छत्तीसगढ़
नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति...हथियार के साथ सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार देगी लाखों रूपए...
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सुरक्षा के साथ-साथ उन्हें लाखों रूपए की प्रोत्साहन राशि भी देगी. आत्मसमर्पण करने वालों को शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार व्यवसाय से जोड़ा जाएगा. इस नई नीति के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवादियों को समाज की मुख्य धारा में लाकर उन्हें सम्मानजनक जिंदगी जीनेे का अवसर सुलभ करा रही है. नई नीति में आत्मसमर्पित नक्सलियों और उनके परिवार के प्रति उदार और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे प्रावधान किए है, जिससे उनके जीवन को सुरक्षित और भविष्य बेहतर बनाया जा सके.
सीएम साय जय भीम पदयात्रा में हुए शामिल, वन राज्य विकास निगम अध्यक्ष आज करेंगे पदभार ग्रहण, क्रिकेट कोट गौतम गंभीर का रायपुर दौरा…
आज छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हो रही हैं. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुबह डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर रायपुर में पदयात्रा किया. छत्तीसगढ़ वन राज्य विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के पदभार ग्रहण करेंगे. वहीं, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर भी आज रायपुर पहुंचेंगे. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज 18 अप्रैल को दुर्ग से ‘न्याय यात्रा’ की शुरुआत करेंगे, जो महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ आवाज उठाएगी. राजधानी रायपुर में आज कई और कार्यक्रम भी होंगे, जैसे दिव्यांगों के लिए निशुल्क शिविर, प्रतियोगी छात्रों के लिए मॉडल टेस्ट पेपर, और आर्ट एक्जीबिशन ‘सोहाई’ का आयोजन.
छत्तीसगढ़ में बनेगा टूरिज्म कॉरिडोर: सीएम साय बोले- पर्यटन, जल संसाधन और वन विभाग मिलकर करेंगे कार्य
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. छत्तीसगढ़ को देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए पर्यटन, वन और जल संसाधन विभाग एकीकृत कार्ययोजना बनाकर कार्य करें. उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन आधारित पर्यटन, महानदी, इन्द्रावती नदियों प्रदेश के प्रमुख बांधों में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जाए. प्रदेश की शक्ति पीठों में पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएं. मुख्यमंत्री ने प्रमुख पर्यटन स्थलों में आस-पास के स्थलों को शामिल कर पर्यटन सर्किट और कारीडोर तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने केन्द्र सरकार से सहायता के लिए प्रदेश की पर्यटन परियोजनाओं के नये प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिए.
छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक गर्मी से रहेगी हल्की राहत, आज इन इलाकों में अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना
रायपुर. छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक गर्मी से हल्की राहत मिलने की संभावना जताई गई है. बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र, साइक्लोनिक सर्कुलेशन, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के चलते प्रदेश में आज फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.
CM साय आज छत्तीसगढ़ के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट की रखेंगे आधारशिला, तीन विभागों की समीक्षा बैठक लेंगे सीएम, आदिवासी कांग्रेस के 5 दिवसीय शिविर की आज से होगी शुरुआत…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में देश की प्रसिद्ध सेमी कंडक्टर निर्माता कंपनी पॉलीमैटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखेंगे. पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड छत्तीसगढ़ में पहला सेमीकंडक्टर चिप प्लांट स्थापित करने की शुरुआत करेगी. 1100 करोड़ रुपए की लागत से यह प्लांट बनेगा, जहां गैलियम नाइट्रेट सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन होगा. प्लांट में बनकर तैयार होने वाले चिप 5G और 6G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए उपयोगी होगा.
रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 35 ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
बिलासपुर. भीषण गर्मी में एक बार फिर से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. छत्तीसगढ़ से होकर मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग पर चलने वाली 35 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. इससे महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा. वहीं कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है. दरअसल कोतरलिया यार्ड में चौथी लाइन के निर्माण कार्य के चलते 11 से 24 अप्रैल तक नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा.
दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री साय का आज महासमुंद दौरा, “सुशासन तिहार” का आज तीसरा दिन, रायपुर में आज निकलेगी सद्भावना बाइक रैली…
केंद्रीय कोल एवं खनन मंत्री जी किशन रेड्डी आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगे. इस दौरान वे सबसे बड़ी कोयला खान गेवरा की समीक्षा करेंगे. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के नए सीएमडी हरीश दुहन के पदभार संभालने के बाद कोयला मंत्री का यह पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा. दौरे पर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात करेंगे.
बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए अधिकारियों और स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक करेंगे सीएम साय, रोजगार, औद्योगीकरण समेत अन्य विषयों पर होगी चर्चा
रायपुर. छत्तीसगढ़ को सरकार ने नक्सलवाद से मार्च 2026 तक मुक्त करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर के विकास के लिए उच्च स्तर पर तैयारियां की जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अप्रैल को बस्तर विकास योजना को लेकर बैठक करेंगे, जिसमें विषय संबंधित अधिकारी और स्टेकहोल्डर मौजूद रहेंगे.
छत्तीसगढ़ में आज भी गरज-चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई संभावना
रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मेघ गर्जन क साथ एक-दो स्थानों में अति हल्की वर्षा हुई. हालांकि बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की दिशा में है. मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव कम होता जाएगा. लेकिन छत्तीसगढ़ पर इसका असर बने रहने की संभावना जताई गई है. वर्तमान में दो अलग-अलग द्रोणिका रेखाएं सक्रिय हैं, एक पश्चिम राजस्थान से उत्तर पश्चिम विदर्भ तक और दूसरी दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश से होते हुए छत्तीसगढ़ से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक फैली है.
