छत्तीसगढ़
कवर्धा हत्याकांड : जेल में आरोपी की मौत के मामले में सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, IPS विकास कुमार को किया निलंबित, परिजनों को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा
कवर्धा। लोहारीडीह की घटना में शामिल आरोपी प्रशांत साहू की जेल में मौत के मामले में सरकार ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है. मामले में एडिशनल ASP (IPS) विकास कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है.
नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
नगरीय निकायों की मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
विकसित भारत: पीएम मोदी की संकल्पना थीम पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन
जनप्रतिनिधि, कलेक्टर, स्कूली बच्चों, आम नागरिकों सहित बड़ी संख्या मे सभी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ
2 अक्टूबर तक ’स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’ थीम पर होंगी विभिन्न गतिविधियां
पूर्वजों के प्रति सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है पितर पक्ष : मुख्यमंत्री
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 17 सितंबर से शुरू हो रहे पितृ पक्ष के अवसर पर जारी अपने संदेश में कहा है कि पितरों का सम्मान हमारी परम्परा, सभ्यता और संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पितर पक्ष पूर्वजों के प्रति हमारे सम्मान, प्रेम और श्रद्धा का प्रतीक है। मान्यता है कि पितर पक्ष में पूर्वज अपने घर आते हैं। इस दौरान हम अपने पूर्वजों के मोक्ष और शांति के लिए श्राद्ध और दान करते हैं। उनसे जीवन में खुशहाली के लिए आशीर्वाद की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि सबके जीवन में सदा सुख समृद्धि और खुशहाली रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का दिन संपूर्ण कामना पूर्ति हेतु अति शुभ दिन माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरुप की पूजा की जाती है। हिन्दू और जैन धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व है। अनंत चतुर्दशी को दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव का समापन होता है और भगवान गणेश की मूर्तियों को जल में विसर्जित करके उन्हें विदाई दी जाती है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री साय ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्होंने समाज में श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है। भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी भी गई है। श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमवीर सार्थक भागीदारी निभा रहे हैं। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें श्रम के लिए संकल्पित होने और अपने कौशल को विकसित करने की प्रेरणा देता है। आशा है भगवान विश्वकर्मा की कुशल तकनीकी, कौशल और श्रमशीलता से श्रमवीर समृद्ध होंगे और अपना सक्रिय योगदान देते रहेंगे।
17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान
CG MORNING NEWS: सीएम साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का शुभारंभ… पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आज मिलेगी पहली किस्त … श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
CG MORNING NEWS: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे वे “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024” में शामिल होंगे. इसके बाद 10 बजे मुख्यमंत्री निवास में विश्वकर्मा जयंती का उत्सव मनाएंगे. 10:30 बजे इंडोर स्टेडियम में “मोर आवास, मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे और दोपहर 2 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे.
छत्तीसगढ़ में इस बार गणेश झांकी नहीं ! डीजे के शोर पर सख्त हुआ प्रशासन, गणेश समितियों की DJ बजाने की मांग खारिज
रायपुर। गणेश विसर्जन की झांकी में बजने वाले डीजे के शोर पर प्रशासन की सख्ती बढ़ गई है। हाईकोर्ट के फैसले को आधार बनाकर प्रशासन ने झांकी में शोर शराबे पर रोक के लिए कड़े फैसले लिये हैं। गणेश समितियों की ओर से मांगी गई डीजे की अनुमति को प्रशासन ने खारिज करते हुए दो टूक कह दिया है कि नियमों का उल्लंघन हुआ तो सख्ती बरती जाएगी। प्रशासन के रवैये के बीच अब गणेश समितियों ने बगैर डीजे गणेश विसर्जन की तैयारी की है।
डिप्टी सीएम से मिले गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, विजय शर्मा ने कहा- हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों का हो पालन
रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा से शहर की 50 से ज्यादा गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। इसमें झांकी में डीजे और धुमाल बजाने को लेकर लंबी चर्चा हुई। डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि भगवान गणेशजी के विर्सजन का विषय है। हाईकोर्ट का डिसीजन है, रास्ता कानूनी आधार पर निकलने की कोशिश है। परंपरा और मान्यता के आधार पर यह कार्यक्रम हो सके। हाईकोर्ट की दिशा निर्देशों का पालन हो सके। इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने अन्य मुद्दों पर भी बात की।
पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुस्लिम बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुस्लिम बोहरा समाज ने निकाला जुलूस
रायपुर- परंपरागत हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मुस्लिम बोहरा समाज ने जुलूस निकाल कर खुशियां मनाई ,जुलूस के दौरान रास्ते मे एक दूसरे को बधाई देते हुए कुकुरबेडा से आमानाका होते हुए NIT तक निकाला गया एवं NIT के पास से वापस कुकुरबेडा अपनी मस्जिद में समाप्त हुआ ।

आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा अनुषा जोसेफ व बोहरा समाज के रिजवान शरीफ के नेतृत्व में कुकुरबेडा में जुलूस में शामिल सभी पर पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया गया ।
आज के इस कार्यक्रम के दौरान महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा, यूथ विंग प्रदेश सचिव प्रदुमन शर्मा, वरिष्ठ नेता अज़ीम खान, यूथ विंग जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र पवार, सुरेन्द्र बिसेन, डॉ महेश तिवारी के अलावा पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे
CG Morning News : पीएम मोदी दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, कृषि विश्वविद्यालय में होगा प्रदेशस्तरीय श्रमिक सम्मेलन, वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे प्रदेश प्रभारी पायलट
रायपुर. आज छत्तीसगढ़ को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे. मोदी दोपहर 4:15 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाएंगे. जानकारी के मुताबिक, सप्ताह में छह दिन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा मिलेगी. अब 565 किलोमीटर दूरी केवल आठ घंटे में पूरी होगी.
राजधानी में आयोजित भाजपा के सदस्यता अभियान में शामिल हुए प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन, सैकड़ों श्रमिकों को दिलाई पार्टी की सदस्यता
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने शनिवार को राजधानी पहुँचकर भाजपा के सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। विदित रहे, प्रदेश में इन दिनों भाजपा का संगठन महापर्व सदस्यता अभियान तेज गति से चल रहा है और सभी कार्यकर्ता प्रदेश के लिए निर्धारित सदस्यता का लक्ष्य हासिल करने में जुटे हुए हैं। ज्ञातव्य है, अब तक प्रदेश में भाजपा की सदस्यता 10 लाख से अधिक हो चुकी है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश प्रभारी नवीन सदस्यता अभियान में हिस्सा लेने और अभियान की समीक्षा करने रायपुर पहुँचे हैं। शनिवार को नितिन नवीन पहले औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत श्रमिक बंधुओं को सदस्यता दिलाने के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होनें उरला मतदान केंद्र के सार्थक इस्पात इंडस्ट्रीज में उन्होंने श्रमिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
मांदर की थाप पर जमकर थिरके सीएम साय, कहा- अपनी परंपरा और संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए
रायपुर। करमा तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने स्टेज में मांदर पर थाप दी और पारंपरिक करमा नृत्य किया। कार्यक्रम इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हुआ। इस अवसर पर सीएम साय ने कहा सौभाग्य का विषय है हमारे कंवर समाज की ओर से राजधानी रायपुर में समारोह को शुभारंभ किया जा रहा है। समाज एक अच्छी परंपरा का शुरूआत कर रहा है। अपनी परंपरा और संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। हमारे बेटा-बेटी पढ़ लिख कर आगे बढ़ जाते हैं और अपनी परंपरा व संस्कृति को भूल जाते हैं। यह हम सबको याद रखना है कि अपनी परंपरा और संस्कृति को भूलना नहीं है।
सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन पहुंचे गोलबाजार, भगवान गणेश की आरती कर पहनाया सोने का मुकुट
, रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन गोलबाजार स्थित भगवान गणेश के पंडाल पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश की आरती कर 750 ग्राम का सोने का मुकुट पहनाया।
रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा में जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बसें, छत्तीसगढ़ को पीएम ई-बस सेवा योजना में मिली 240 ई-बसों की स्वीकृति
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य के चार शहरों में पीएम ई बस सेवा योजना के तहत सार्वजनिक परिवहन के लिए 240 ई-बसों की स्वीकृति भारत सरकार ने प्रदान की है। अब राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई और कोरबा में शीघ्र ही ई-बस सेवा शुरू की जाएगी