छत्तीसगढ़
बंद होगी दल्ली दुर्ग लोकल ट्रेन अफसरों ने बंद करने की करली तैयारी देखे क्या है वजह....
दल्ली राजहरा से दुर्ग , फिर दुर्ग से दल्ली राजहरा सप्ताह में 3 दिन तक चलने वाली ट्रेन को बंद करने की तैयारी चल रही है । बालोद रेलवे स्टेशन से सोमवार से बुधवार तक भले ही 37 मिनट के अंदर यात्रियों को दो ट्रेन की सुविधा मिल रही है लेकिन एक ट्रेन में ज्यादा तो एक ट्रेन में कम यात्री सफर कर रहे हैं । जिस ट्रेन में कम यात्री सफर कर रहे हैं , उस पर रेलवे की नजर है । जिसे रेलवे द्वारा बंद करने की तैयारी की जा रही है । जब तक इसकी टाइमिंग नहीं बदलेगी इसमें यात्रियों की संख्या कम ही रहेगी ।
रायपुर सिटी बस का टेंडर हुई रद्द 2020 से शहर में बंद थी बसे ऑपरेट पैसे बढ़ाने की कर रहे थे मांग.......
छत्तीसगढ़ विद्युत सविंदा कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद अब मिली नोटिस कार्य में नही लौटे तो होगी कार्यवाही...
छत्तीसगढ़ में विद्युत सविंदा कर्मचारियों ने पिछले 10 मार्च से हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे बिजली कंपनी के संविदा कर्मियों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर जबरन सड़क से हटा दिया है । उसके बाद राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने भी ऐसे संविदा कर्मचारियों को हड़ताल खत्म कर काम पर लौट आने की हिदायत दी है । कंपनी ने शनिवार को एक नोटिस जारी कर कहा है । कंपनी ने नोटिस में कहा कि अगर हड़ताल खत्म कर कार्य मे नही लौटे तो कार्यवाही की जाएगी ।
छत्तीसगढ़ क्राइम 4 साल के बच्चे की 11 साल के बच्चे ने की हत्या बोला खुन्नस थी इसलिए मार डाला ...
कोरबा में कल गुरुवार को 11 साल के एक बच्चे ने ईंट से सिर कुचल कर 4 साल के बच्चे की हत्या कर दी ।
कोरबा मेडिकल कॉलेज अब जाना जाएगा बिसाहू दास महंत के नाम से शासन ने जारी किया आदेश , मुख्यमंत्री ने कोरबा प्रवास के दौरान की थी घोषणा...
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कड़े तेवर, सरकारी डॉक्टर जेनेरिक दवाइयाँ ही लिखें...
रायपुर| समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सख्त निर्देश दिए, और कहा - सरकारी डॉक्टर जेनेरिक दवाइयाँ ही लिखें, ब्रांडेड दवाई लिखे जाने पर कार्यवाही की जाएगी। दरअसल सीएम भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास में हाई लेवल बैठक ले रहे है. बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ अयाज भाई तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा, नगरीय निकायों की सम्पत्तियां होगी फ्री होल्ड..
रायपुर| सीएम भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा की है. अब नगरीय निकायों की सम्पत्तियां फ्री होल्ड होगी। सीएम भूपेश बघेल के इस फैसले से लाखों नागरिकों को फायदा मिलेगा। बता दें कि संपत्ति अब तक लीज़ पर दी जाती थी. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा का दौर आज से प्रारंभ हुआ। जिसके तहत मुख्यमंत्री निवास में आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा पर्यावरण एवं आवास विभाग की समीक्षा बैठक शुरू हुई। बैठक में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव अलरमेलमंगई डी., आयुक्त, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल डॉ अयाज भाई तम्बोली, टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग के संचालक जय प्रकाश मौर्य, सूडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे सहित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
अग्नि सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत निकली फायर रैली, संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...
