छत्तीसगढ़
अग्नि सुरक्षा सप्ताह अंतर्गत निकली फायर रैली, संभागीय सेनानी राजेश पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना...
मनेन्द्रगढ़| मुख्यालय नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं रायपुर के आदेशानुसार 14 से 20 अप्रैल 2022 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में जिला आपदा मोचन बल के जवानों द्वारा प्रथम दिवस फायर सर्विस में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए जवानों की याद में मौन धारण कर सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ पश्चात विभिन्न क्षेत्रों में स्थलों में जाकर आगजनी की घटना से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है
सीएम भूपेश बघेल ने दिया खैरागढ़ क्षेत्र के लोगों को नए जिले का तोहफा, प्रशासनिक काम-काज में आएगी तेजी विकास एवं निर्माण कार्यों को मिलेगी गति...
रायपुर| मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आम जनता की सहूलियत के लिए प्रशासनिक इकाईयों के विकेन्द्रीकरण के अपने वायदे को आगे बढ़ाते हुए आज खैरागढ़ छुईखदान गंडई को नया जिला बनाने की घोषणा की। यह नया जिला छत्तीसगढ़ राज्य का 33वां जिला होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा अपनी सरकार की सवा तीन साल के कार्यकाल के दौरान राज्य की जनता को 6 नए जिलों की सौगात दे चुके हैं।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को बनाया गया नया जिला, सीएम भूपेश बघेल ने किया ऐलान..
रायपुर| छत्तीसगढ़ की इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा की, यह जिला छत्तीसगढ़ का 33 वां जिला होगा .मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साल्हेवारा को पूर्ण तहसील और जालबांधा को उप तहसील बनाने का भी ऐलान किया है।
मनरेगाकर्मियों ने अपने दो सूत्रीय माँगो को लेकर किया जल सत्याग्रह...
मनेन्द्रगढ़| अपनी दो सूत्रीय मांगों के लिए गत चार अप्रैल से आंदोलन कर रहे मनरेगाकर्मियों द्वारा आज ग्राम पंचायत आनी में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे गेज नहर में जल सत्याग्रह किया गया। इस दौरान जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ बैकुंठपुर जनपद पंचायत में पदस्थ सभी अधिकारी कर्मचारी जल में डूबे हुए रहे। अपनी मांगों के लिए सत्याग्रह कर रहे आंदोलन रत मनरेगा कर्मियों ने अपने हाथों में मांग सम्बन्धी बेनर और सर पर नियमितीकरण की टोपी लगाकर घण्टो पानी में डूबे रहे। आंदोलन कर रहे मनरेगाकर्मियों ने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार अपने वायदे के अनुसार नियमितीकरण की हमारी मांग को पूरा नही करती है, हम इसी तरह आंदोलन करते रहेंगे। वंही इस आयोजन का नेतृत्व कर रहे मनरेगा महासंघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्णय अनुसार चरणबद्घ आंदोलन जारी रहेगा। दन्तेवाड़ा से शुरू हुई दांडी यात्रा में शामिल होने के लिए कोरिया जिले के एक दर्जन साथी कल रवाना हो गए हैं। अब रविवार को दूसरी टीम जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रवाना होगी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलते हुए हमारा आंदोलन सत्याग्रह के मार्ग पर चलता रहेगा।
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने दर्ज की बड़ी जीत, 20 हजार पल्स बहुमत से जीत की हासिल...
रायपुर| खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को रिकार्ड 20 हजार मतों के अंतर से शिकस्त दी है. कांग्रेस की जीत में सबसे अहम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा को माना जा रहा है. यही वजह है कि पिछले चुनाव में तीसरे स्थान पर आने के बाद इस उपचुनाव में रिकार्ड मतों के अंतर से जीत हासिल की है. कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश बघेल का मुखौटा लगाकर जीत का जश्न मना रहे हैं.
खैरागढ़ उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू
रायपुर| खैरागढ़ उपचुनाव के लिए मतों की गिनती की जा रही है. दरअसल अभ्यर्थियों और ऑब्जर्वर की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम को खोला गया. जिसके बाद पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है. इसके बाद ईवीएम के जरिए हुए मतदान की काउंटिंग होगी. मतगणना के लिए हर टेबल पर दो गणना अधिकारी के साथ एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है. 14 टेबल के जरिए 21 राउंड में मतगणना का कार्य देर शाम तक पूरा होने का अनुमान लगाया जा रहा है. लेकिन दोपहर तक जनादेश की स्थिति स्पष्ट होने लगेगी.
स्टेशन से विधायक जी का पॉकेट मारने वाले पॉकेटमार धाराये...
