छत्तीसगढ़
रायपुर दक्षिण विधानसभा में 20 नवंबर को होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले कांग्रेस विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन करेगी। यह आयोजन 20 नवंबर को आयोजित किया जायेगा। जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के माध्यम दक्षिण विधानसभा के कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा।
बैज ने ली नेताओं की बैठक
उल्लेखनीय है कि, कल ही पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई थी। जहां स्थानीय नेताओं ने बाहरी प्रत्याशियों का विरोध करते हुए कहा कि, स्थानीय और संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता को ही टिकट मिलना चाहिए। प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल, आकाश शर्मा ने कहा कि, स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही अवसर मिले, हम पार्टी से इसकी अपील करेंगे।
बैज बोले- जीतने वाले प्रत्याशी को ही देंगे टिकट
रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जानकारी देते हुए कहा कि, दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस 20 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। बाहरी प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर बोले सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में सभी को टिकट मांगने का हक है। राजनांदगांव और अन्य स्थानों के नेताओं ने भी टिकट मांगा है। लेकिन टिकट किसी एक को मिलेगी और जीत की क्षमता देखकर ही टिकट देंगे।
छत्तीसगढ़ में सप्ताह भर बाद होगी मानसून की वापसी
रायपुर । छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी के लिए केवल एक सप्ताह बाकी रह गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस दौरान प्रदेश में हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बंगाल की खाड़ी से नमी का लगातार प्रवाह हो रहा है, जिसके कारण प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की वर्षा तथा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना बनी हुई है।
हालांकि, 10 अक्टूबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है। इस दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की भी संभावना जताई गई है।
वर्षा के आंकड़ों की बात करें तो गंगालूर में सर्वाधिक 33 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों पर भी बारिश हुई है। शंकरगढ़, मुक्देगा, और पसान में 30 मिलीमीटर, पखांजूर में 20 मिलीमीटर, तथा जशपुरनगर, बागबहर, और रामानुजगंज में 10 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
तापमान की स्थिति भी कुछ इस प्रकार रही
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दंतेवाड़ा में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में पाया गया। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बादल छाए रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।
पड़ोसी राज्यों की बात करें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगांव, नंदुरबार, और नवसारी से होकर गुजर रही है।
आगामी 2-3 दिनों में गुजरात के शेष भाग, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तथा महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों से भी मानसून की वापसी की स्थिति अनुकूल है।
इस प्रकार, मानसून की वापसी की गतिविधियों के बीच प्रदेशवासियों को हल्की बारिश का सुखद अनुभव मिलने की उम्मीद है, जबकि इसके बाद बारिश की स्थिति में कमी देखने को मिलेगी।
गरियाबंद के एसपी अमित कांबले का तबादला, निखिल राखेचा बने नए एसपी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गरियाबंद के एसएसपी अमित कांबले को हटाकर उन्हें कांकेर का डीआईजी बनाया है। उनकी जगह पर 2019 बैच के निखिल राखेचा को गरियाबंद का नया एसपी अपाइंट किया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने गरियाबंद के एसएसपी अमित कांबले को हटाकर उन्हें कांकेर का डीआईजी बनाया है। उनकी जगह पर 2019 बैच के निखिल राखेचा को गरियाबंद का नया एसपी अपाइंट किया है।
2020 बैच के आईपीएस उपेश प्रसाद गुप्ता नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा में पदस्थ किया गया है।
वहीं, 2020 बैच की आईपीएस पूजा कुमार नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर में तैनात किया गया है।
छत्तीसगढ़ में विधायकों का यात्रा भत्ता दोगुना, अब मिलेगा 20 रुपये प्रति किमी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विधायकों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने विधायकों के यात्रा भत्ते में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी करते हुए इसे 10 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ के संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार के इस फैसले से विधायकों के लिए यात्रा के दौरान होने वाले खर्चों में भारी कमी आएगी और उनके कामकाज में और भी तेजी आएगी।
