छत्तीसगढ़ / रायपुर

छत्तीसगढ़ दौरे पर बिहार के वन मंत्री प्रेम कुमार, CM साय से की मुलाकात, भारतीय वन खेलकूद महोत्सव में होंगे शामिल

 रायपुर. बिहार के वन मंत्री प्रेम कुमार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं. उन्होंने आज नया रायपुर स्थित सीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे.


बता दें, डॉ. प्रेम कुमार छत्तीसगढ़ में आज से आयोजित 27 वें अखिल भारतीय वन खेलकूद महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे. इसके अलावा वे छत्तीसगढ़ की लघु वनोपज खरीदी व्यवस्था और धान उपार्जन व्यवस्था का भी जायजा लेंगे.

 

Leave Your Comment

Click to reload image