रायपुर| दिनांक 14 अप्रैल को कांग्रेस विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल का रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन नंबर, 18241 दुर्ग- अंबिकापुर एक्सप्रेस में उनका आई-फोन मोबाईल चोरी होने की सूचना पर श्री संजय कुमार गुप्ता, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल रायपुर के कुशल मार्गदर्शन पर मंडल टास्क टीम रायपुर एवं पोस्ट प्रभारी रायपुर को आरोपी की खोजबीन एवं पतासाजी के लिए सक्रिय किया गया, जिसके दौरान पोस्ट प्रभारी रायपुर एवं मंडल टास्क टीम के द्वारा रेलवे स्टेषन रायपुर में लगे हुए सी.सी.टी.व्ही फुटेज को •बारीकि से खंगाला गया और संदिग्ध के हुलिया के आधार मंडल टास्क टीम के प्रधान आरक्षक व्ही सी बंजारे एवं एच आर सोलंकी के द्वारा गाड़ी संख्या 12070 जनशताब्दी एक्सप्रेस में एक व्यक्ति व एक नाबालिक बालक को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम पता क्रमशः 1) शिव कुमार महतो, उम्र 26 साल ] 2) शेख आतिफ उम्र 13 साल निवासी ग्राम बाबूपुर थाना तिनपहाड, जिला साहेबगंज झारखंड का निवासी बताए और बताए कि रायपुर श्रीनगर एवं फाफाडीह में किराए के मकान लेकर चोरी का कार्य करते हैं। तत्पश्चात अग्रिम कार्यवाही हेतु शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर प्रभारी श्री एल. एस. राजपूत एवं पोस्ट प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल रायपुर श्री एम के मुखर्जी एवं मंडल टास्क टीम के द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी अंकित कुमार पासवान को पकड़ा गया जिसके पास कुल 29 नग मोबाइल फोन बरामद किया गया। शासकीय रेल पुलिस रायपुर के द्वारा पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मनेन्द्रगढ़ में धूम-धाम से मनाई गयी महावीर जयंती, जयंती के उपलक्ष में निकली गई भव्य शोभायात्रा...
मनेन्द्रगढ़| भगवान महावीर जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी का जन्मोत्सव का पावन प्रसंग है। महावीर का जन्म वैशाली के समीप कुंड ग्राम में राजा सिद्धांत तथा रानी त्रिशला के घर में बालक के रूप में हुआ। जैन धर्म के लोग महावीर जन्मोत्सव श्रद्धा भक्ति से मनाते हैं। भगवान महावीर ने हमेशा जियो और जीने दो का संदेश दिया, उन्होंने कहा, मनुष्य जन्म से नहीं धर्म से महान होता है। कहा जाता है कि महावीर ने साधना हेतु राजपाट छोड़ दिया था। भगवान महावीर ने कहा था कि अहिंसा परमो धर्म और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना बहुत ही जरूरी है। महावीर सामाजिक क्रांति के शिखर पुरुष थे। महावीर ने समानता मुल्क समाज का उपदेश दिया। महावीर स्वामी के जीवन में अहिंसा, करुणा, दया आदि का खास स्थान था।
सीएम भूपेश बघेल का पीएम मोदी को लिखा पत्र: जीएसटी क्षतिपूर्ति आगामी 10 वर्षों तक जारी रखने का किया आग्रह, लिख जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान बंद हो जाने से उत्पादक राज्यों को होगा बड़ा नुकसान...
रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से जीएसटी क्षतिपूर्ति की वर्तमान व्यवस्था को आगामी 10 वर्ष तक जारी रखना का आग्रह किया है । मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि उत्पादक राज्यों को राजस्व की भरपाई की कोई वैकल्पिक स्थाई व्यवस्था केंद्र सरकार द्वारा शीघ्र की जानी चाहिए।
विधायक जी का मोबाइल पार! रायपुर रेलवे स्टेशन पर विधायक के मोबाइल की पॉकेटमारी,1 लाख है मोबाइल की कीमत…विधायक के सुरक्षाकर्मी का काटा जेब...
रायपुर| कांग्रेस विधायक का मोबाइल फोन रायपुर रेलवे स्टेशन से हुआ पार. मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल के मोबाइल चोरी की ये घटना देर रात की बतायी जा रही है. इस मामले में रायपुर जीआरपी में शिकायत दर्ज की गयी है. जानकारी के मुताबिक चोरी की ये घटना उस वक्त हुई, जब विधायक विनय जायसवाल रायपुर से अंबिकापुर जा रहे थे. उसी दौरान किसी ने मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. कांग्रेस विधायक के पास एक लाख से ज्यादा कीमत का आईफोन 13 मोबाइल था. हादसे के वक्त ये मोबाइल विधायक ने अपने सुरक्षा गार्ड को दे रखी थी, स्टेशन में भीड़-भाड़ के वक्त किसी ने विधायक के सुरक्षा गार्ड की जेब काट ली और मोबाइल लेकर फरार हो गया.
पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा (RDP) - 2022 के प्रवेश पत्र जारी...
रायपुर| छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा सचिव, छ.ग. शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग नवा रायपुर का पत्र क्र. एफ 1-24 / 2020 / सात-3 / दिनांक 18.10.2021 एवं अवर सचिव, छ.ग. शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, नवा रायपुर का पत्र क्र. एफ 1-24 / 2020 / सात 3 / दिनांक 11.11.2021 द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा (RDP)-2022 का आयोजन दिनांक 24 अप्रैल 2022 को पूर्वान्ह 10:00 से 1:15 बजे तक किया जायेगा
छत्तीसगढ़: पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े के घर पहुँचे सीएम भूपेश बघेल और पूर्व सीएम रमन सिंह, दिवंगत विजय राजवाड़े को अर्पित की अपनी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात...
