छत्तीसगढ़ / रायपुर

डागा भवन में लाखों की चोरी तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किया खुलासा

रायपुर 19 मई राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में पिछले दिनों हुई लाखों रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपियों की कब्जे से चोरी की रकम और और सोने चांदी के आभूषण बरामद कर लिया गया है साथ में बदमाशों से आगे की पूछताछ चल रही है

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने मामले पर खुलासा करते हुए बताया कि प्रकरण में आरोपी गौतम बघेल पिता मोहन बघेल 24 साल पहाड़ी चौक गुढ़ियारी निधि मानिकपुरी पिता सतीश मानिकपुरी 19 साल नर्मदा पारा राधाकिशन मंदिर के पीछे गुढ़ियारी सहित एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि यह चोरी प्रांजल डागा के निवास में 15 मई के दिन देर रात हुई थी जिसमें 16 मई को गुढ़ियारी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी जिसमें अपराध पंजीबद्ध कर जांच की जा रही थी जांच में पुलिस की विशेषज्ञ टीमों को लगाया गया था

 

 

 

आसपास के निगरानी सुधा बदमाशों की तलाशी चल रही थी इसी दौरान पूछताछ करने पर प्रांजल डागा की ई रिक्शा शॉप की काम करने वाले कर्मचारियों की बारे में पूछताछ की गई वही जेल से छूटे बदमाशों पर भी निगरानी की जा रही थी इसी दौरान पुलिस को चोरी के संबंध में औपचारिक बालक के बारे में पता लगा जिसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध करना कबूल कर लिया और बताया कि उसने अपनी दीदी निधि मानिकपुरी के कहने पर दीदी के प्रेमी गौतम बघेल की सांठगांठ से मकान में चोरी की थी बाद में चोरी की रकम को और आभूषणों को दीदी निधि मानिकपुरी को दे दिया था जिसे पुलिस ने आरोपी युवती के कब्जे से बरामद कर लिया है पुलिस का कहना है कि इन लोगों के पूछताछ में गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में अन्य पांच स्थानों पर भी चोरी करने की जानकारी मिली है और ₹300000 से अधिक की संपत्ति बरामद की गई है 





#chhattisgarh #raipur #india #bhilai #bilaspur #cg #instagram #durg #love #photography #chhattisgarhi #korba #bastar #chhattisgarhtourism #rajnandgaon #dhamtari #jagdalpur #mumbai #instagood #raipurdiaries #raigarh #ambikapur #model #raipurian #chhattisgarhiya #delhi #follow #raipurpictures #jharkhand #odisha

Leave Your Comment

Click to reload image