रावण भाटा मैदान में 60 फीट के रावण का होगा दहन
रायपुर। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति रावण भाटा के तत्वाधान में प्रतिवर्षण अनुसार इस वर्ष भी रावण दहन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है इस बार रावण भाटा मैदान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दशहरा उत्सव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है वहीं विजयदशमी पर रावण भाटा मैदान में 60 फीट के रावण का दहन होगा जबकि 55 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन होगा ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा संयोजक सुशील ओझा और सचिव अमित साहू ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आयोजन में मुख्य रूप से सांसद बृजमोहन अग्रवाल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निगम सभापति प्रमोद दुबे पूर्व सांसद सुनील सोनी पूर्व विधायक विकास उपाध्याय नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे गिरीश दुबे सरिता वर्मा सतनाम पनाग महापौर एजाज देवरा अमित दास निशा देवेंद्र यादव सुभाष तिवारी अंजय शुक्ला विशेष रूप से सम्मिलित होंगे उनका कहना था कि छत्तीसगढ़ की ऋषि और कृषि संस्कृति के अनुरूप दूधाधारी मठ में अन्नकूट का आयोजन पालकी शोभायात्रा राम रावण संवाद एवं आधुनिक तकनीक से इस आयोजन के प्रति लोगों को गहरी दिलचस्पी है।
इसीलिए सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति नया आयोजन किया है यह आयोजन राजनीति से दूर है और धार्मिक सहिष्णुता और संभव को लेकर पूरे आयोजन की रूपरेखा रखी गई है इस आयोजन में सुरक्षा के सभी प्रबंध किए गए हैं और लगभग एक लाख से अधिक लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद जताई गई है।
मनोज वर्मा ने कहा की सामाजिक सरोकार के अंतर्गत अखाड़ा वाले स्वयं आकर प्रदर्शन करेंगे तलवार चलाना लाठी चालन पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन होगा वही अमित साहू ने कहा कि दशहरा में विशेष आकर्षण के अंतर्गत आतिशबाजी के विशेष कार्यक्रम रखे गए हैं ताकि कार्यक्रम को सार्थक और सुंदर बनाया जा सके जिसमें लोगों की दिलचस्पी रहती है।
दूरस्थ क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने डीएमएफ से 54 लाख से अधिक राशि की दी गई स्वीकृति
लो-वोल्टेज, सिंगल फेज की समस्या वाले विभिन्न गांवों के पारा-मोहल्ला मजरा टोला होंगे लाभान्वित
6 जिलों में 324 किमी सड़क के विकास के लिए मंजूर की गई राशि
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का हो रहा चंहुमुखी विकास - उप मुख्यमंत्री श्री साव
घर में ही लोगों को मिलने लगा है स्वच्छ जल
जल जीवन मिशन से दूरस्थ ग्राम राजादेवरी की बदली तस्वीर
सुरक्षाबल की सक्रियता से दहशत, झीरम घाटी हमले को अंजाम देने वाले दरभा डिवीजन से जुड़े नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…
जगदलपुर। नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुए मुठभेड़ से नक्सली सकते में हैं. इसका परिणाम है कि वर्ष 2013 में झीरम घाटी हमले को अंजाम देने वाले दरभा डिवीजन के नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, इनमें से एक माओवादी पांडु पर एक लाख रुपए का इनाम था. इसे भी पढ़ें : बंदी की मौत को हाई कोर्ट ने माना सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही, शासन को दिया मुआवजा देने का आदेश…
CG CRIME : ग्रामीण क्षेत्रों में ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 14 सदस्य गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में जेवर बरामद, जानिए कैसे महिलाओं को बनाते थे शिकार…
बलौदाबाजार. शातिर ठग लोगों को ठगी के शिकार बनाने नए-नए तरीके अपना रहे हैं. ऐसा ही मामला बलौदाबाजार जिले से सामने आया है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को अपनी बातों में फंसाकर उनसे बर्तन बदलने और सोने-चांदी के जेवर को कंपनी में दिखाकर इनाम दिलाने के बहाने ठगी की गई है. इस मामले में पुलिस ने ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 14 सदस्यों को पकड़ने में सफलता पाई है. आरोपियों से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर बरामद किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इसमें शामिल और भी गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ा जा सके.
छत्तीसगढ़ में महिला समूह से धोखाधड़ी : 8 बैंकों से 46 लाख का लिया लोन, फिर पैसे लेकर पति-पत्नी फरार, महिलाओं ने कलेक्टर-एसपी से की शिकायत
कोरबा. जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी का नया कारनामा सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने पैसे निवेश करने के नाम पर महिला समूह को लाखों का चूना लगाया है. बैंक से लोन लेकर दंपती फरार हो गया है. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत कर पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यह मामला नवापारा रोगदा गांव का है.
