशानुसार जिले में भी इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट एवं मानस समितियों और आम जनमानस के सहयोग से भव्य आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव’ पर जिले में सफल आयोजन हेतु जिला पंचायत सीईओ सुमित अग्रवाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के प्रत्येक विकासखंड के 5 पंजीकृत मानस मंडलियों को पांच हजार रुपए प्रति दल के मान से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, निजी संस्थानों, ट्रस्टों और मंदिर समितियों के साथ समन्वय कर जिला एवं विकासखंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिले के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर एक प्रतिष्ठित मंदिर में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान और लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी। साथ ही जिला एवं जनपद स्तर पर मंदिरों में साफ-सफाई की जाएगी।
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"विधायक नेताम ने राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का किया उद्घाटन"
कांकेर: रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, कांकेर द्वारा ग्राम-बेवरती में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ विधायक आशाराम नेताम द्वारा किया गया। एन.एस.एस. के विशेष शिविर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए ग्राम के समस्याओं को समझते हुए सुलझाने की बात की।
इस कार्यक्रम में उन्होंने पौध रोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर से आए राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. पी.के. सांगोड़े ने एन.एस.एस. के विद्यार्थियों के साथ परिचर्चा करते हुए एन.एस.एस. के महत्व के बारे में बताया एवं ग्राम के प्रमुख समस्याओं को पहचान कर उन समस्याओं के बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाने की बात कही। शिविर के माध्यम से स्वयं सेवकों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिक डॉ. बीरबल साहू व अन्य अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
"उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन और विकास मंत्री के नेतृत्व में विभागीय समीक्षा बैठक का किया आयोजन"
रायपुर: उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिसमें उप मुख्यमंत्री ने और नगरीय निकायों के अधिकारीयों को उनके क्षेत्रों में निर्माण और साफ-सफाई के कार्यों का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण करने के निर्देश दिए. इस बैठक के दौरान नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस, संयुक्त सचिव पी.एस. ध्रुव, संचालक कुंदन कुमार और नगरीय निकायों के अधिकारी समीक्षा बैठक में मौजूद रहे.
बता दे कि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त को निर्माण कार्यों और साफ-सफाई का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्हें निगमों के कार्यों की मॉनिटरींग के लिए हफ्ते में तीन दिन जनप्रतिनिधियों और नगर निगम की टीम के साथ अलग-अलग वार्डों का निरीक्षण करने को कहा. उन्होंने साथ ही निरीक्षण की तस्वीरें भी साझा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.
इस बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री साव ने नगर निगमों के आयुक्त से कहा कि, ‘’निर्माण और साफ-सफाई के कार्यों का गंभीरतापूर्वक निरीक्षण करें. निरीक्षण के दौरान मैं खुद किसी दिन सुबह किसी भी नगर निगम में पहुंच सकता हूं’’. उन्होंने सभी नगर निगमों में वार्डवार निरीक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए.
#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha
"मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुण्दरदेही में 74 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया"
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में अपने प्रथम आगमन के दौरान आयोजित समारोह में जिले में 174 करोड़ 93 लाख रूपये की लागत के 74 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान सीएम साय जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल संसाधन विभाग, आदिवासी विकास विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुण्डरदेही पहुंचने के पश्चात सर्वप्रथम जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात वे जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान वे वहाँ लगाए गये स्टालों का निरीक्षण करने के अलावा शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्रियों का वितरण भी करेंगे।
सीएम साय जेएलएम अंग्रेजी माध्यम स्कूल मैदान में आयोजित तुलसी मानस प्रतिष्ठान के श्री रामचरित मानस के प्रति वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतीकात्मक रूप से कुल 21 श्रद्धालुओं को श्री रामचरित मानस की प्रति भेंट कर श्री रामचरित मानस के पठन-पाठन तथा जन-जन तक इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आम जनता को प्रोत्साहित करेंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ की ख्यातिलब्ध मानस मण्डलियों के भजन की भी प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री साय 05 रामायण मण्डलियों को पुरस्कृत भी करेंगे। इस अवसर पर सीएम साय प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों में रसोई गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण भी करेंगे। इसके पश्चात् हटरी पारा गुण्डरदेही में स्थित चण्डी मंदिर और राम मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के बाद राजबाड़ा पहुंचकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।