मनेन्द्रगढ़| मंगलवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह हुए शामिल. भैयालाल राजवाड़े के निवास स्थल सरडी पहुँच कर उनके पुत्र व जिला पंचायत सदस्य रहे स्वर्गीय विजय राजवाड़े के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां स्वर्गीय विजय राजवाड़े के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, मंत्री शिवकुमार डहरिया, प्रेमसाय सिंह, सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, अम्बिका सिंहदेव, विधायक नारायण चंदेल ने भी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु परमात्मा से प्रार्थना की. पत्रकारो से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह ने खैरागढ़ उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया कहा कि मतदाताओं का रुझान भाजपा के पक्ष में रहा.
सीएम ने बच्चों के साथ बिताया वक्त, बैकुंठपुर के चरचा में हैलीपेड पर बच्चों को देखकर पास बुलाया, खिचवाई सेल्फी ..
मनेन्द्रगढ़| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं। आज एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सरगुजा संभाग के दौरे पर थे। यहाँ से वापसी के दौरान कोरिया के चरचा हैलीपेड पहुँचते ही उन्हें कुछ बच्चे दिखे जो मुख्यमंत्री और हैलीकाप्टर की वीडियो अपने मोबाइल कैमरे से बना रहे थे। उन बच्चों को मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने पास बुलाया और उनसे बात करने लगे। साथ ही उन्होंने बड़ी सहजता से बच्चों से कहा कि हम साथ में सेल्फी भी ले सकते हैं। मुख्यमंत्री की सहजता और सरलता को देख बच्चे भी उत्साहित हो उठे और उन्होंने प्रदेश के मुखिया के साथ तस्वीरें खिंचवाने के साथ ही खुलकर बातें की। यहाँ मौजूद बच्ची रिद्धिमा डे से मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्कूली पढ़ाई को लेकर बातचीत की और फ़ोटो खिंचवाई।
छत्तीसगढ़: बस्ती में लगी आग..20 से अधिक घरों को लिया चपेट में...
भिलाई| भिलाई के पावर हाउस क्षेत्र के बड़ी आगजनी की घटना सामने आई है जिसमे एक बस्ती में भीषण आग लगने की खबर है। इस मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस आगजनी में लगभग बीस घरों में आग फ़ैल गई, बताया जा रहा है ये आग भिलाई के कैंप इलाके में लगी है जहां अब तक 10 सिलेंडर फट गए हैं। वही 5 से ज्यादा घर आग की चपेट में आ गए हैं। आगजनी की घटना की जानकारी लगने के बाद भी करीब डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, जिससे लोग काफी आक्रोशित थे, आग को बुझाने का काफी प्रयास किया जा रहा है। आग पर काबू करने प्रयास जारी है, एसबीएस अस्पताल के पीछे बस्ती में ये आग लगी है।
रायपुर में यहां 1 किलो पॉलीथिन लाइये 1 प्लेट गरमा गरम नाश्ता पाइये , रायपुर को पॉलीथिन फ्री बनाने के लिए की पहल
छत्तीसगढ़ रायपुर में एक अच्छी पहल की गई है शास्त्री बाजार में फ़ूड बैंक बनाया गया है राजधानी रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास किए जा रहे है। इसके तहत रायपुर शहर के शास्त्री बाजार के फूड बैंक में जो भी नागरिक 1 किलोग्राम पॉलीथिन लाएगा, उसे इसके एवज में जान्हवी महिला स्वसहायता समूह द्वारा तत्काल एक प्लेट नाश्ता उपलब्ध करवाया जायेगा।
रायपुर से जगदलपुर जाना होगा आसान ,धमतरी से जगदलपुर के लिए फोर लेन सड़क बनाने की मिली मंजूरी
छत्तीसगढ़ । धमतरी से जगदलपुर तक फोर लेन सड़क बनेगी। इसे लेकर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस फोरलेन सड़क की डीपीआर जल्द ही तैयार होगी।
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश के बाद आईपीएल के सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज, 48 घंटों में 96 सटोरी गिरफ्तार..
रायपुर| 10 लाख से अधिक की राशि जब्त...सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सटोरियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद प्रदेश में आईपीएल सट्टा खिलाने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। रायपुर पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए 13 सटोरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनसे 69 मोबाइल और 7 लैपटाप जब्त किए थे। इन सटोरियों से पुलिस ने लाखों रूपए की सट्टापट्टी जब्त की थी। प्रदेश में आईपीएल पर सट्टा खिलाने की लगातार शिकायतों के बीच मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर सभी पुलिस अधीक्षकों को सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के निर्देश पर अमल करते हुए प्रदेश में आईपीएल पर सट्टा खिलाने को लेकर पुलिस सभी जिलों में सटोरियों पर नजर रखे हुए है और शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई भी की जा रही है।