किसानों के अतिरिक्त आय के लिए विष्णु सरकार में हो रहा सांय सांय कार्य : मनरेगा अंतर्गत बने तालाबों में किसानों के आय के लिए 177 किसानों को किया गया मत्स्य बीज वितरण
समस्याओं के निराकरण में अहम कड़ी बना सीएम कैंप कार्यालय,अब निरंतर हो रहा आवेदनों के आधार पर समस्याओं का निराकरण
जशपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप लगातार जनसमस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभा रहा है। उम्मीद के साथ यहां आवेदन देने पहुंच रहे लोग चेहरे पर एक मुस्कान लेकर जा रहे हैं। कैंप कार्यालय के द्वारा पहल करते हुए आवेदन के आधार पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।
मुख्यमंत्री जनदर्शन स्थगित : गुरुवार 10 अक्टूबर को नहीं होगा जनदर्शन का आयोजन,हुआ निर्देश जारी
मुख्यमंत्री जनदर्शन स्थगित : गुरुवार 10 अक्टूबर को नहीं होगा जनदर्शन का आयोजन,हुआ निर्देश जारी
बड़ी खबर दो दिवसीय दिल्ली प्रवास से राजधानी रायपुर लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मीडिया में दिया बड़ा बयान,कहा पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री शाह सहित केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल से हुआ सार्थक चर्चा
हरियाणा की जीत पर पूरे प्रदेश में भाजपा ने मनाया जश्न
रायपुर। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी पर राजधानी में भाजपा नेताओं ने जबर्दस्त जश्न मनाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य और जयघोष करके विजय जुलूस निकाला। भाजपा नेताओं ने जम्मू-कश्मीर में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन को भाजपा के प्रति बढ़ते जन विश्वास का परिचायक बताया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने हरियाणा के चुनाव नतीजों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार हरियाणा की जनता-जनार्दन ने भाजपा के प्रति अपना अगाध विस्वास व्यक्त किया है। एक्जिट पोल को लेकर अति उत्साही कांग्रेसियों को हरियाणा के एक्जेक्ट पोल ने आईना दिखा दिया है। इन नतीजों के जरिए हरियाणा ने कांग्रेस के संविधान और आरक्षण को लेकर दोहरे राजनीतिक चरित्र पर सीधी चोट की है। श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है, विश्व-पटल पर अपनी प्रखर भूमिका का निर्वहन करते हुए 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति की दिशा में आगे बढ़ रहा है, हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। श्री देव ने कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर जिस विभाजनकारी टूलकिटिया एजेंडे पर काम कर रही है, हरियाणा ने भी उसे पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को गांव-गरीब-किसान-मजदूर और युवाओं की जीत निरूपित करते हुए श्री देव ने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह ही हरियाणा की जनता ने भी आज कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त रखकर विकास का मार्ग चुन लिया है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने हरियाणा की जनता के हम आभारी हैं कि उसने प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर विश्वास किया, जिसकी वजह से हरियाणा में कुशासन, अन्याय, अत्याचार, आतंक और भ्रष्टाचार के कांग्रेसी मंसूबे धराशायी हुए हैं। अब हरियामा में भी लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पूरी कर वहाँ सुशासन स्थापित करने की रफ्तार और तेज होगी। हरियाणा विकास की तेज गति से आगे बढ़ेगा। श्री साव ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए आशीर्वाद को नमन करते हुए भाजपा वचनबद्ध है कि हम जन आकांक्षा और अपेक्षा की कसौटी पर खरे उतरेंगे। श्री साव ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के साजिशाना मंसूबों का अंधेरा छँटा है, सुशासन का सूरज निकला है और विकासपूर्ण उज्जवल भविष्य का कमल खिला है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की जीत पूरे हरियाणा और देश की जनाकांक्षाओं की जीत है। हरियाणा की जनता ने इस बार सर्वे में नहीं, बल्कि मतदान में कांग्रेस के प्रति एक बार फिर अपना आक्रोश दिखाया है। हरियाणा की जनता ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि जनता की सेवा की करने की भावना किसी पार्टी में है तो वह भारतीय जनता पार्टी में है। इस बार फिर जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास दर्शाकर ये बता दिया है कि जनता को