मनेन्द्रगढ़| मुख्यालय नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं रायपुर के आदेशानुसार 14 से 20 अप्रैल 2022 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला आपदा मोचन बल के जवानों द्वारा प्रथम दिवस फायर सर्विस में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में मौन धारण कर सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में स्थलों में जाकर आगजनी की घटना से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है
सीएम भूपेश बघेल ने दिया खैरागढ़ क्षेत्र के लोगों को नए जिले का तोहफा, प्रशासनिक काम-काज में आएगी तेजी विकास एवं निर्माण कार्यों को मिलेगी गति...
रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासनिक इकाईयों के विकेन्द्रीकरण के अपने वायदे को आगे बढ़ाते हुए आज खैरागढ़ छुईखदान गंडई को नया जिला बनाने की घोषणा की। यह नया जिला छत्तीसगढ़ राज्य का 33वां जिला होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपनी सरकार की सवा तीन साल के कार्यकाल के दौरान राज्य की जनता को 6 नए जिलों की सौगात दे चुके हैं।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को बनाया गया नया जिला, सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान..
रायपुर| छत्तीसगढ़ की इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की, यह जिला छत्तीसगढ़ का 33 वां जिला होगा .मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने का भी ऐलान किया है।
मनरेगाकर्मियों ने अपने दो सूत्रीय माँगो को लेकर किया जल सत्याग्रह...
मनेन्द्रगढ़| अपनी दो सूत्रीय मांगों के लिए गत चार अप्रैल से आंदोलन कर रहे मनरेगाकर्मियों द्वारा आज ग्राम पंचायत आनी में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गेज नहर में जल सत्याग्रह किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ बैकुंठपुर जनपद पंचायत में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारी जल में डूबे हुए रहे। अपनी मांगों के लिए सत्याग्रह कर रहे आंदोलन रत मनरेगा कर्मियों ने अपने हाथों में मांग सम्बन्धी बेनर और सर पर नियमितीकरण की टोपी लगाकर घण्टो पानी में डूबे रहे। आंदोलन कर रहे मनरेगाकर्मियों ने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार अपने वायदे के अनुसार नियमितीकरण की हमारी मांग को पूरा नही करती है, हम इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे। वंही इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे मनरेगा महासंघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्णय अनुसार चरणबद्घ आंदोलन जारी रहेगा। दन्तेवाड़ा से शुरू हुई दांडी यात्रा में शामिल होने के लिए कोरिया जिले के एक दर्जन साथी कल रवाना हो गए हैं। अब रविवार को दूसरी टीम जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रवाना होगी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए हमारा आंदोलन सत्याग्रह के मार्ग पर चलता रहेगा।
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत, 20 हजार पल्स बहुमत से जीत की हासिल...
रायपुर| खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड 20 हजार मतों के अंतर से शिकस्त दी है. कांग्रेस की जीत में सबसे अहम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा को माना जा रहा है. यही वजह है कि पिछले चुनाव में तीसरे स्थान पर आने के बाद इस उपचुनाव में रिकार्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की है. कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल का मुखौटा लगाकर जीत का जश्न मना रहे हैं.
खैरागढ़ उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू
रायपुर| खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतों की गिनती की जा रही है. दरअसल अभ्यर्थियों और ऑब्जर्वर की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया. जिसके बाद पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है. इसके बाद ईवीएम के जरिए हुए मतदान की काउंटिंग होगी. मतगणना के लिए हर टेबल पर दो गणना अधिकारी के साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है. 14 टेबल के जरिए 21 राउंड में मतगणना का कार्य देर शाम तक पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. लेकिन दोपहर तक जनादेश की स्थिति स्पष्ट होने लगेगी.
स्टेशन से विधायक जी का पॉकेट मारने वाले पॉकेटमार धाराये...