सीएम साय गृह विभाग की लेंगे समीक्षा बैठक, भाजपा की मैराथन बैठक आज, राज्यपाल होंगे बिलासपुर दौरे पर…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज राजनीतिक हलचल और गतिविधियां तेज हैं। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में कई महत्वपूर्ण सरकारी और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में पूरे दिन भर मैराथन बैठकें चलेंगी, जिनमें पार्टी के शीर्ष नेता और संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’ की घोषणा कर एक रचनात्मक पहल की है, जिसमें यात्रियों को उनकी कहानियों के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। आइए डालते हैं नज़र आज की प्रमुख खबरों पर।
नवा रायपुर में स्थापित होगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी
नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होने जा रही है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मार्गदर्शन और आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण ने लगभग 10.03 एकड़ भूमि का चिन्हांकन कर लिया है। यह भूमि सेक्टर-33 के ग्राम उपरवारा क्षेत्र में स्थित है, जिसका कुल क्षेत्रफल 40,614.216 वर्गमीटर है।
मिली जानकारी के अनुसार खेल एवं युवा कल्याण विभाग को 90 वर्षों की लीज पर भूमि प्रदान की जाएगी। तीरंदाजी अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड (NTPC) अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा। यहां आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास जैसे निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।
अकादमी के बनने से नवा रायपुर न केवल खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह देश के युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह पहल खेलों के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
सुशासन तिहार: दिव्यांगों की मदद के लिए सुशासन संगवारी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज सुकमा जिले में कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में आज से सुशासन तिहार प्रारम्भ किया गया है। सुशासन तिहार 2025 के तहत सुकमा जिला प्रशासन द्वारा आम जनता में जन जागरूकता फैलाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार अभियान प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर श्री ध्रुव ने अभिवन पहल करते हुए विशेष रूप से दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों को आवेदन भरने में मदद करने के लिए सुशासन संगवारी भी नियुक्त किए हैं। शासन की यह सकारात्मक पहल सुनिश्चित करेगी कि कोई भी व्यक्ति सुशासन तिहार से वंचित न रहे।
सुशासन तिहार के प्रथम दिवस में सुकमा जिले के सभी पंचायतों और नगरीय निकायों के क्षेत्रों में लोगों ने अपने आवेदन दिए। जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी सुशासन तिहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। लोग सुशासन तिहार के बारे में जानकारी लेने लगे और अपनी समस्या और मांग से संबंधित आवेदन समाधान पेटी में जमा किए।
जनमानस की समस्याओं के निराकरण हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध है समाधान पेटी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के पहल पर आयोजित सुशासन तिहार 2025 का जिले के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। शासकीय कार्याे में पारदर्शिता लाने एवं शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने राज्य में आज 8 अप्रैल से सुशासन तिहार का शुभारंभ हो गया है। बीजापुर जिले में पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायत कार्यालयों, तहसील, जनपद, नगर पंचायत, एसडीएम कार्यालय सहित जिला मुख्यालय में कलेक्टर कार्यालय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला पंचायत सहित नगरपालिका नगर पंचायतोें मे भी समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जा रहे है।
8 अप्रैल से होगा प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार 2025 का आगाज़: ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में आमजन से लिए जाएंगे आवेदन, एक माह के भीतर किया जाएगा समस्या का निराकरण
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जनता-जनार्दन की समस्याओं के निदान और उनसे रूबरू मुलाकात के लिए सुशासन तिहार का प्रदेशव्यापी शुभारंभ 8 अप्रैल से होने जा रहा है। तीन चरणों में आयोजित होने वाला यह सुशासन तिहार 31 मई तक चलेगा। प्रथम चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक आम जनता से ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों में सीधे आवेदन लिए जाएंगे। सुशासन तिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन पोर्टल एवं कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए भी आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। विकासखंडों और जिला मुख्यालयों में भी आवेदन प्राप्त करने हेतु समाधान पेटी रखी जाएगी।
छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में आज दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
रायपुर. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार से उत्तर तेलंगाना तकएक द्रोणिका मौजूद है. इसके अतिरिक्त उत्तर मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई में व्यापक द्रोणिका है. इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
भारतमाला परियोजना में 220 करोड़ का मुआवजा घोटाला: EOW ने की जांच शुरू, जल्द होगी FIR दर्ज…
रायपुर. EOW ने भारतमाला परियोजना में मुआवजा घोटाला मामले की जांच शुरू कर दी है. EOW ने प्रशासन से लगभग 500 पन्नों की जांच रिपोर्ट मांगी है. अब जल्द ही मामले में दोषियों पर FIR हो सकती है. यह पहली बार है जब राज्य में किसी भूमि मुआवजा विवाद की जांच EOW कर रही है. विभाग ने इस घोटाले से जुड़े कई अहम दस्तावेज पहले ही जुटा लिए हैं और कई बिंदुओं पर गोपनीय जांच भी पूरी हो चुकी है. घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी जोरों पर है और जल्द ही गिरफ्तारियां भी संभव हैं.
सीएम साय का आज जशपुर-कांकेर दौरा, भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे. जशपुर में आयोजित “एक सप्ताह, देश के नाम” कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी. साथ ही वे जयस्तंभ चौक के उन्नयन कार्य का लोकार्पण भी करेंगे और नि:शुल्क सिकल सेल व थैलीसीमिया परामर्श जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेंगे. मुख्यमंत्री का रायपुर आगमन दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर होगा, जिसके बाद वे कांकेर के लिए रवाना होंगे. कांकेर में शाम 4 बजकर 45 मिनट पर ‘मरका पडुम’ समापन कार्यक्रम में उनकी सहभागिता रहेगी. मुख्यमंत्री साय शाम 6 बजे के आसपास अपने निवास पर लौट आएंगे.