प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी और उनके सुशासन पर विश्वास है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हरियाणा के चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर हरियाणा समेत देश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के हर वर्ग में कांग्रेस के प्रति भारी अविश्वास है, जिसका असर चुनाव परिणाम में दिखा है। हरियाणा के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की सरकार काम करेगी और हरियाणा को विकास के शिखर पहुँचाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार कर अब हरियाणा में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ विकास के नित-नए अध्याय लिखेगी और अपने वादों को पूरा कर जन अपेक्षाओं की कसौटी पर खरी उतरेगी। श्री शर्मा ने कहा कि इस लगातार तीसरी जीत के साथ हरियाणा में जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार हरियाणा के सर्वतोमुखी विकास के साथ-साथ जन-जन के कल्याण के अपने संकल्पों को पूरा करके हरियाणा को अन्याय, आतंक, भ्रष्टाचार और छल कपट के कांग्रेसी टूलकिट-एजेंडे से मुक्त प्रदेश बनाने का काम करेगी। भाजपा की जीत के लिए प्रदेश की जन-शक्ति का आभार मानते हुए श्री शर्मा ने कहा कि संविधान और आरक्षण के नाम झूठ फैलाने वाले राहुल गांधी की राजनीतिक यात्राओं को हरियाणा की जनता ने पूरी तरह खारिज कर दिया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों को भाजपा के विश्वास के अनुरूप बताते हुए कहा कि जातिवाद और साम्प्रदायिक तुष्टीकरण का जहर फैलाने में लगी कांग्रेस ने जिस दोहरे राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करके देश को अराजकता की दिशा में धकेलने का जो षड्यंत्र रचा था, हरियाणा की जनता ने उसका करारा जवाब कांग्रेस को दे दिया है। हरियाणा में कांग्रेस की दुर्गति उसी का परिणाम है। भाजपा के विकास और सुशासन के प्रति अगाध समर्थन की प्रचंड आंधी में हरियाणा में कांग्रेस तिनके की तरह उड़ गई। अब हरियाणा में भाजपा की सरकार और अधिक ताकत के साथ न केवल युवाओं की प्रतिभा के अनुरूप उनके विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएगी, अपितु उनकी संभावनाओं के आकाश पर उनके सपनों को उड़ान भरने का पूरा मौका देगी। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की यह जीत हरियाणा की जनता-जनार्दन के संकल्पों की जीत है। हरियाणा की जनता ने भाजपा के संकल्पों और मोदी की गारंटी पर जो भरोसा जताया है, भाजपा की सरकार विश्वास की उस कसौटी पर एक बार फिर खरी उतरेगी। विकास का विजन, जनकल्याणकारी नीति और सेवा व सुशासन की नीयत के साथ भाजपा हरियाणा को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगी।
भारतीय रेल यात्रियों के लिए नवरात्रि स्पेशल थाली
बिलासपुर। त्योहारों के सीजन का उल्लास अब भारतीय रेल के स्टेशनों पर भी देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के पावन त्योहार के दौरान जब यात्री अपनी मंजिलों की ओर रवाना हो रहे हैं, तो उनकी सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु भारतीय रेल ने 150 से अधिक स्टेशनों पर नवारत्रि व्रत स्पेशल की थाली लॉंच की है।
नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले पैसेंजर्स अब अपने खाने-पीने की चिंता से मुक्त होकर सफर में स्वादिष्ट व्रत थाली का लुफ्त उठा सकेंगे।
मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पटना जंक्शन, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरूपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरू कैंट, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे एवं मैंगलोर सेन्ट्रल स्टेशन आदि जैसे लगभग 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा उपलब्ध है।
यात्री ऑनलाईन व मोबाई ऐप के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह स्पेशल व्रत की थाली खास तौर पर नवरात्रि के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें गुणवत्ता और पोषकता का विशेष ख्याल रखा गया है, भारतीय रेल द्वारा नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली को मंगाने की प्रक्रिया को बेहद ही सरल बनाया गया है, जिसमें यात्री IRCTC की ऐप पर जाकर, केवल अपना PNR नंबर डालकर थाली को बुक कर सकते हैं, या ऑनलाइन IRCTC की e-catering साइट पर जाकर भी इसे बुक कर सकते है, और कुछ ही समय के अंतराल में एकदम ताजा और शुद्ध व्रत का भोजन आपके पास उपल्बध हो जाएगा।