रायपुर| दिनांक 14 अप्रैल को कांग्रेस विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल का रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन नंबर, 18241 दुर्ग- अंबिकापुर एक्सप्रेस में उनका आई-फोन मोबाईल चोरी होने की सूचना पर श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल रायपुर के कुशल मार्गदर्शन पर मंडल टास्क टीम रायपुर एवं पोस्ट प्रभारी रायपुर को आरोपी की खोजबीन एवं पतासाजी के लिए सक्रिय किया गया, जिसके दौरान पोस्ट प्रभारी रायपुर एवं मंडल टास्क टीम के द्वारा रेलवे स्टेषन रायपुर में लगे हुए सी.सी.टी.व्ही फुटेज को •बारीकि से खंगाला गया और संदिग्ध के हुलिया के आधार मंडल टास्क टीम के प्रधान आरक्षक व्ही सी बंजारे एवं एच आर सोलंकी के द्वारा गाड़ी संख्या 12070 जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक व्यक्ति व एक नाबालिक बालक को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम पता क्रमशः 1) शिव कुमार महतो, उम्र 26 साल ] 2) शेख आतिफ उम्र 13 साल निवासी ग्राम बाबूपुर थाना तिनपहाड, जिला साहेबगंज झारखंड का निवासी बताए और बताए कि रायपुर श्रीनगर एवं फाफाडीह में किराए के मकान लेकर चोरी का कार्य करते हैं। तत्पश्चात अग्रिम कार्यवाही हेतु शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर प्रभारी श्री एल. एस. राजपूत एवं पोस्ट प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल रायपुर श्री एम के मुखर्जी एवं मंडल टास्क टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी अंकित कुमार पासवान को पकड़ा गया जिसके पास कुल 29 नग मोबाइल फोन बरामद किया गया। शासकीय रेल पुलिस रायपुर के द्वारा पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मनेन्द्रगढ़ में धूम-धाम से मनाई गयी महावीर जयंती, जयंती के उपलक्ष में निकली गई भव्य शोभायात्रा...
मनेन्द्रगढ़| भगवान महावीर जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी का जन्मोत्सव का पावन प्रसंग है। महावीर का जन्म वैशाली के समीप कुंड ग्राम में राजा सिद्धांत तथा रानी त्रिशला के घर में बालक के रूप में हुआ। जैन धर्म के लोग महावीर जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति से मनाते हैं। भगवान महावीर ने हमेशा जियो और जीने दो का संदेश दिया, उन्होंने कहा, मनुष्य जन्म से नहीं धर्म से महान होता है। कहा जाता है कि महावीर ने साधना हेतु राजपाट छोड़ दिया था। भगवान महावीर ने कहा था कि अहिंसा परमो धर्म और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना बहुत ही जरूरी है। महावीर सामाजिक क्रांति के शिखर पुरुष थे। महावीर ने समानता मुल्क समाज का उपदेश दिया। महावीर स्वामी के जीवन में अहिंसा, करुणा, दया आदि का खास स्थान था।
सीएम भूपेश बघेल का पीएम मोदी को लिखा पत्र: जीएसटी क्षतिपूर्ति आगामी 10 वर्षों तक जारी रखने का किया आग्रह, लिख जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान बंद हो जाने से उत्पादक राज्यों को होगा बड़ा नुकसान...
रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से जीएसटी क्षतिपूर्ति की वर्तमान व्यवस्था को आगामी 10 वर्ष तक जारी रखना का आग्रह किया है । मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि उत्पादक राज्यों को राजस्व की भरपाई की कोई वैकल्पिक स्थाई व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र की जानी चाहिए।
विधायक जी का मोबाइल पार! रायपुर रेलवे स्टेशन पर विधायक के मोबाइल की पॉकेटमारी,1 लाख है मोबाइल की कीमत…विधायक के सुरक्षाकर्मी का काटा जेब...
रायपुर| कांग्रेस विधायक का मोबाइल फोन रायपुर रेलवे स्टेशन से हुआ पार. मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल के मोबाइल चोरी की ये घटना देर रात की बतायी जा रही है. इस मामले में रायपुर जीआरपी में शिकायत दर्ज की गयी है. जानकारी के मुताबिक चोरी की ये घटना उस वक्त हुई, जब विधायक विनय जायसवाल रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे. उसी दौरान किसी ने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. कांग्रेस विधायक के पास एक लाख से ज्यादा कीमत का आईफोन 13 मोबाइल था. हादसे के वक्त ये मोबाइल विधायक ने अपने सुरक्षा गार्ड को दे रखी थी, स्टेशन में भीड़-भाड़ के वक्त किसी ने विधायक के सुरक्षा गार्ड की जेब काट ली और मोबाइल लेकर फरार हो गया.